ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शासकीय योजनाओं से लोगों की जेब में पहुंचा पैसा, अर्थव्यवस्था हुई सुदृढ़: मंत्री उमेश पटेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

शासकीय योजनाओं से लोगों की जेब में पहुंचा पैसा, अर्थव्यवस्था हुई सुदृढ़: मंत्री उमेश पटेल

By Sonu Sahu
Published: February 17, 2023
Share
SHARE

रायपुर। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने रायगढ जिले एवं विकासखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनहित के अनेक विकासकार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर श्री पटेल आम ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए और इसके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर लागू राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के जीवन में समृद्धि आई है। किसानों को धान का सबसे ज्यादा समर्थन मूल्य छत्तीसगढ़ में मिल रहा है। योजना के लागू होने के बाद से खेती छोड़ चुके लोग वापस किसानी की ओर लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, लघु वनोपज की खरीदी, गोधन न्याय योजना जैसी योजनाओं की मदद से आम लोगों के जेब में पैसा पहुंच रहा है। इससे बाजारों में रौनक बढ़ी है और अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ हो रही है।

उच्च शिक्षा मंत्री पटेल ने गांवों के भ्रमण के दौरान ग्राम-डूमरपाली, देवरी में सीसी रोड निर्माण, पानी टंकी निर्माण जैसे विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन भी किया। देवरी में आयोजित एक कार्यक्रम में वहां के बच्चों को मिलने के लिए उत्सुक देख मंत्री पटेल उनके बीच पहुंचे और हाथ मिलाकर उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा। उन्होंने बच्चों को अच्छे से पढाई करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रायगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, जिला पंचायत सदस्य पुनीता दिलीप पटेल, जनपद सदस्य सुशीला महंत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

शुरू हुई बाबा के बारात की तैयारी…. बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना…. अध्यक्ष दया सिंह ने बांटी जिम्मेदारियां
ईडी के बाद अब एनआईए टीम पर हमला, गाड़ी में तोडफ़ोड़, दो अधिकारियों को आई चोटें
प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1800 के पार…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 1368 नए मामले
बंगाल का हाल सुना संसद में रो पड़ीं भाजपा सांसद, राष्ट्रपति शासन की मांग
केंद्रीय कैबिनेट: भारतनेट के लिए 19401 करोड़ मंजूर, 16 राज्यों के गांवों तक पहुंचेगा इंटरनेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में पंहुचे मंत्री डॉ. डहरिया, कम्प्यूटर लैब का किया भूमिपूजन
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 125 # 17 February 2023
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?