ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Crime : आबकारी-विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख से ज्यादा की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Crime : आबकारी-विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख से ज्यादा की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: January 2, 2026
Share
ठगी का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

धमधा में शातिर ने पांच लोगों को बनाया शिकार, शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई

भिलाई। दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साढ़े 6 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। यहां ओमकुमार सिन्हा नाम के युवक ने खुद को प्रभावशाली व ऊंची पहुंच बताकर युवकों और उनके परिचितों को आबकारी विभाग व शराब दुकान में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। जितना ज्यादा ऊंची पोस्ट उतना ज्यादा पैसा कहकर झांसे में लिया था। झांसे आए युवकों ने उस भरोसा किया और रुपए दे दिए। जब काम नहीं हुआ तो ठगी का अहसास हुआ। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला धमधा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, धमधा के सोनकर पारा के रहने वाले घनश्याम सोनकर (31) ने 1 जनवरी 2026 को प्रार्थी थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि राजनांदगांव के रहने वाले ओमकुमार सिन्हा ने उसे और उसके परिचितों को आबकारी विभाग व शराब दुकान में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। आरोपी ने कहा था कि उसकी विभाग में अच्छी पकड़ है और कुछ ही समय में नौकरी लग जाएगी। जिसके झांसे में आकर प्रार्थी और उसके परिचितों ने अलग-अलग माध्यमों से उसे रकम दी।

पांच युवकों से लिए साढ़े 6 लाख रुपए
रिपोर्ट के अनुसार, शुभम सोनकर से 1 लाख रुपए, गजेंद्र सोनकर से 90 हजार रुपए, प्रियांश सोनकर से 12 हजार रुपए और हेम सिंह साहू से 1 लाख 20 हजार रुपए फोन-पे व स्कैनर के माध्यम से दिए गए। इसके अलावा, प्रियांश सोनकर से 1 लाख 8 हजार रुपए नकद, गजेंद्र सोनकर से 30 हजार रुपए नकद और नागेश नामक व्यक्ति से 37 हजार रुपए नकद लिए गए। इस प्रकार ओमकुमार सिन्हा ने कुल 6 लाख 51 हजार 817 रुपए ले लिए। इसके बाद नौकरी के लिए युवकों को घुमाता रहा और बार बार अलग अलग बहाने बनाता रहा।

नौकरी नहीं मिली तो थाने में दर्ज कराई शिकायत
काफी समय बीत जाने के बाद भी जब न तो नौकरी लगी और न ही रकम वापस की गई, तब पीड़ितों को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। इसके बाद घनश्याम सोनकर ने थाना धमधा में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी ओमकुमार सिन्हा उर्फ ओमप्रकाश (31 साल) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेने और धोखाधड़ी करने का अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सीएम बघेल ने की बस्तर संभाग के 6 जिलों की समीक्षा, कहा- संभाग में पिछली बार की भांति कोरोना संक्रमण की दर को शून्य प्रतिशत तक लाने का हो लक्ष्य
पर्व और उत्सव : होली और कुंभ के दौरान यात्रियों की राह आसान करेगी स्पेशल ट्रेन
रिसाली महोत्सव: सम्मान रैली निकाल दिया महोत्सव में शामिल होने का न्योता, उपलब्धियां बताने झांकियों का प्रदर्शन
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात, बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस का दुर्ग तक विस्तार की मांग
रायपुर के कोविड हॉस्पिटल में लगी आग…. झुलसने से एक मरीज की हुई मौत… 50 कोविड मरीज थे भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नए साल में छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात… 665 करोड़ की 174 किमी सड़क परियोजनाओं को मिली केन्द्र की स्वीकृति
Next Article shreekanchanpath 80 # 02 January 2026

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?