ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक रिकेश की अनूठी पहल : गर्भवती महिलाओं को मात्र 1 रुपए में होगी सोनोग्राफी, महाशिवरात्रि से शुरूआत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

विधायक रिकेश की अनूठी पहल : गर्भवती महिलाओं को मात्र 1 रुपए में होगी सोनोग्राफी, महाशिवरात्रि से शुरूआत

By Mohan Rao
Published: February 9, 2026
Share
विधायक रिकेश सेन
SHARE

​भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने अपने क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य और सुलभ चिकित्सा की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। विधायक सेन वैशाली नगर विधानसभा की गर्भवती महिलाओं के लिए मात्र 1 रुपये में सोनोग्राफी की सुविधा शुरू करने जा रहे हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।

​इस जन-कल्याणकारी योजना का शुभारंभ आगामी 15 फरवररी महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर किया जाएगा। यह सुविधा विशेष रूप से केवल वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निवासियों के लिए ही होगी। इस ​योजना का लाभ उठाने के लिए एक व्यवस्थित प्रक्रिया निर्धारित की गई है जिसके अनुसार जीरो रोड शांति नगर स्थित विधायक कार्यालय में अवकाश दिवस छोड़ कर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक टोकन दिए जाएंगे।
​
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए जरूरतमंदों को अपने साथ आधार कार्ड और चिकित्सक द्वारा दी गई रेफर पर्ची लाना होगा। ​दस्तावेजों की जांच के पश्चात विधायक कार्यालय से टोकन जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से मात्र 1 रुपये में सोनोग्राफी कराई जा सकेगी।
​
​इस योजना के विषय में जानकारी देते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा कि क्षेत्र की माताएं और बहनें स्वस्थ रहें, यही हमारा संकल्प है। अक्सर आर्थिक तंगी के कारण कई परिवार जरूरी जांचें नहीं करा पाते, जिसे ध्यान में रखते हुए हमने विधायक कार्यालय के माध्यम से यह सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि 15 फरवरी के दिन ही वैशाली नगर विधानसभा के लिए एक और योजना का शुभारंभ होने जा रहा है जिसमें मात्र 1 रूपये में डायलिसिस भी होगा। इसके अलावा 25 दिसंबर से लगातार फ्री ब्लड टेस्ट सुविधा के तहत 31 प्रकार के टेस्ट हर दिन किए जा रहे हैं। मात्र 1 रूपये में एक्स-रे सुविधा का सैकड़ों जरूरतमंद लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा विधायक कार्यालय से ही 2 अप्रैल से मात्र 1 रूपये में पॉवर वाला चश्मा भी लोगों के लिए शुरू करने की घोषणा वो कर चुके हैं। क्षेत्र के लोग स्वस्थ और सुरक्षित रहें यही विधायक के रूप में उनका प्रयास है। दो पहिया वाहन चलाते समय लोग हेलमेट अवश्य लगाएं, इसी उद्देश्य से 1 मई 2025 से 1 रूपये किराये पर विधायक कार्यालय से हेलमेट दिया जा रहा है जिसका हजारों लोग उपयोग कर रहे हैं।

Bhilai : राज्य स्तरीय पंजा कुश्ती स्पर्धा, नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ खिलाड़ियों का चयन
Gustakhi Maaf: इस युग में अब कहां से लाएं नैतिकता
कोरिया जिले के किसानों को रास आ रहा शहद का उत्पादन…. मात्र तीन माह में एक लाख रूपए से अधिक का किया शहद उत्पादन
यहां देखें: वित्त मंत्री के एलान में क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता
सुकमा जिले के नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित पार्षदों ने अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिल्ली के 11 स्कूलों को उड़ाने की धमकी, ई-मेल में अफजल गुरु का नाम… बम निरोधक दस्ता तैनात
Next Article shreekanchanpath 118 # 09 February 2026

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?