ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मूक जानवरों की जरूरत को पूरा कर रहे हैं एनिमल सेवियर्स…. लॉकडाऊन में भोजन की व्यवस्था के साथ बीमार बेजुबानों का कर रहे हैं उपचार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

मूक जानवरों की जरूरत को पूरा कर रहे हैं एनिमल सेवियर्स…. लॉकडाऊन में भोजन की व्यवस्था के साथ बीमार बेजुबानों का कर रहे हैं उपचार

By @dmin
Published: May 11, 2021
Share
मूक जानवरों की जरूरत को पूरा कर रहे हैं एनिमल सेवियर्स…. लॉकडाऊन में भोजन की व्यवस्था के साथ बीमार बेजुबानों का कर रहे हैं उपचार
मूक जानवरों की जरूरत को पूरा कर रहे हैं एनिमल सेवियर्स…. लॉकडाऊन में भोजन की व्यवस्था के साथ बीमार बेजुबानों का कर रहे हैं उपचार
SHARE

भिलाई। एनीमल सेवियर्स नामक संस्था लॉकडाउन में बेजुबानों की सुध ले रही हैं। संस्था के सदस्यों को लॉकडाऊन में ना तो भीषण गर्मी डिगा पा रही है ना ही बारिश के दौरान भीगने से तबीयत खराब होने का कोई डर सता रहा है। इतना ही नहीं बेजुबानों की सेवा में जुटे संस्था के सदस्यों में कोरोना संक्रमण का भी कोई खौफ देखने को मिल रहा है। एनीमल सेवियर्स ग्रुप के सदस्य बेजुबान और लावारिस जानवरों को भोजन के साथ-साथ उनके दवाई-पानी देने के कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। प्रतिदिन ग्रुप के सदस्य 4-5 के समूह में टाउनशिप के विभिन्न इलाकों सहित नगर निगम क्षेत्र के पावर हाउस, सुपेला, वैशालीनगर, नेहरू नगर इलाके में लावारिस जानवरों को अपने घरों से भोजन बनाकर ले जाकर दोनों टाईम खिलाने के कार्य में अपनी खुशी महसूस कर रहे हैं। यह समूह बरसते बारिश में भी जानवरों को भोजन देने से भी चूक नहीं रहा है। इस दौरान अनेकों बार समूह के सदस्यों को लॉकडाऊन में पुलिस टीम की डाँट भी खानी पड़ी है किन्तु वे अपने मुहिम से नहीं डगमगा रहे हैं।
लॉकडाउन में इंसान तो अपनी जरूरतें किसी से बोलकर पूरा कर रहा है, पर बेजुबान जानवर न तो किसी से अपनी भूख बता पा रहे हैं और न ही अपनी बीमारी को प्रदर्शित कर सकते हैं। ऐसे बेजुबानों की लॉकडाउन में हो रही दशा को सेक्टर-1 के एनीमल सेवियर्स ग्रुप ने अहसास किया और उनकी सुध ले रहे हैं। एनीमल सेवियर्स ग्रुप शहर में घूमने वाले कुत्ते, गाय, बैल जैसे बेजुबानों पर न केवल प्यार उड़ेलता है बल्कि उनके लिए जरूरत के वक्त भोजन और दवाई का भी इंतजाम करता है। कोरोना के चलते अभी शहर में लॉकडाउन जारी है। इस वजह से शहर के सभी मार्केट और खानपान की दुकानें बंद है। खुले में घूमने वाले बेजुबानों को सामान्य दिनों में भोजन जुटाने में विशेष दिक्कत नहीं होती, लेकिन अभी उन्हें पीने के पानी तक के लिए भटकना पड़ रहा है। बेजुबानों की इस हालत को एनीमल सेवियर्स ग्रुप के सदस्यों ने महसूस किया।
इसके साथ ही ग्रुप के सदस्य भिलाई टाउनशिप, सेक्टर 1, सेक्टर 2, सेक्टर 4, सिविक सेन्टर, सेक्टर 6, सेक्टर 10, निगम क्षेत्र, वैशाली नगर एवं पावर हाऊस आदि इलाके में घूम-घूम कर बेजुबानों की सुध ले रहे हैं। इस कार्य को एनीमल सेवियर्स ग्रुप के अंजली सिंह, अमित चौधरी, आदर्श राय, अभिषेक नेमा, आकाश साहू, अंकिता सहाय, सुभांगी झा, आकांक्षा सिंह, निति मानिकपुरी, अंकिता तिवारी, राजबीर, निखिलेश अपने सहयोगियों के साथ निस्वार्थ भाव से इस सेवा कार्य को अंजाम दे रहे हैं।

बेमेतरा में बिजली विभाग के JE और लाइनमैन पर हुई FIR, करंट लगने से महिला की मौत के बाद एक्शन
शराब तस्करी पर बड़ा अपडेट : पुलिस कप्तान ने बताया कैसे करते थे स्मगलिंग, दो साल में कई ट्रक किए पार
कम नहीं हो रही पंजाब कांग्रेस में तकरार, अब दो दिग्गज आमने सामने
दुग्ध उत्पादक अपनी समिति बना लें, संग्रहण केंद्र बनाकर खरीदी पर विचार करेगी सरकार
बिग ब्रेकिंग: बायोपिक फिल्म: छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री के बचपन का किरदार निभाएंगे, बसपन का प्यार फेम ‘सहदेव’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 207 # 11 may 2021
Next Article पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के समावेशी विकास के सपने को साकार कर रहा है छत्तीसगढ़ - भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में कोरोना अब ढलान पर, संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई… आक्सीजन और अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता बढ़ी…. हर वर्ग का टीकाकरण अब तेज रफ्तार से

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?