ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक वोरा ने की नगरीय निकाय मंत्री से चर्चा… नगर निगम को मिलेंगे 13 करोड़… अफसरों को 15 वें वित्त आयोग के तहत विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाने दिये निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

विधायक वोरा ने की नगरीय निकाय मंत्री से चर्चा… नगर निगम को मिलेंगे 13 करोड़… अफसरों को 15 वें वित्त आयोग के तहत विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाने दिये निर्देश

By @dmin
Published: June 25, 2021
Share
116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation
कार्पोरेशन के सभी सेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों ने वोरा को नववर्ष की बधाई दी
SHARE

दुर्ग। विधायक अरुण वोरा ने नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया से मुलाकात कर दुर्ग शहर में विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की है। वोरा ने दुर्ग शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने नगर निगम की सड़कों के डामरीकरण सहित मूलभूत विकास कार्यों के लिए राशि मंजूर करने की मांग भी की है। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने वोरा को 15 वें वित्त आयोग की राशि के साथ ही तालाब सौंदर्यीकरण के लिए राशि देने का आश्वासन दिया है।
वोरा ने कहा कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाली सड़कों का डामरीकरण करने की आवश्यकता है। वोरा ने तालाबों की सफाई, गहरीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए राशि मंजूर करने की मांग की। वोरा ने कहा कि शहर में मूलभूत विकास कार्यों के लिए तत्काल राशि जारी हो ताकि शहर में विकास कार्य कराए जा सकें। डॉ डहरिया ने कहा कि दुर्ग के विकास के लिए शीघ्र राशि जारी की जाएगी।
नगरीय प्रशासन मंत्री से चर्चा के बाद वोरा ने निगम अफसरों को 15 वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत कार्यों के लिए प्रस्ताव भेजने कहा है। वोरा ने कहा कि पिछले साल 15 वें वित्त आयोग के तहत एयर क्वालिटी कंट्रोल के लिए मॉनिटरिंग सिस्टम का प्रस्ताव मांगा गया है। इस साल के लिए 15 वें वित्त आयोग से सालिड वेस्ट मैनेजमेंट और वाटर सप्लाई मैनेजमेंट के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं।
वोरा ने कहा कि दोनों वर्षों के लिए स्वीकृत प्रस्तावों को तत्काल मंत्रालय भेजा जाए, ताकि जल्द से जल्द राशि मिल सके। वोरा ने कहा कि इन कार्यों के लिए लगभग 13 करोड़ रुपए की राशि दुर्ग शहर को मिलेगी। वोरा ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए कम से कम शहर के पांच तालाबों के सौंदर्यीकरण, सफाई आदि कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार करने कहा है। वोरा ने बताया कि नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया ने तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए राशि देने का आश्वासन दिया है।

shreekanchanpath 216 # 20 May 2024
CG Accident : प्रयागराज जा रही बस घाटी में पलटी, दो की मौत, 40 से ज्यादा घायल
सरकार-किसानों में ठनी : तोमर बोले- जो प्रस्ताव दिया उससे बेहतर कुछ नहीं
गीता जयंती पर माताधाम सेक्टर-7  में हुआ गीता महायज्ञ, जयकारों से गूंजी यज्ञ स्थली
खुर्सीपार वासियों को मिलेगी 3 नई सौगात…. विधायक देवेंद्र यादव की पहल से तीन वार्ड में बनेगा बैडमिंटन कोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ी गिरावट: बीते 24 घंटों में 317 नए केस, 605 मरीज हुए स्वस्थ्य
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 252 # 25 june 2021

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?