ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मां दर्द से बिलखती रही और बेटे ने video बनाते हुए रेत दिया गला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मां दर्द से बिलखती रही और बेटे ने video बनाते हुए रेत दिया गला

By @dmin
Published: July 29, 2020
Share
सेल्फी ने ले ली जान: फोटो खींचते वक्त ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, दो ने मौके पर ही तोड़ दिया दम
सेल्फी ने ले ली जान: फोटो खींचते वक्त ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, दो ने मौके पर ही तोड़ दिया दम
SHARE

रीवा (एजेंसी)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 480 किमी उत्तर में रीवा जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को एक 24 वर्षीय युवक ने अपनी मां का गला किसी धारदार हथियार से काट दिया और अपने इस जघन्य अपराध का एक वीडियो भी शूट किया।
आरोपी की पहचान रीवा जिले के खटिका गांव के रहने वाले धीरेंद्र पांडे के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि रीवा पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया, जिसमें उसने 44 वर्षीय अपनी मां सावित्री पांडे की हत्या का वीडियो शूट किया था।
पुलिस अधीक्षक रीवा जिले राकेश सिंह ने कहा कि मृतक सावित्री के 46 वर्षीय पति कृपाशंकर पांडे ने रविवार को पुलिस को सूचना दी कि किसी ने धारदार हथियार से सावित्री पांडे की हत्या कर दी गई है और उसका शव पास के जंगल में फेंक दिया है।
पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सावित्री ने पिछले साल अपने बड़े बेटे को खो दिया था। वह अपने बेटे की मौत के बाद टूट गई थी। वह अक्सर रोती थी और मानसिक रूप से अस्थिर हो गई थी। सावित्री का छोटा बेटा धीरेंद्र जोकि बेरोजगार है वह अपनी मां से नफरत करता था क्योंकि उसे लगता था कि उसकी मां उससे ज्यादा उसके बड़े भाई को प्यार करती है। धीरेंद्र छोटी-छोटी बातों पर अपनी पत्नी, मां और पिता के साथ भी कई बार झगड़ा करता था। धीरेंद्र ने सावित्री को कई बार धमकी भी दी थी कि वह उसे मार डालेगा। आरोपी के पिता ने पुलिस को दिए अपने बयान में संदेह जताया था कि उसका बेटा हत्या में शामिल हो सकता है।
पुलिस ने मंगलवार को धीरेंद्र को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। धीरेंद्र ने अपराध करने की बात कबूल कर ली। उसने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने अपनी करतूत का वीडियो भी बनाया था। वीडियो बाद में उसके मोबाइल फोन से बरामद कर लिया गया था। वीडियो में धीरेंद्र एक धारदार हथियार से अपनी मां का गला काटते हुए देखा गया। वीडियो में मां दर्द में बिलखती और अपने बेटे को जाने देने से पहले बेबस होकर गुहार लगा रही थी। जब हत्यारे बेटे ने वारदात को अंजाम दिया तो उसके और मां के अलावा घर में कोई नहीं था।
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज कर आरोपी को मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

रायपुर में आयोजित रोजगार मेला में 214 नवनियुक्त कर्मियों को सौंपा नियुक्ति-पत्र
सीएम बघेल की सौगात: बलौदाबाजार व महासमुंद जिले में 565 करोड़ रुपए 1430 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन… बलौदाबाजार में होंगे 295 करोड़ के 1172 कार्य व महासमुंद में 270 करोड़ के 258 कार्य
सीएम साय का बेमेतरा दौरा : दाढ़ी में किया 102 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
इंडियन कॉफी हाउस के किचन में सिलेण्डर फटा, फैली आग.. घटों मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू
मोबाईल दुकान में हुई थी नकबजनी, सीसीटीवी से मिला क्लू, 4 आरोपी गिरफ्तार…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एचआरडी का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय किया गया, नई शिक्षा नीति को भी मिली मंजूरी एचआरडी का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय किया गया, नई शिक्षा नीति को भी मिली मंजूरी
Next Article वाल्मीकिनगर बराज से ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, उत्तर बिहार में और मचेगी तबाही! वाल्मीकिनगर बराज से ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, उत्तर बिहार में और मचेगी तबाही!

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?