ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आगे बढ़ रहा मानसून, अगले कुछ दिन में देश के कई हिस्सों में बारिश, लू से राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आगे बढ़ रहा मानसून, अगले कुछ दिन में देश के कई हिस्सों में बारिश, लू से राहत

By @dmin
Published: June 7, 2020
Share
आगे बढ़ रहा मानसून, अगले कुछ दिन में देश के कई हिस्सों में बारिश, लू से राहत
आगे बढ़ रहा मानसून, अगले कुछ दिन में देश के कई हिस्सों में बारिश, लू से राहत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के कई हिस्सों में शनिवार को वर्षा हुई वहीं कुछ राज्यों में इस मौसम के हिसाब से अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। इसी बीच मौसम विभाग के क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति के लिए अनुकूल स्थितियां हैं। इससे गोवा, कोंकण, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में अगले दो-तीन दिनों के दौरान बारिश हो सकती है।
वहीं, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अनुकूल परिस्थितियां मिलने के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है। विभाग ने आगामी पांच दिनों के दौरान लू नहीं चलने का अनुमान व्यक्त किया है। आईएमडी ने अपने दैनिक राष्ट्रीय बुलेटिन में कहा कि गन्नवरम और विजयवाड़ा में (तटीय आंध्र प्रदेश) देश का सबसे अधिक तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि इस क्षेत्र में 15 जून तक लू चलने की संभावना नहीं है। 
उन्होंने कहा कि 10 जून तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी किंतु इसके 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बने रहने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी के कम दबाव के चलते नमी से भरी पूर्वी हवाओं के कारण 12 जून और 13 जून को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है।
दिल्ली में रविवार को आंधी आने की संभावना है और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मुंबई और आस-पास के क्षेत्रों में शनिवार को मानसून पूर्व की वर्षा हुई।

Conditions becoming favourable for advance of Southwest Monsoon into some more parts of Central Arabian Sea,Goa, Konkan,Karnataka, coastal Andhra Pradesh,Rayalaseema,central&north Bay of Bengal&parts of Northeast during next 2-3 days: Regional Specialized Meteorological Center pic.twitter.com/HuxmBQyBaR

— ANI (@ANI) June 7, 2020

मौसम विभाग के कोलाबा केंद्र ने शनिवार को पिछले 24 घंटों में सुबह 8.30 बजे तक 18.6 मिमी बारिश जबकि सांताक्रूज मौसम ब्यूरो ने इसी अवधि के दौरान 64.9 मिमी वर्षा दर्ज की। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मुंबई में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।
शनिवार को बंगलूरू, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता और पुणे के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण पश्चिमी मानसून दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ रहा रहा है। कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढऩे के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।
विभाग के एक अधिकारी के अनुसार उत्तर भारत में, राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, सीकर, अजमेर और कोटा में पिछले 24 घंटों में शनिवार शाम तक कई बार बारिश दर्ज की गई। शनिवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित कई हिस्सों में बादल छाए रहे, जिससे अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

सीएम बघेल ने 159 करोड रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, कोरोना का संक्रमण बढ़ा तो हर 16 सेकंड में एक मृत बच्चा होगा पैदा
सूरजपुर में भाजपा नेता की हत्या का पर्दाफाश, जमीन विवाद में पडोसी पिता पुत्र ने दिया वारदात को अंजाम
Axiom-4 Mission: 14 दिनों के लिए अंतरिक्ष प्रवास पर जाएंगे शुभांशु, बनेंगे दूसरे भारतीय; विज्ञान-पोषण से जुड़े कई प्रयोग करेंगे
गांजा तस्करी रोकने तैयार होगी कार्ययोजना: छत्तीसगढ़ और ओडिशा के पुलिस अधिकारियों की होगी उच्चस्तरीय बैठक…. सीमावर्ती जिलों में बनेंगे स्थाई चेक पोस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 232 # 07 June 2020
Next Article बिग ब्रेकिंग : 59 के बाद फिर पाए गए 23 नए कोरोना मरीज, दुर्ग में आज मिले 9 पॉजिटिव
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?