ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : पहली बार मंत्री बने मोहन मरकाम, राज्यपाल ने दिलाई शपथ… सीएम बघेल ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Breaking News : पहली बार मंत्री बने मोहन मरकाम, राज्यपाल ने दिलाई शपथ… सीएम बघेल ने दी बधाई

By Mohan Rao
Published: July 14, 2023
Share
शपथ ग्रहण करते मंत्री मोहन मरकाम
SHARE

रायपुर। कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने शुक्रवार को मंत्रीपद की शपथ ली। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित सादे समारोह में शपथ दिलाई। मंत्री बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोहन मरकाम को बधाई। इस दौरान दरबार हॉल में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री कवासी लखमा सहित सरकार के कई मंत्री व विधायक मौजूद रहे।

बता दें मोहन मरकाम को एक दिन पहले ही प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर बस्तर के आदिवासी युवा नेता व सांसद दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद अटकले लगाई जा रही थी कि मोहन मरकाम को मंत्रीमंडल में जगह मिल सकती है। इस बीच गुरुवार को शिक्षामंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने इस्तीफा दे दिया। शाम तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोहन मरकाम को मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने की पुष्टि भी कर दी। वहीं शुक्रवार को मोहन मरकाम ने मंत्रीपद की शपथ भी ले ली।

मंत्री मंडल भी हो सकता है फेरबदल
मोहन मरकाम के मंत्री बनने के बाद अब छत्तीसगढ़ के कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हो सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा के दौरान इसके संकेत दिए थे। मोहन मरकाम को शिक्षा के साथ कुछ अन्य विभाग भी दिया जा सकता है। वहीं कुछ अन्य मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जा रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सीएम भूपेश किस प्रकार विभागों का बंटवारा करते हैं यह आज-कल में स्पष्ट हो जाएगा।

Big News: बिजली बिल की भुगतान से है परेशान, तो यह खबर आपके लिए है, सरकार ने दी राहत
कपड़ा फैक्टरी में धमाके के बाद लगी भीषण आग, एक की मौत, चार घायल
श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले CM साय का बड़ा फैसला, 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगे सभी स्कूल-कालेज
हर साल 15 नवंबर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ऐलान
जासूसी कांड में नया खुलासा: पेगासस की सूची में अनिल अंबानी और पूर्व सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा के भी नाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : ज्यादा ब्याज का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आए चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टर
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 271 # 14 July 2023

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?