ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोदी ने ममता और वाम मोर्चा दोनों पर किया हमला, दीदी से पूछा- इतना गुस्सा क्यों?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

मोदी ने ममता और वाम मोर्चा दोनों पर किया हमला, दीदी से पूछा- इतना गुस्सा क्यों?

By @dmin
Published: March 7, 2021
Share
सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा
सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल चुनाव 2021 से पहले अपनी ब्रिगेड रैली में ममता बनर्जी के साथ-साथ वाम मोर्चा पर भी जमकर हमला बोला। मोदी ने ममता से पूछा कि दीदी, आपको इतना गुस्सा क्यों आता है?, तो लेफ्ट से पूछा कि कांग्रेस का काला हाथ अब गोरा हो गया क्या? पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि दीदी की स्कूटी इस बार नंदीग्राम में ही गिरेगी।
रविवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड के विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर उनके उस बयान के लिए निशाना साधा, जिसमें टीएमसी सुप्रीमो ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह को दैत्य और रावण करार दिया था। पीएम ने कहा कि दीदी को गुस्सा आ रहा है, क्योंकि उनका रिमोट कंट्रोल अब उनके पास नहीं रहा।

खेला होबे, खेला होबे… के नारे पर भी पीएम ने हमला बोला कहा कि ये लोग अब कह रहे हैं कि खेला होबे. बताइए, अब क्या खेला होगा? करप्शन के नाम पर ये लोग खेल रहे थे। सत्ता में बैठे लोगों ने बंगाल की जनता की भावनाओं से खेला है। प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी से पूछा कि आपने एक ही भतीजे की बुआ होने के मोह को क्यों चुना?
श्री मोदी ने तृणमूल सुप्रीमो से सवाल किया कि बंगाल के लाखों भतीजे-भतीजियों की आशाओं को पूरा करने की बजाय आप अपने भतीजे का लालच पूरा करने में क्यों लग गयीं? आप भी भाई-भतीजावाद के उन कांग्रेसी संस्कारों को छोड़ नहीं पायीं, जिनके खिलाफ आपने बगावत की थी।

तृणमूल के राज में कोई बदलाव नहीं आया
प्रधानमंत्री मोदी ने टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में 10 साल में कोई सकारात्मक बदलाव नहीं आया। यहां के लोगों को रोजगार नहीं मिला। नगर पंचायत और नगर निगम में पारदर्शिता की जरूरत है. लोकतांत्रिक व्यवस्था को यहां की सरकार ने तहस नहस किया है।

हम आपका दिल जीतते रहेंगे
पीएम मोदी ने जनता से कहा कि मैं सिर्फ चुनाव में नहीं, हर पल आपका दिल जीतते रहेंगे. अपने काम से, सेवा से, समर्पण से इसके लिए हम अथक परिश्रम करेंगे। कहा कि मैं विश्वास दिलाने आया हूं कि यहां के नौजवानों, किसानों, उद्यमियों, बहनों-बेटियों के विकास के लिए हम दिन-रात मेहनत करेंगे। पीएम ने कहा कि मैं ब्रिगेड ग्राउंड से आपको आसोल पोरिबोर्तन का विश्वास दिलाने आया हूं। बंगाल के विकास, बंगाल की स्थितियों में सकारात्मक बदलाव, बंगाल में निवेश बढ़ाने, बंगाल के पुनर्निर्माण एवं बंगाल की संस्कृति की रक्षा का विश्वास दिलाने आया हूं।

ममता दीदी ने बंगाल का भरोसा तोड़ा
उन्होंने कहा कि बंगाल ने परिवर्तन के लिए ही ममता दीदी पर भरोसा किया था। लेकिन, दीदी और उनके काडरों ने ये भरोसा तोड़ दिया। इन्होंने बंगाल का विश्वास तोड़ा। बंगाल को अपमानित किया. यहां कि बहन-बेटियों पर अत्याचार किये। पीएम ने कहा कि बंगाल के महान व्यक्तित्वों ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को सशक्त किया. बंगाल की इस धरती ने एक विधान, एक निशान, एक प्रधान के लिए बलिदान देने वाला सपूत हमें दिया.

कालो हाथ गोरा होये गेलो…
ब्रिगेड की रैली से पीएम मोदी ने लेफ्ट पर भी वार किया. कहा कि आजादी के नारे पर कांग्रेस सत्ता में आयी थी। आजादी के बाद कुछ समय तक काम हुआ, लेकिन फिर बंगाल पर वोट बैंक की राजनीति हावी होती चली गयी। इस राजनीति को वामपंथियों ने और बढ़ावा दिया और नारा दिया- ‘कांग्रेसेर कालो हाथ, भेंगे दाओ, पुडिय़े दाओ!Ó अब बताइए कि ये काला हाथ गोरा हो गया क्या?

विधायक रिकेश सेन की पहल पर एक और सुविधा जनसेवार्थ समर्पित, “स्वर्ग रथ” को दिखाई हरी झंडी
बाइक की फ्रंट पर गर्लफ्रेंड को बिठाकर स्टंटबाजी, एसपी शशिमोहन सिंह के हत्थे चढ़ा प्रेमी जोड़ा
भारत को महंगी ना पड़ जाए यूक्रेन पर ‘चुप्पी’, अमेरिका लगा सकता है प्रतिबंध
मोदी सरकार आमजन के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर- दक्ष वैद्य
CG Breaking : मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सली, बीजापुर व कांकेर में एनकाउंटर… भारी मात्रा में हथियार बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Understanding the body of a newborn, the police did the Panchnama first, then the doctors did the post-mortem: the truth was open then surprised यूपी में बजा छत्तीसगढ़ का डंका, भिलाई के दीपक सिंह ने जीता मिस्टर छत्तीसगढ़ का खिताब
Next Article राजिम माघी पुन्नी मेला में पहुंचे फ्रांस के विदेशी सैलानी, साधु-संतो को आर्शीवाद मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है राजिम माघी पुन्नी मेला में पहुंचे फ्रांस के विदेशी सैलानी, साधु-संतो को आर्शीवाद मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?