ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन को एक और झटका देने की तैयारी में मोदी सरकार, जानें अब कैसे तोड़ी जाएगी अडिय़ल ड्रैगन की हेकड़ी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

चीन को एक और झटका देने की तैयारी में मोदी सरकार, जानें अब कैसे तोड़ी जाएगी अडिय़ल ड्रैगन की हेकड़ी

By @dmin
Published: August 18, 2020
Share
भारत-US की दोस्ती से बौखलाया चीन, बोला- एक इंच भी नहीं छोड़ेंगे जमीन
भारत-US की दोस्ती से बौखलाया चीन, बोला- एक इंच भी नहीं छोड़ेंगे जमीन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। लद्दाख सीमा पर चीनी सेना का अडिय़ल रवैया जारी है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी लद्दाख के पैंगोंग त्सो और गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र पर अब भी फॉरवर्ड पोजिशन पर काबिज है और वादे के मुताबिक ड्रैगन डी-एस्केलेशन के कोई संकेत नहीं दे रहा है। ऐसी स्थिति में चीन को सबक सिखाने और उसकी हेकड़ी तोडऩे के लिए नरेंद्र मोदी सरकार आर्थिक मोर्चे पर एक और एक्शन लेने की योजना बना रही है। भारत का अर्थ व्यापार है, यह संदेश देने के लिए मोदी सरकार आर्थिक मोर्चे पर चीन के साथ आगे की कार्रवाई पर विचार कर रही है।
इस मामले से परिचित वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के अनुसार, शीर्ष चीन अध्ययन समूह (सीएसजी) ने सोमवार को लद्दाख में जमीन पर चीनी सेना की कार्रवाई और तिब्बत के कब्जे वाले अक्साई चीन क्षेत्र में उसकी सैन्य मुद्रा पर चर्चा की। दरअसल, सीएसजी वह निकाय है, जो चीन के साथ कार्रवाई पर देश की क्या रणनीति होगी, इसकी सिफारिश करता है। सीएसजी में केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण सदस्य शामिल होते हैं। इसमें भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित सैन्य और अन्य संबंधित सरकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हैं।
चीन चाहता है कि भारत सीमा पर अभी की स्थिति के आधार पर राजनयिक संबंधों को सामान्य करे, जबकि मोदी सरकार का दृढ़ता से मानना है कि लद्दाख क्षेत्र में यथास्थिति (पहले की स्थिति) से कम कुछ भी अस्वीकार्य है। आक्रामक होने के बावजूद चीनी सेना यानी पीएलए का मानना है कि उसके सैनिक लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा की अपनी धारणा के भीतर ही हैं।
अधिकारियों के अनुसार, भारतीय सेना को लद्दाख में 1597 किलोमीटर वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ फॉर्वर्ड पोजिशन पर बने रहने के लिए कहा गया है। 5 जुलाई को सीमा वार्ता पर भारतीय विशेष प्रतिनिधि ने दो घंटे से अधिक समय तक अपने चीनी समकक्ष से बात की।
दोनों ने तय किया था कि दोनों पक्ष पूरी तरह से अलग हो जाएंगे और फिर डी-एस्केलेट हो जाएंगे, मगर एक महीने बाद स्थिति चीन के साथ एक कूटनीतिक पेशकश के साथ एक गतिरोध पर पहुंच गई है। दरअसल, चीन दुनिया की नजर में अच्छा बने रहने के लिए कूटनीतिक पेशकश कर शांति वार्ता के जरिए इसे सुलझाने की बात कर रहा है, मगर वह पीछे हटने को भी तैयार नहीं है। भारत को आपत्ति इसी बात से है कि जब तक चीनी सेना पीछे नहीं हटती, तब तक शांति की बात करना भी बेमानी ही है।
क्योंकि अब अमेरिका ने हुवावई और इसकी सहयोगी कंपनी पर जासूसी के लिए एक्शन लेकर चीन को झटका दिया है। ऐसे में संभव है कि भारत भी निकट भविष्य में बड़ा एक्शन लेगा। यह स्पष्ट है कि भारत चीनी संचार और बिजली कंपनियों को भविष्य की किसी भी परियोजना से बाहर रखेगा। मोदी सरकार स्पष्ट है कि द्विपक्षीय संबंध सीमा शांति के साथ सीधे जुड़े हुए हैं और अतीत की तरह उन्हें समानांतर ट्रैक पर नहीं आने देंगे। बता दें कि अमेरिका ने सोमवार को हुवावेई को लेकर सख्ती बढ़ा दी। इसके तहत उसने कंपनी की 21 देशों में 38 संबद्ध इकाइयों को अपनी निगरानी सूची में शामिल किया है। अमेरिका इन कदमों के जरिए यह सुनिश्चित कर रहा है कि कंपनी किसी तरीके से उसके कानून के साथ खिलवाड़ नहीं करे।

‘वन हो वन ट्री अभियान’: कल से एक फोन कर अपने घर मंगा सकते पौधा
मोबाइल दुकान में बच्चों ने की सेंधमारी, साढ़े तीन लाख से ज्यादा के मोबाइल चुराए… पुलिस गिरफ्त में 4 नाबालिग
बिग ब्रेकिंग: दुर्ग जिले में बढ़ा लॉकडाउन…. अब 19 अप्रेल तक रहेगा टोटल लॉकडाउन
Real Kabaddi League: जयपुर जगुआर चंबल पाइरेट्स पर आसान जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर
जीएसटी बचत उत्सव: ट्रैक्टर खरीदी में किसानों को मिली बड़ी राहत – मुख्यमंत्री साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Number of deaths from corona reached 150 in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौतों की संख्या पहुंची 150, पिछले 24 घंटों में 404 नए मामलों की पुष्टि….. 363 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज
Next Article बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा, राजस्थान में 7 की मौत, बिहार में 80 लाख से अधिक प्रभावित बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा, राजस्थान में 7 की मौत, बिहार में 80 लाख से अधिक प्रभावित
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?