ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक वोरा ने महापौर के साथ किया वार्डों का औचक निरीक्षण, कहा मूलभूत नागरिक सुविधाओं में कमी बर्दाश्त नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

विधायक वोरा ने महापौर के साथ किया वार्डों का औचक निरीक्षण, कहा मूलभूत नागरिक सुविधाओं में कमी बर्दाश्त नहीं

By @dmin
Published: January 9, 2021
Share
MLA Vora did surprise inspection of wards with Mayor
MLA Vora did surprise inspection of wards with Mayor
SHARE

दुर्ग। शहर के स्लम वार्डों से पेयजल, पाइप लाइन लीकेज, साफ सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं में कमी की लगातार मिल रही शिकायत के बाद विधायक अरुण वोरा महापौर बाकलीवाल के साथ शहर के वार्डों के औचक निरीक्षण में पहुंचे। वार्ड क्रमांक 1 नयापारा, वार्ड 2 राजीव नगर, बघेरा एवं वार्ड 33, 34 कंडरा पारा में बस्तियों में दौरा कर लोगों से उनकी समस्याओं एवं वार्ड में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।
नयापारा एवं कंडरा पारा में पेयजल एवं साफ सफाई की शिकायत मिलने पर विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों को तलब किया श्री वोरा ने कहा कि अमृत मिशन योजना कागजों पर 80 प्रतिशत पूर्ण बताया जा रहा है किंतु जमीनी स्थिति संतोषप्रद नहीं है पेयजल की समस्या किसी भी वार्ड के किसी भी घर मे नहीं होनी चाहिए। पीने के पानी की शिकायत आने पर रैपिड एक्शन टीम बनाई जाए व त्वरित निराकरण किया जाए। किसी भी मूलभूत नागरिक सुविधाओं की कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा। विधायक व महापौर ने वार्ड 34-35 सरस्वती नगर में बन रहे 35 करोड़ के प्रधानमंत्री आवासों का भी निरीक्षण किया जहां चौपाल लगाकर वार्ड वासियों की समस्याएं सुनी इस दौरान निगम अमला वोरा के निर्देश पर जनशिकायतों को नोट करता रहा।
विधायक व महापौर के आकस्मिक दौरे के जानकारी मिलते ही शहर अध्यक्ष गया पटेल, सभापति राजेश यादव ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार साहू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन भी एकत्रित होते रहे एवं लोगों से मेल मुलाकात की। महापौर धीरज बाकलीवाल ने स्वास्थ्य अधिकारी से साफ सफाई में और अधिक तेजी लाने का निर्देश दिया व अमृत मिशन के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा। इस दौरान पूर्व पार्षद कन्या ढीमर, मनीष यादव, राजकुमार वर्मा एल्डरमेन अंशुल पांडेय, अजय गुप्ता, देव सिन्हा, जगमोहन ढीमर, आनंद कपूर ताम्रकार एवं नगर निगम के कार्यपालन अभियंता मोहन पुरी गोस्वामी, राजेश पांडेय उप अभियंता जगदीश केशरवानी, जितेंद्र समैय्या, प्रकाश थवाने उप अभियंता भीम राव सहित वार्ड वासी मौजूद थे।

रेलवे ब्रेकिंग: हावड़ा-सीएसटी के बीच चार दिनों के लिए चलेगी सुपरफास्ट दुरंतो स्पेशल… बढ़ते यात्रियों को देखते हुए रेलवे का निर्णय
सरगुजा ओलंपिक का समापन : बाइचुंग भूटिया बोले- मेहनत और लगन से ही मिलती है सफलता
RBI की घोषणाओं से झूमा बाजार, सेंसेक्स पहली बार 45000 के पार, निफ्टी में भी उछाल
Gustakhi Maaf: जब कैलाश ने सुनाई अपना दास्तां
भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश वासियों को दी कमरछठ की बधाई: कहा संतान की खुशहाली की कामना का पर्व
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ब्राजील के राष्ट्रपति ने लगाई प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, पत्र में लिखा- जल्द भेजिए कोरोना वैक्सीन ब्राजील के राष्ट्रपति ने लगाई प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, पत्र में लिखा- जल्द भेजिए कोरोना वैक्सीन
Next Article Awareness chariot will be run from tomorrow for Kovid-19 इंतजार खत्म: 16 जनवरी से शुरू होगा कोरोना टीकाकरण, स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा सबसे पहले
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?