ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेक्टर 4 बोरिया मार्केट में बनेगा आधुनिक बायोडिग्रेडेबल शौचालय, लेआउट के साथ निगम ने शुरू कराया काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सेक्टर 4 बोरिया मार्केट में बनेगा आधुनिक बायोडिग्रेडेबल शौचालय, लेआउट के साथ निगम ने शुरू कराया काम

By Mohan Rao
Published: November 28, 2024
Share
बोरिया मार्केट में बनेगा आधुनिक शौचालय
SHARE

भिलाई। नगर पालिका निगम भिलाई के टाउनशिप क्षेत्र में सेक्टर 4 बोरिया मार्केट के पास सर्व सुविधायुक्त सार्वजनिक शौचालय निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। शहर में पहली बार इस प्रकार का 10 सीट वाला शौचालय बन रहा है, जो बायोडिग्रेडेबल,  पूरी तरह से आधुनिक,  प्रदूषण मुक्त होगा। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इसका निर्माण किया जा रहा है। 

बता दें बोरिया मार्केट शहर के सबसे प्रख्यात बाजारों में से एक हैं। यहां लगने वाले साप्ताहिक बाजार में हर सप्ताह सैकड़ों व्यापारी अपना व्यापार करते हैं और वैसे ही हजारों लोग यहां खरीदारी करने पहुंचते हैं। यहां एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के कारण व्यापारियों के साथ ही यहां खरीदारी करने पहुंचने वाले लोगों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए यहां सार्वजनिक शौचालय निर्माण का कार्य शुरू किया गया।

स्थानीय लोगों ने किया विरोध
कुछ दिन पूर्व नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी आधुनिक शौचालय के निर्माण हेतु ले-आउट करने पहुंचे तो कुछ स्थानीय लोगों द्वारा अनावश्यक रूप से विरोध किया। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के आने के बाद उनके द्वारा पहल किया गया। भिलाई स्टील प्लांट एवं पुलिस बल की सहयोग हेतु पत्र लिखा गया। गुरुवार को पुलिस बल के सहयोग से लेआउट करके कार्य प्रारंभ कराया गया। स्थानी व्यापारियों एवं लोगों को जो परेशानी थी उसके बारे में उन्हें समझाया गया। केंद्र सरकार के सहयोग से सर्व सुविधा युक्त आधुनिक शौचालय निर्मित हो रहा है। इस प्रकार का शौचालय सबके लिए बहुत उपयोगी होगा। भिलाई-दुर्ग क्षेत्र मंर नई पद्धति से आधुनिक प्रकार का शौचालय पहली बार बन रहा है। अंत में सबके सहमति से शौचालय के ले-आउट करके निर्माण शुरू किया गया।  इस दौरान जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, अभियंता  बसंत साहू, दीपक देवांगन, भिलाई स्टील प्लांट के अतिक्रमण हटाओ दल, भट्टी थाने से पुलिस बल आदि उपस्थित रहे।

फिर बढ़ी टेंशन, फाइजर की कोरोना वैक्सीन लेने वालों में उम्मीद से ज्यादा एलर्जी
सुप्रीम कोर्ट सख्त: अस्पताल बड़े उद्योग बन गए, लोगों के जीवन की कीमत पर हम उन्हें समृद्ध होने नहीं देंगे
सरकारी स्कूल का टीचर पत्नी के साथ झूला फांसी पर, मकान में लटकते मिले दोनों के शव…  जांच में जुटी पुलिस
46830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा सोना वायदा, जानिए कितना है चांदी का दाम
पीड़ित परिवार को आहत होने से बचाया, एमआईसी ने बढ़ाए मदद के लिए हाथ और ऐसी अव्यवस्था को दूर करने की चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : किसान के भेस में पेटला धान उपार्जन केंद्र पहुंचे कलेक्टर, लापरवाही पर समिति प्रबंधकों को दी चेतावनी
Next Article छत्तीसगढ़ में धान बेचने को लेकर विवाद, शख्स ने अपनी मां और छोटे भाई पर फेंका एसिड, गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?