ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फिर आसमां छूने को तैयार माउंटेन मैन, 15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंची चोटी पर फहराएंगे तिरंगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

फिर आसमां छूने को तैयार माउंटेन मैन, 15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंची चोटी पर फहराएंगे तिरंगा

By Mohan Rao
Published: August 5, 2024
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ के होनहारों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पर्वतों की उंचाई पर फहराया तिरंगा झंडा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्वतारोही राहुल गुप्ता ‘माउंटेन मैन पर्वतारोहण क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम करने जा रहे है। ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को में 15 अगस्त को तिरंगा फहराएंगे। माउंटेन मेन राहुल गुप्ता ने  आज खेल मंत्री से मुलाकात कर आगामी अभियान के लिए आशीर्वाद लिया। राहुल, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को (7,310 फिट) की ऊंची चोटी पर चढ़ाई करेंगे। जो कि महाद्वीपो के पहाड़ो की ऊँचाई की रैंकिंग में सातवाँ व  सबसे छोटी चोटी है।

राहुल गुप्ता आगामी 15 अगस्त को पीक फतह करेंगे। इस दौरान लगभग माइनस (अधिकतम -10 डिग्री) तापमान तक मे ट्रेकिंग के द्वारा लगभग 23 किलोमीटर दूरी तय करके पूरा करेंगे। राहुल गुप्ता अल्पाइन टेक्निक क्लाइम्बिंग के साथ साथ विंटर एक्सपीडिशन में एक्सपर्ट है। अल्पाइन टेक्निक से क्लाइम्बिंग यानी इस चढ़ाई में अमूमन 1-2 लोग ही होते हैं और अभियान को पूरा करते हैं। यह पर्वतारोहण के क्षेत्र में सबसे उच्चतम श्रेणी की विधा है। राष्ट्रीय स्तर पर विंटर एक्सपीडिशन करने वाले भी छत्तीसगढ़ के पहले व्यक्ति हैं। सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पहाड़ों को फ़तह करना छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम  पर्वतारोही राहुल गुप्ता श्माउंटेन मेनश् ने वर्ष 2015 से शुरू किया था।

पहले भी शिखर पर फहराया देश का तिरंगा व छत्तीसगढ़ राज्य लोगों वाला झंडा
छत्तीसगढ में एडवेंचर स्पोर्ट्स के जरिए हर बार कोई न कोई संदेश (सोशल मेसेज) को भी बढ़ावा देने लिए राहुल ने झंडा फहराया है। इस अभियान के लिए राहुल ने खेल मंत्री टंक राम वर्मा और छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। राहुल ने बताया कि राज्यमंत्री रहते हुए श्री साय ने दिल्ली में कई बार सहयोग किया। उनके सहयोग के बिना पर्वतारोही बन पाना संभव नहीं था। राहुल गुप्ता छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्वतारोही है जिन्होंने दुनिया की सर्वाेच्च चोटी माउंट एवेरेस्ट (8848 मीटर) फतह किया है। इन्हें छत्तीसगढ़ राज्य में एडवेंचर स्पोर्ट्स के जनक के रूप में भी जाना जाता है।  राज्य के प्रथम प्रोफेशनल पर्वतारोही है जो कि मूल निवासी अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़ के रहने वाले है।राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय 14 पहाड़ों पर पर्वतारोहण दल का नेतृत्व किए है। पर्वतारोही राहुल गुप्ता ने भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के पर्वतारोहण संस्थान जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (पर्वतारोहण) से ट्रेनिंग (प्रशिक्षण) ली है। पर्वतारोहण जैसे साहसिक खेलों के क्षेत्र में उनका पिछले 12 सालों का अनुभव रहा है।

CG Elections 2023 : मतगणना की तैयारियां पूरी, प्रेक्षकों की निगरानी में 14 टेबलों पर एक साथ होगी मतगणना
छत्तीसगढ़ के 62 शालाओं को मिलेगा नया स्कूल भवन : स्कूल शिक्षा विभाग ने दी 7.22 करोड़ की स्वीकृति
किसानों के पुराने जूट बारदानों का उपयोग होगा धान खरीदी में….. बारदानों की कमी को देखते हुए राज्य शासन ने जारी किया आदेश
सीएम की अपील के बाद मेडिकल ऑफिसर ने कर दी शुरुआत, हिन्दी में लिखा मरीज का प्रिस्क्रिप्शन.. डॉक्टर के साथ पर्ची में भी चर्चा में
एलोवेरा से पाएं सुंदर और बोदाग चेहरा, ऐसे करें उपयोग…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चंद रुपयों का सौदा: सामान सस्ता या हम? चंद रुपयों का सौदा: सामान सस्ता या हम?
Next Article मुख्यमंत्री साय ने सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से की मुलाकात, भेंट की बेलमेटल की नंदी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?