ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग जिले में होगी मॉकड्रिल, छत्तीसगढ़ का एक मात्र जिला जहां बजेगा युद्ध का सायरन… ब्लैक आउट भी होगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग जिले में होगी मॉकड्रिल, छत्तीसगढ़ का एक मात्र जिला जहां बजेगा युद्ध का सायरन… ब्लैक आउट भी होगा

By Mohan Rao
Published: May 6, 2025
Share
SHARE

भिलाई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के तनाव का माहौल है। इस बीच केंद्र सरकार ने सात मई को कई राज्यों में मॉकड्रिल कराने के निर्देश दिए हैं। देशभर में 244 जिलों में यह मॉक ड्रिल होगी और केन्द्रीय गृहमंत्रालय द्वारा इसके निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ का दुर्ग जिला एक मात्र जिला होगा जहां यह मॉकड्रिल होगी। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

एशिया के सबसे बड़ा संयंत्र भिलाई स्टील प्लांट जैसे राष्ट्रीय महत्व के औद्योगिक संस्थान को देखते हुए छत्तीसगढ़ में दुर्ग में यह मॉकड्रिल होगी। इस दौरान सिविल डिफेंस बलों को मॉकड्रिल करने और नागरिकों को किसी भी हमले से सुरक्षा के उपायों की ट्रेनिंग दी जायेगी। इस दौरान एयर रेड वार्निंग सायरनों का संचालन, आम नागरिकों, छात्रों आदि को किसी शत्रुतापूर्ण हमले की स्थिति में स्वयं की रक्षा के नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। त्वरित ब्लैकआउट उपायों की व्यवस्था, महत्वपूर्ण संयंत्रों, संस्थानों की शीघ्र कैमुफ्लाजिंग की व्यवस्था निकासी योजना का अद्यतन एवं उसका पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद कभी भी युद्ध छिड़ सकता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने अपनी ओर से सभी तैयारी तेज कर दी है। गृह मंत्रालय ने देश के 244 जगहों पर (नागरिक सुरक्षा प्रतिष्ठानों) पर  मॉकड्रिल  कराई जायेगी। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सात मई को मॉकड्रिल होगी। दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि दुर्ग जिले में मॉकड्रिल होगी। मॉकड्रिल में सिविल डिफेंस से जुड़े लोगों को आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मॉकड्रिल के तहत आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि युद्ध या आपदा की स्थिति में पहले मॉकड्रिल कराई जाती है।

कर्नाटक चुनाव परिणाम पर छत्तीसगढ़ में जश्न: सीएम भूपेश बघेल ने बांटी मिठाई
रत्नावली ने छेड़ी छत्तीसगढ़ को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मुहिम
राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से सूरत कोर्ट का इनकार, सेशन कोर्ट ने खारिज की याचिका
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं
यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, इस दिन दाखिल करेंगे नामांकन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ हो रही सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ हो रही सशक्त
Next Article सीएम साय के निर्देश पर आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई… तीन आबकारी सर्किल के प्रभारी अधिकारी निलंबित, 6 को नोटिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?