ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरल व सुगम तीर्थ यात्रा के लिए विधायक रिकेश की पहल, वैशाली नगर के लोगों को वीआईपी दर्शन व हैलीकॉप्टर की मिलेगी सुविधा
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

सरल व सुगम तीर्थ यात्रा के लिए विधायक रिकेश की पहल, वैशाली नगर के लोगों को वीआईपी दर्शन व हैलीकॉप्टर की मिलेगी सुविधा

By Mohan Rao Published October 25, 2024
Share
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन
SHARE

चारधाम सहित अयोध्या से लेकर तिरुपति बालाजी तक की यात्रा के विधायक कार्यालय से मिलेगा सहयोग व मार्गदर्शन

भिलाई। चार धाम यात्रा सहित भारत वर्ष के सभी तीर्थ स्थलों में सरल व सुगम दर्शन के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने एक अच्छी पहल की है। वीआईपी दर्शन सहित बद्रीनाथ, केदारनाथ, मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए हेलीकाप्टर आदि की व्यवस्था के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने एक नई सुविधा प्रारम्भ की है। जिसका लाभ वैशाली नगर विधानसभा के वरिष्ठ नागरिक तथा रहवासी उठा सकेंगे।

विधायक रिकेश सेन ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हमारा देश अनादि काल से संस्कृति, आस्था, आस्तिकता और धर्म का महा देश है। इसके हर भाग और प्रांत में विभिन्न देवी-देवताओं से सम्बद्ध कुछ ऐसे अनेकानेक प्राचीन और धार्मिक स्थान (तीर्थ) हैं, जिनकी यात्रा के प्रति एक आम भारतीय नागरिक पर्यटन और धर्म आध्यात्म दोनों ही आकर्षणों से बंधा हुआ इन तीर्थस्थलों की यात्रा के लिए सदैव से उत्सुक रहा है।

भारत के चारों कोनो में आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चारधाम हिन्दुओ के प्रमुख तीर्थ स्थल हैं। बद्रीनाथ उत्तराखण्ड, द्वारका गुजरात, जगन्नाथ पुरी ओड़िसा, रामेश्वरम तमिलनाडू चार धाम के आलावा गंगोत्री, यमुनोत्री, हरिद्वार, कनखल, ऋषिकेश, गोमुख, देवप्रयाग, जोशीमठ, हेमकुंड, वैष्णो देवी, अमरनाथ, मणिकर्ण, नैना देवी, वृन्दावन, बरसाना, गढ़मुक्तेश्वर, चित्रकूट, प्रयाग, अयोध्या, नंदीग्राम, काशी विश्वनाथ, गया, वैद्यनाथ मंदिर देवघर, वासुकिनाथ, गंगासागर, तारकेश्वर महादेव मिर्जापुर, कामाख्या, मल्लिकार्जुन, श्रीशैलम्, महाबलीपुरम, तिरुपति बालाजी, तिरुवाडी, तिरूचरापल्ली, कन्याकुमारी, शिवसमुद्रम, महाबलेश्वर, एलोरा, अजंता, भीमशंकर (भीमाशंकर), शिरडी, त्रयम्बकेश्वर, ओंकारेश्वर, अवंतिका (उज्जैन), पुष्कर, करौली, करणी माता, अमरकंटक, मैहर, राम वन सहित अन्य किसी भी तीर्थ स्थलों पर दर्शन के लिए जाने वाले वैशाली नगर के रहवासी विधायक कार्यालय वैशाली नगर में सम्पर्क कर अपनी यात्रा में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने सहयोग ले सकते हैं।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि जिस तीर्थ पर वो जा रहे हैं वहां सरल और सहज ढंग से वीआईपी दर्शन व्यवस्था के लाभ का पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिन तीर्थ स्थलों पर उपलब्धता के आधार पर हेलीकाप्टर से पहुंचने की व्यवस्था है, उसके लिए भी विधायक कार्यालय से बुकिंग और प्रशासनिक सहयोग की जानकारी मुहैया कराते हुए सहयोग व मार्गदर्शन दिया जाएगा।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Mohan Rao October 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत
Next Article shreekanchanpath 13 # 25 October 2024

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?