नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कैबिनेट फैसलों को जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकता में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दे दी गई है। 8,575 करोड़ रुपये की लागत से 16.6 किलोमीटर ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। इससे मास ट्रांजिट सिस्टम को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इससे मेट्रो कॉरिडोर से 24 परगना और हावडा जिले में रहने वाले लोगों को फायदा पहुंचेगा और करीब आठ लाख लोग रोजाना इससे सफर करेंगे। मंत्री ने बताया कि यह प्रोजेक्ट दिसंबर 2021 तक तैयार होगा। इतना ही नहीं हावडा में मेट्रो का सबसे डीपेस्ट मेट्रो स्टेशन होगा। इतना नहीं इस मेट्रो ट्रेन सेट को भारतीय कंपनी पीएमएल तैयार करेगी जो आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा है। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर प्रोजेक्ट के कुल रूट की लंबाई 16.6 किमी है जिसमें 12 स्टेशन होंगे। इस परियोजना से यातायात में आसानी होगी, शहरी संपर्क बढ़ेगा और लाखों यात्रियों आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जा सकेंगे।




