ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक रिकेश ने किया “माँ का दुलार – माँ शिशु सुरक्षा कवच” योजना का आगाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

विधायक रिकेश ने किया “माँ का दुलार – माँ शिशु सुरक्षा कवच” योजना का आगाज

By Mohan Rao
Published: April 30, 2026
Share
SHARE

वैशाली नगर में ‘लक्ष्मी’ के आगमन पर मिलेगा ‘माँ का दुलार’ किट

​भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने क्षेत्र की जनता को आज एक बड़ी और भावुक सौगात दी है। विधायक ने “माँ का दुलार – माँ शिशु सुरक्षा कवच” योजना का आगाज़ किया है। इस योजना के तहत 1 मई (मजदूर दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा) के बाद जन्म लेने वाली हर बेटी को विधायक की ओर से एक विशेष ‘गिफ्ट ट्रॉली सूटकेस’ भेंट किया जाएगा, जिसमें नवजात और माँ की जरूरत का हर सामान मौजूद होगा।

​​योजना की घोषणा करते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा कि मैं खुद एक गरीब परिवार में जन्मा हूँ और मैंने देखा है कि कैसे संसाधनों के अभाव में माताओं को पुराने गंदे कपड़ों का इस्तेमाल करना पड़ता था। मैं चाहता हूँ कि वैशाली नगर में जन्म लेने वाली हर बेटी को अमीरों जैसी सुख-सुविधा मिले। मैं उस बेटी का चाचा कहलाना पसंद करूँगा।

1 मई से होगी शुरुआत
​यह योजना पूर्णतः निशुल्क है और इसका उद्देश्य मध्यम व निम्न आय वर्ग के परिवारों की मदद करना है। विधायक ने स्पष्ट किया कि यह किट केवल दिखावे के लिए नहीं है, बल्कि इसमें इस्तेमाल होने वाला हर सामान उच्च गुणवत्ता का है। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में जन्म लेने वाली बेटियां इस योजना की पात्र होंगी। इसमें माँ और बच्चे दोनों की सेहत और स्वच्छता का पूर्ण पैकेज। ​वैशाली नगर के निवासियों ने विधायक की इस पहल का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि यह न केवल एक आर्थिक मदद है, बल्कि बेटियों के प्रति समाज के नजरिए को बदलने की एक सकारात्मक कोशिश भी है।

​जानिए क्या रहने वाला है इस ‘जादुई सूटकेस‘ में?

​विधायक द्वारा दी जाने वाली इस ट्रॉली में कुल 25 से अधिक ब्रांडेड सामग्रियां शामिल हैं, जिन्हें विशेष रूप से बाहर से मंगवाया गया है और इस पूरे कीट की कीमत लगभग 11 हजार रुपए है। ​

शिशु के लिए : 11 पैडेड आधुनिक लंगोट (सोखने की क्षमता वाले), ब्रांडेड सॉफ्ट कंबल, स्वेटर, मोजे, कैप, तौलिया, बेबी किट (लोशन, साबुन, शैम्पू), मालिश तेल, दूध की बोतल, खिलौने और नामकरण के लिए विशेष ड्रेस।

​माता के लिए: पौष्टिक आहार हेतु खजूर और खुमानी (ड्राई फ्रूट्स), शॉल, बेडशीट, मोजे, सेनेटरी पैड और नहाने का साबुन।

​स्वच्छता का ध्यान : घर के उपयोग के लिए बर्तन धोने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन, बेबी वाइप्स और वाटरप्रूफ मैट (चादर गीली होने से बचाने के लिए)।

भारतीय कोयला उद्योग का डिजिटल खनन में पहला कदम: डोजर पुश माइनिंग का सफल परीक्षण पीईकेबी खदान में सम्पन्न
कब्जेदारों से बीएसपी ने अब तक खाली कराई 24 एकड़ जमीन, सैकड़ों आवास भी कराए गए खाली
अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए विवाहित बेटी भी हकदार-हाईकोर्ट
सुबह से बादलों की लुका-छुपी, छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना
पति के लिए बागी हुईं कांग्रेस सांसद परनीत कौर, भाजपा की बैठक में हुई शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिहान से बदली जिंदगी: गुंजवती पेगड़ बनीं “लखपति दीदी” बिहान से बदली जिंदगी: गुंजवती पेगड़ बनीं “लखपति दीदी”
Next Article नारी शक्ति वंदन के संकल्प को मिला महिलाओं का व्यापक समर्थन, महिला प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से भेंट कर जताया आभार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?