ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मनरेगा में छत्तीसगढ़ का उम्दा प्रदर्शन, मिले 7 पुरस्कार, इन पंचायतों का हुआ चयन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

मनरेगा में छत्तीसगढ़ का उम्दा प्रदर्शन, मिले 7 पुरस्कार, इन पंचायतों का हुआ चयन

By @dmin
Published: December 17, 2019
Share
SHARE

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के तहत किए जा रहे कार्यों को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए प्रदेश का चयन केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा सात पुरस्कारों के लिए किया गया है. इनमें मनरेगा के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए राज्यों को दिए जाने वाले तीन, जिलों और विकासखंडों को दिए जाने वाले एक-एक और ग्राम पंचायतों के लिए दो पुरस्कार शामिल हैं. वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने मनरेगा क्रियान्वयन में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई भी दी है.

इन पंचायतों का हुआ चयन

केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर 19 दिसम्बर को नई दिल्ली के राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ को ये पुरस्कार प्रदान करेंगे. प्रदेश को मनरेगा के तहत मनरेगा इनीशिएटिव्ह के क्रियान्वयन में देशभर में दूसरा, कार्यपूर्णता में दूसरा और सुशासन (Good Governance) इनीशिएटिव्ह के क्रियान्वयन में दूसरा स्थान मिला है. जिला प्रशासन द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुंगेली का चयन किया गया है।


तो वहीं मनरेगा इनीशिएटिव्ह के तहत जीआईएस संपत्ति पर्यवेक्षण क्रियान्वयन (GIS Asset Supervision Implementation) में जांजगीर-चांपा जिले का पामगढ़ विकासखंड देशभर में दूसरे स्थान पर है. वाटर हार्वेस्टिंग के लिए संरचना निर्माण के लिए कोरिया जिले के पोड़ी ग्राम पंचायत (विकासखंड सोनहत) को देशभर में दूसरा तथा मनरेगा कार्यों के क्रियान्वयन में उत्कृष्टता के लिए बालोद जिले के धोतीमटोला (विकासखंड डौंडी) को तीसरा स्थान मिला है.

पंचायत मंत्री ने दी बधाई

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने मनरेगा में लगातार अच्छे कार्यों के लिए पूर्व विभागीय अपर मुख्य सचिव और वर्तमान मुख्य सचिव आरपी मंडल, प्रमुख सचिव सुब्रत साहू और मनरेगा आयुक्त टीसी महावर सहित इसके क्रियान्वयन में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है.

Bhilai Breaking : पार्क की जमीन पर फर्जी दस्तावेजों से स्कूल भवन का निर्माण, केपीएस प्रबंधन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर में जबर्दस्त भिड़ंत, मौके पर ही दो की मौत और … पढ़े पूरी खबर
साय के सुशासन में किसान हुए खुशहाल
अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम बघेल, खेत जोतने खुद चलाई ट्रेक्टर, जमीन पर बोये बीज
Gustakhi Maaf: नफरत पर जाया होती सरकार की ऊर्जा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूपेश बघेल सरकार का एक साल, बड़े वादे लेकर सत्ता में आई कांग्रेस रही कितनी बेमिसाल?
Next Article CM भूपेश बघेल ने BJP पर कसा तंज, कहा- 15 सालों में नहीं किया वो अब क्या वादा निभाएंगे!

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?