ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसपी टाउनशिप में दो साल के भीतर 1 हजार से ज्यादा कब्जे ध्वस्त, आवास के साथ अवैध कब्जों का कराया खाली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बीएसपी टाउनशिप में दो साल के भीतर 1 हजार से ज्यादा कब्जे ध्वस्त, आवास के साथ अवैध कब्जों का कराया खाली

By Mohan Rao
Published: April 4, 2024
Share
SHARE

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग ने विगत वित्त वर्ष 2023-24 में भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध लगातार कड़ी और बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से बड़ी संख्या में अवैध कब्जा हटाया गया और भू माफियाओं पर सशक्त कार्रवाई की गई। बीते दो वर्षों में बीएसपी प्रबंधन द्वारा 1000 से ज्यादा अवैध कब्जों को हटाया गया।  नगर सेवाएं विभाग के मार्गदर्शन में प्रवर्तन अनुभाग द्वारा संपदा न्यायालय द्वारा पारित डिक्री प्रकरणों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कार्रवाई की गई।

संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग ने विगत दो वर्षों में लगभग एक हजार से अधिक अवैध कब्जा के प्रकरणों को खाली करवाया है। विगत वित्त वर्ष 2021-22 में 212, वित्त वर्ष 2022-23 में 289 और वित्त वर्ष 2023-24 में 137 अवैध कब्जा वाले आवास प्रकरणों को रिक्त करवा कर हैंड ओवर किया है। इसी तरह संपदा न्यायालय से डिक्री के 2021-22 में 102, वर्ष 2022-23 में 116 और वर्ष 2023-24 में 76 प्रकरणों को रिक्त करवा कर सुपुर्द किया है। प्रवर्तन अनुभाग द्वारा कुल निष्पादित डिक्री की संख्या 76 रही, जिसमें भूमि डिक्री निष्पादन की संख्या 37 तथा हाउस डिक्री निष्पादन की संख्या 39 है। खाली कराये गये कुल क्वाटर्स की संख्या 137 रही। इन कार्रवाई से कुल भूमि पुर्न प्राप्ति क्षेत्र 43.5 एकड़ रहा, जो नगर सेवाएं विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग इस कार्रवाई को और भी सशक्त और संगठित रुप से जारी रखेगी और इस्पात नगरी को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त करायेगी।

गोल्ड सोप एवं मसाला फैक्टरी का कब्जा बेदखल
गोल्ड सोप एवं मसाला फैक्टरी में विगत कई वर्षों से किये गए अवैध कब्जे को संपदा न्यायालय के डिक्री आदेश पर 26 दिसम्बर, 2023 को परिसर से बेदखल कर सील किया गया। रिसाली बीएसपी मार्केट के पास रोड़ किनारे नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा स्थापित, 27 गुमटी को 12 दिसम्बर, 2023 को हटाया गया। इस गुमटियों को भिलाई इस्पात संयंत्र के बिना एनओसी के स्थापित किया गया था। उक्त स्थल पर संचालित सभी 27 गुमटियों को हटाते हुए, बीएसपी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।

मिराज सिनेमा व परिसर को किया गया सील
इसके साथ ही न्यू सिविक सेन्टर शॉप क्रमांक 100 मिराज सिनेमा (पार्ट-2) के अवैध कब्जाधारियों को बेदखल कर परिसर को सील किया गया। इस शॉप के एक बडे हिस्से को पूर्व में 04 फरवरी, 2023 को अवैध कब्जाधारियों से खाली करा कर सील किया गया था। सेक्टर 04 ए मार्केट के पास अवैध कब्जाधारियों द्वारा, मार्केट के आस-पास कब्जा किए 35 अवैध दुकानों को 16 मार्च, 2024 को हटाया गया। सेक्टर 03 बोरिया गेट के सामने रोड नं. के किनारे, बीएसपी भूमि पर निर्मित एच एस सी एल गोदाम पर अवैध कब्जा को डिक्री आदेश के अनुपालन में 11 मार्च, 2024 को हटाया गया। इस कार्यवाही के दौरान लगभग 20,000 वर्ग फीट भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। एच एस सी एल कॉलोनी मरोदा के पास, बीएसपी स्वामित्व की भूमि पर अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध, लगभग 2.5 एकड भूमि को कब्जाधारियों से 07 फरवरी, 2024 को कब्जामुक्त कराया गया। वहीँ 23 जनवरी, 2024 को शिवपारा नेवई स्थित बीएसपी भूमि से लगभग 30,000 वर्ग फीट भूमि से अवैध कब्जा खाली कराया गया।

नेवई में अवैध प्लाटिंग पर हुई कार्रवाई
इसके अतिरिक्त, रिसाली नेवई क्षेत्र से नेवई रोड नहर किनारे नर्सरी को काट कर अवैध प्लांटिंग कर, आवासीय निर्माण किया जा रहा था, जिसे 28 जनवरी, 2024 को इस क्षेत्र से लगभग 4 एकड बीएसपी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। 15 अप्रैल, 2023 को भिलाई इस्पात संयंत्र अधिग्रहित ग्राम चिखली के खसरा नं. 02 एवं 28 से अवैध कब्जा के लगभग 12 एकड़ बीएसपी की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। 09 अप्रैल, 2023 को संयंत्र की भूमि नेवइ क्षेत्र में, अवैध ईट भट्टा संचालित किया जा रहा था, जिनके विरूद्ध डिक्री आदेश जारी किया गया था। बेदखली की कार्यवाही के दौरान आस-पास के लगभग 9.5 एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।

सेक्टर-2 से पावर हाउस तक 103 कब्जे हटाए
अण्डर ब्रिज सेक्टर-2 से भिलाई पावर हाउस रेल्वे स्टेशन तथा इक्यूपमेंट चौक से फ्लाई ओवर ब्रिज पावर हाउस तक, लगभग 103 अवैध दुकानों को हटाकर कब्जामुक्त कराया गया। टाउनशिप के मुख्य मार्गों, चौक-चैराहों से लगभग 125 अवैध ठेला, स्टॉल इत्यादि को जप्त किया गया तथा 230 अवैध ठेलों स्टॉलों को हटाया गया। प्रवर्तन अनुभाग एवं ट्रेफिक पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से, मुख्य मार्गों से अवैध ठेला व्यवसायियों को हटाने लगभग 25 बार संयुक्त कार्यवाही की गयी। टाउनशिप क्षेत्र में लगाए गए लगभग 9,600 अवैध बैनर पोस्टर को हटाया गया। नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध कब्जाधारियों को चेतावनी देकर लगभग 522 नोटिस जारी किया गया। साथ ही 491 कब्जाधारियों को समझाइश दी गई, काउंसलिंग की गई। इसके साथ ही विगत वित्त वर्ष में प्रवर्तन टीम द्वारा लगभग 525 अवैध कब्जों को तोडा गया। 607 सम्पत्तियों के सर्वे रिर्पोट बनाए गए तथा 516 जगहों का निरीक्षण भी किया गया।

अधीर रंजन का तंज: ममता को तो राष्ट्रगान का सम्मान करना नहीं आता, कैसे करेंगी मोदी से मुकाबला
कांग्रेस को एक और झटका, अब गौरव वल्लभ ने दिया इस्तीफा, कहा-अपराध का भागी नहीं बनना चाहता
करदाताओं के लिए राहत की खबर, 31 दिसंबर तक बढ़ी आयकर रिटर्न भरने की तारीख
सड़क पर गिरे पेड़ से टकराया बाइक सवार, सिर पर चोट लगने से हुई मौत… बारिश के कारण गिरा था पेड़
निगम आयुक्त ने नेवई गोठान का किया औचक निरीक्षण…. मुख्यमंत्री स्वास्थ्य स्लम शिविर का लिया जायजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : जग्गी हत्याकांड के 27 दोषियों की सजा बरकरार, कोर्ट ने खारिज की अपील
Next Article लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरुकता अभियान, कला मंदिर में प्रदर्शनी, शत प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?