ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू से मिले विधायक वोरा, कहा- प्रस्तावित डीपीआर के अनुरूप हो मुख्य मार्ग सौंदर्यीकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू से मिले विधायक वोरा, कहा- प्रस्तावित डीपीआर के अनुरूप हो मुख्य मार्ग सौंदर्यीकरण

By @dmin
Published: January 6, 2021
Share
MLA Vora met Public Works Minister Tamradhwaj Sahu, said- Main road
MLA Vora met Public Works Minister Tamradhwaj Sahu, said- Main road
SHARE

दुर्ग। जिला मुख्यालय की बहुप्रतीक्षित शहर हित की मांग के अनुरूप व स्मार्ट सिटी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विधायक अरुण वोरा ने लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात कर महानगरों की तर्ज पर चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण एवं तेज प्रकाश व्यवस्था के साथ निर्धारित डीपीआर के अनुरूप ही कार्य करवाने का आग्रह किया।
विधायक वोरा ने कहा कि नेहरू नगर चौक से लेकर मिनीमाता चौक तक दुर्ग शहर की मुख्य सड़क में एवं मिनीमाता चौक से अंजोरा फोरलेन तक लगातार यातायात के बढ़ते दबाव के निराकरण हेतु विधायक वोरा के प्रयासों से राज्य शासन द्वारा 118 करोड़ की राशि जारी कर लोनिवि द्वारा निविदा कर कार्य प्रारंभ कराया गया है। जिससे आने वाले समय में नेहरू नगर चौक से अंजोरा तक धूल मुक्त चौड़ी एवं सुंदर लैंडस्केपिंग के साथ सुदृढ सड़कों का लाभ जनता को मिलेगा। पुरानी सड़क के पुराने डिवाइडर एवं चौड़ीकरण के बीच आने वाले पेड़ व पुरानी प्रकाश व्यवस्था को हटा कर नया प्लान तैयार किया गया है। श्री वोरा ने कहा कि जनभावनाओं के अनुसार विकास कार्य के लिए बड़ी राशि जारी करवाई गई है प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर ही नया डिवाइडर एवं मार्ग सौंदर्यीकरण किया जाना चाहिए शासन से मिलने वाली राशि का पूरा सदुपयोग होना चाहिए। नए विकास कार्यों को भी स्वीकृत करवाने मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री से चर्चा की जाएगी। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने वोरा को आश्वस्त किया कि निर्धारित डीपीआर के अनुसार ही कार्य पूर्ण करवाया जाएगा।

यूपी सरकार का बड़ा निर्णय: कल्याण सिंह के नाम पर होगा बुलंदशहर का राजकीय मेडिकल कॉलेज व लखनऊ का कैंसर संस्थान
रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के दिन दुर्ग जिले में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 26 व 30 जनवरी को भी ड्राई-डे घोषित
राम मंदिर निर्माण के चंदे को लेकर घमासान, कांग्रेस के टीएस सिंहदेव ने मांगा हिसाब
महाराष्ट्र में कोरोना: सीएम ठाकरे का लॉकडाउन से इनकार…. बुधवार से पूरे राज्य में धारा 144
बड़ा सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच दबी कार, आठ लोगों की मौत, एक बच्ची बची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अहमद पटेल के बाद नया कोषाध्यक्ष कौन? कमलनाथ, वेणुगोपाल समेत इन नामों पर विचार कांग्रेस नेता भरत सिंह का दावा-पार्टी के 11 विधायक टूटकर शामिल हो सकते हैं एनडीए में
Next Article Chief Minister Bhupesh Baghel inaugurated the furnished मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेंड्री में सुसज्जित शासकीय जिला ग्रंथालय भवन का किया लाकार्पण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?