ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कूलर, गमला व डस्टबीन में मिला मच्छर का लार्वा, 5 से जुर्माना 9 को नोटिस… निगम ने चेताया- दोबारा लार्वा मिलने पर 1 की जगह 5 हजार अर्थदण्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कूलर, गमला व डस्टबीन में मिला मच्छर का लार्वा, 5 से जुर्माना 9 को नोटिस… निगम ने चेताया- दोबारा लार्वा मिलने पर 1 की जगह 5 हजार अर्थदण्ड

By @dmin
Published: July 9, 2021
Share
Mosquito larvae found in coolers, pots and dustbins, notice to fine from 5 to 9
Mosquito larvae found in coolers, pots and dustbins, notice to fine from 5 to 9
SHARE

रिसाली। मच्छर के स्त्रोत माने जाने वाले अण्डा और लार्वा को समाप्त करने नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सी. बी. सी. बंजारे के नेतृत्व में अभियान शुरू किया गया। मच्छर का लार्वा मिलने पर पांच घरों से एक-एक हजार जुर्माना किया। वही आयुक्त ने ऐसे आठ व्यक्तियों को नोटिस जारी करने निर्देश दिए जिन्होंने मौके पर अर्थदण्ड की राशि जमा नही की।

मच्छर से होने वाले जानलेवा बीमारी मलेरिया, डेंगू और फाइलेरियां से आम लोगों को बचाने रिसाली निगम क्षेत्र में महाअभियान शुरू किया गया। आजाद मार्केट चैक से रैली की शक्ल में टीम में शामिल 50 से भी अधिक सदस्य रिसाली निगम क्षेत्र में भ्रमण की। पहले गुमटी नुमा टायर, फल व खाने पीने लगाए जाने वाले स्टाल के आस पास जांच की। इसके बाद रिसाली सेक्टर के बीएसपी आवास और पॉश कालोनी मैत्री नगर के घरों में जांच की। इस दौरान मच्छर का लार्वा कूलर, गमले व डस्टबीन में मिलने पर रिसाली सेक्टर निवासी उपेन्द्र सिंह, हरिराज चिकन सेंटर, सुरेश जोशी, पंकज साहू, संजय साहू, मैत्री नगर निवासी समीर साहू से एक-एक हजार जुर्माना लिया। टीम में निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार, प्रभारी उपअभियंता, गोपाल सिन्हा, जिला मलेरिया विभाग के कर्मचारी समेत भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारी शामिल थे।

इन्हे मिला नोटिस
पहले दिन रिसाली सेक्टर और मैत्री नगर के 50 घरों में दी गई दबिश में छत व खिड़की में लगे कूलरों में मच्छर का लार्वा मिला। मौके पर जुर्माना नही देने पर के के वर्मा, अजय शर्मा, एल एच भूतड़ा, आर आई रेडे, एस के जैन, एस बी भट्टाचार्य, जी आर देवांगन, संगम स्टूडियों, विकास प्रोहिजन स्टोर्स को नोटिस जारी किया गया। जांच के दौरान अधिकारियों की टीम आजाद मार्केट चैक स्थित हरिराज चिकन सेंटर पहुंची। यहां चिकन पर मख्खी मंडराते देख अधिकारियों ने दुकान संचालक को जमकर फटकार लगाया। साथ ही स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने पर एक हजार जुर्माना वसूला।

आप रहे सावधान: एक बार में 200 अंडे देती है मच्छर
जिला मलेरिया अधिकारी सीबीसी बंजारे ने बताया कि मच्छर के अण्डे से लार्वा और मच्छर पनपने में 7 दिन का समय लगता है। ऐसे में सावधानी ही बचाव है। कूलर की नियमित सफाई नहीं करने से अंडा कोने में रह जाता है। यह अंडा 6 माह बाद भी सक्रिय हो जाता है जो बेहद खतरनाक है। मच्छर एक बार में 200 अंडा देती है। अंडा से लार्वा व मच्छर पनपकर जानलेवा बीमारी फैलाती है।

राज्यसभा सांसद के निवास पर फागिंग
निगम व जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के मैत्री नगर स्थित आवास पहुंची। यहां अधिकारियों ने फागिंग मशीन से पहले धुंआ किया फिर संभावना को देखते हुए अंडा व लार्वा नष्ट करने स्प्रे भी किया। मार्केट व रिहायशी क्षेत्र के नाली व खुली जगह ठहरे हुए पानी में स्प्रेकर नागरिकों को टेमीफॉस की शीशी दी गई।

पूरे जिले में चलाया जा रहा अभियान
जिला मलेरिया अधिकारी सीबीएस बंजारे ने कहा कि मच्छर जनित रोग के लिए जुलाई- अगस्त का माह अनुकूल रहता है। पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को समझाईश दी जा रही है। इसके बाद भी लापरवाही बरतने और घर पर लार्वा मिलने पर पहली बार में एक और दूसरी बार 5 हजार जुर्माना वसूलने का प्रवधान है। वहीं आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने बताया कि निगम क्षेत्र में लगभग 26 हजार से अधिक घर हैं हमारे कर्मचारी घर-घर पहुंचकर कूलर की जांच कर टेमीफास का वितरण कर रहे हे। जहां पानी जमा है वहां पर ट्रीटमेंट कर रहे है। लोगों में जागरूकता आए इसके लिए प्रचार रथ के साथ ही पाम्पलेट वितरण किया जा रहा है।

हारमोनियम बजाना सीख रही एक्ट्रेस रीना कपूर
9वीं की छात्रा से शिक्षक व रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
सुबह खाली पेट पिए इस घास का जूस, मिनटों में नीचे आने लगेगा कोलेस्ट्रॉल…
CG Breaking : जशपुर में रेप का आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार, आदिवासी महिला को अगवाकर किया था दुष्कर्म
कक्षा 10वीं का परिणाम जारी…. इन वेबसाइट्स के जरिए देखें रिजल्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब बिना स्लॉट बुक किए ही वैक्सीन लगवा सकेंगे 18-44 साल के लोग टीकाकरण में कई बड़े राज्यों से आगे छत्तीसगढ़: अब तक लगाए गए 1.04 करोड़ टीके… 45 वर्ष से अधिक के 82 और 18 से 44 आयु वर्ग के 23 प्रतिशत लोगों ने लगावाया टीका
Next Article Under the leadership of District Congress Committee Bhilai President Tulsi Sahu जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई अध्यक्ष तुलसी साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल मिला एसपी से: अवैध कार्यों पर अंकुश व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने पर चर्चा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?