ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक वोरा ने कहा: 53 लाख की निधि से उभरेगीं शहर की खेल प्रतिभाएं…. ओपन जिम, बैडमिटन कोर्ट का होगा निर्माण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

विधायक वोरा ने कहा: 53 लाख की निधि से उभरेगीं शहर की खेल प्रतिभाएं…. ओपन जिम, बैडमिटन कोर्ट का होगा निर्माण

By @dmin
Published: February 13, 2021
Share
MLA Vora said: Sports talents of the city will emerge
MLA Vora said: Sports talents of the city will emerge
SHARE

दुर्ग। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों व उद्यानों के साज-सजावट व भावी खिलाडिय़ो के खेल में रुचि को ध्यान में रखते हुए खेल सुविधा को आगे बढ़ाने एवं उनके सपने साकार करने के लिए विधायक अरुण वोरा के विकास निधि से 53 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। जिसमें वर्षो से उपेक्षित सिविल लाईन मैदान में 10 लाख की लागत से फ्लड लाईट, शहर के महाराजा चौक में पहला अमरेला हाईमास्ट एवं सिविल लाइन चौक में प्रकाश व्यवस्था की गई साथ ही छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 45 वर्ष पुरानी पद्मनाभपुर के मध्य स्थल मिनी स्टेडियम व बाईपास रोड के पास रिक्त भूमि पर कचरो का ढेर का निपटान कर स्वच्छ सुंदर सेंटर पार्क का निर्माण किया गया।
स्वच्छता रैंकिग में शहर को उच्चतम स्थान दिलाने के लिए कचरा नुक्कड़ का कायाकल्प कर आस-पास की जनता के स्वास्थ्य लाभ हेतु आवश्यक है। सड़क पर मार्निग-इवनिंग पार्क, योगा मंच, ओपन जिम एवं पाथवे का निर्माण का लोकार्पण के साथ ही सर्वसुविधायुक्त बैडमिटन कोर्ट जिसमें सभी जरुरी सुविधाएं जैसे एलईडी लाईट एवं एस्ट्रोटर्फ भी होगा। इससे खेल प्रतिभा को तराशने की सुविधा के साथ ही खिलाड़ी रात में भी खेल का अभ्यास कर सकेगें एवं खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन हो सकेगा। सेंटर पार्क में बैडमिटन कोर्ट का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान विधायक अरुण वोरा ने कहा कि जनता की मांग के अनुसार मूलभूत सुविधाएं एवं खेल सुविधा के साथ ही उद्यान निर्माण से पर्यावरण सुधार कर प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि दुर्ग के विकास को नया आयाम देने के उद्देश्य से निधियों का सदुपयोग जनता के लिए लगातार जारी है। पार्षद कमला शर्मा ने विधायक व महापौर निधि से जनता के स्वास्थ्य लाभ हेतु खेल से संबंधित सामाग्री प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान नगर निगम एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी, भोला महोबिया, दीपक साहू, संजय कोहले, पार्षद कमला शर्मा, भास्कर कुण्डले, माहेश्वरी ठाकुर, अंशुल पाण्डेय, देव सिन्हा, राजेश शर्मा, अजय मिश्रा, नंदू महोबिया, राजकुमार साहू, आयुष शर्मा, संजीव श्रीवास्तव, जितेन्द्र पात्रे, सुमित वोरा, सिराज अली, विकास यादव आदि उपस्थित थे।

कोरोना संक्रमण के बीच कोविशील्ड की कीमत तय… राज्यों को 400 तो निजी अस्पतालों को 600 रुपये में मिलेगी एक डोज
सरोजिनी नायडू की बायोपिक में नजर आएंगी जरीना वहाब…
सिंगल यूज प्लास्टिक पर भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों पर पहुची टीम, जब्ती के साथ काटा जुर्माना
गूगल की बड़ी कार्रवाई; 90 लाख डिवाइसेज को खतरे से बचाया, बंद किया दुनिया का सबसे बड़ा SPY नेटवर्क
पिता व भाई की शराब पीने की आदत से परेशान नाबालिग ने की खुदकुशी, फंदे पर लटकी मिली लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 122 # 13 february 2021
Next Article गांव के विकास के लिए हरसंभव मदद किया जाएगा : मंत्री डॉ. डहरिया गांव के विकास के लिए हरसंभव मदद किया जाएगा : मंत्री डॉ. डहरिया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?