ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मनखे मनखे एक समान की बात, संविधान का भी यही सार : भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

मनखे मनखे एक समान की बात, संविधान का भी यही सार : भूपेश बघेल

By @dmin
Published: January 11, 2020
Share
SHARE

गुरु घासीदास जयंती समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री

रायपुर. आज से ढाई सौ बरस पहले बाबा गुरु घासीदास ने मनखे मनखे एक समान का मंत्र दिया था। यह समता मूलक समाज का मंत्र था। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान बनाया, उसका भी सार यही है। यह लोकतंत्र है यहां सब बराबर हैं। सबके मत की कीमत समान है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बात दुर्ग जिले के पाटन में तहसील स्तरीय सतनाम समाज द्वारा आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह के अवसर पर कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने सत्य के पालन का संदेश दिया था। वे कहते थे मनखे मनखे ल जान, ये बहुत गहरी बात है। हम समझें कि हम सब एक दूसरे से अलग नहीं हैं। हम सब में मनुष्यता का अंश है। उन्होंने जातिविहीन समाज की नींव रखी। उन्होंने कहा कि सभी किसानों से धान खरीदी का वायदा निभाएंगे। अभी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। केंद्र सरकार ने बोनस देने की स्थिति में धान खरीदने से इंकार किया था अतएव समर्थन मूल्य पर धान खरीदने का निर्णय लिया गया। हम किसानों को 2500 रुपये का मूल्य देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शेष राशि किसानों के खाते में किस तरह भेजी जाए इसके लिए योजना बनाने की जिम्मेदारी मंत्रियों की समिति को सौंपी गई है। बजट में योजना बनाकर शेष राशि किसानों के खाते में दी जाएगी।
इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने साल भर में ऐसी योजनाएं बनाई जिनके माध्यम से समाज के सभी वर्गों के समुचित विकास का रास्ता खुला। बाबा गुरु घासीराम जी ने मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया था। इस संदेश के अनुरूप सबको समुचित न्याय मिला है। चाहे कर्जमाफी हो, 2500 रुपये में धान खरीदी हो या 400 यूनिट थ बिजली बिल के आधे किये जाने की बात हो, सारे निर्णय समाज के आम आदमी को केंद्रित कर लिए गए। इससे छत्तीसगढ़ में खुशहाली और समृद्धि का रास्ता तेजी से खुल रहा है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

पंत पर लगातार सवालों पर भड़के बल्लेबाजी कोच राठौड़
भाजपा सांसद रूडी का अपनी ही सरकार पर हमला, बोले- संवादहीनता पर रोता है दिल
अधिवक्ता हरप्रीत संधु ने राज्यपाल को अपनी पुस्तकें भेंट की
छत्तीसगढ़ में कोरोना रफ्तार हुई कमजोर: बीते 24 घंटों में 1792 नए केस… 40 मरीजों की हुई मौत… 13 जिलों में 50 से कम केस
दंतेवाड़ा में नक्सली मुठभेड़: 2 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर…. बंदूक, आईईडी सहित अन्य सामान बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री बघेल ने वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा के निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना
Next Article मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती ’राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?