ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक रिकेश ने दूर की दुर्ग के कुलियों की समस्या, 23 कुलियों को मिला नया एंड्रॉयड फोन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

विधायक रिकेश ने दूर की दुर्ग के कुलियों की समस्या, 23 कुलियों को मिला नया एंड्रॉयड फोन

By Mohan Rao
Published: May 29, 2025
Share
23 कुलियों को मिला नया एंड्रायड फोन
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा से मां वैष्णोदेवी दर्शन के लिए रवाना हो रहे जत्थे का दुर्ग स्टेशन में अभिनंदन करने पहुंचे विधायक रिकेश सेन को कुलियों ने अपनी व्यथा सुनाई। कुलियों ने बताया कि उनके पास पास की-पेड फोन है। जिनके पास एन्ड्राइड है वो पुराने समय के 3जी सेट हैं। समस्या सुनने के बाद रिकेश ने तत्काल समाधान किया और जवाहर मार्केट के व्यापारियों के सहयोग से 23 कुलियों को एंड्रॉयड 5 जी फोन उपलब्ध कराए।

दरअसल जब विधायक रिकेश सेन दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे तो दुर्ग स्टेशन की एकमात्र महिला कुली ने विधायक रिकेश सेन से बताया कि यहां वर्तमान में कुल कुलियों की संख्या 23 है। इन सभी का परिवार अपने दादा-पुरखों के समय से दुर्ग स्टेशन में निर्धारित दर पर यात्रियों की सेवा करता आ रहा है। न तो उन्हें पीएफ-पेंशन की सुविधा मिलती है और न ही चिकित्सा के लिए ही केंद्र सरकार से कोई व्यवस्था है। विधायक रिकेश सेन समस्या सुन ही रहे थे तभी लगभग सभी कुली वहां पहुंच गए। कुलियों ने उन्हें बताया कि 5 जी स्मार्टफोन न होने की वजह से वो सभी ट्रैन की लोकेशन और रनिंग स्टेटस नहीं देख पाते। इससे ट्रेन की अपडेट पता न होने से उन सभी को या तो खाली बैठे घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है या फिर कभी नाश्ता खाना करते समय ट्रेन मिस हो जाती है।

कुलियों की इस मांग पर विधायक रिकेश सेन ने तत्काल मौके से ही जवाहर नगर मार्केट व्यापारी संघ को फोन लगा कर उनसे जवाहर मार्केट के मार्डनाइजेशन के अपडेट लिए और कुलियों के लिए 5जी एंड्रॉयड मोबाइल का जनसहयोग मांगा नतीजतन मार्केट व्यापारियों ने आधा घंटा के भीतर 23 मोबाइल फोन दुर्ग स्टेशन भिजवाया। विधायक रिकेश सेन के हाथों नये फोन पा कर सभी कुलियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि ट्रेन के अपडेट स्टेटस वो अब देख सकेंगे जिससे काम में उन्हें काफी सहुलियत होगी। महिला कुली ने कहा विधायक भैया आपने अभी अभी दुर्ग के वकीलों की वर्षों पुरानी मांग एक घंटे में पूरी कर दी, हमें आपसे बड़ी उम्मीद है।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सभी कुलियों के वर्षों से यात्रियों की सेवा के लिए उनका अभिवादन करते हुए उन्हें वास्तविक श्रम की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि कुलियों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए वो केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही सभी कुलियों का दुर्घटना बीमा और निजी अस्पतालों में मात्र 40 प्रतिशत दर पर ईलाज के लिए वो पहल करेंगे। तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कुलियों ने वैशाली नगर विधायक का आभार व्यक्त किया। दुर्ग स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर विधायक रिकेश सेन ने मां वैष्णोदेवी और स्वर्ण मंदिर दर्शन के लिए रवाना हो रहे जत्थे को गमछा पहना कर माता के जयकारों के साथ रवाना किया।

Gustakhi Maaf: प्यार को नफरत में बदलते देर नहीं लगती
साइकिल पोलो में छत्तीसगढ़ की बेटियों का धमाकेदार प्रदर्शन, नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण व दो कांस्य पदक
मुख्यमंत्री ने राजधानी के हृदय स्थल में बने मल्टी लेवल पार्किंग का किया लोकार्पण…. 28 करोड़ की लागत से बना है यह मल्टिलेवल पार्किंग… जाने क्या है इसकी खूबियां
केडिय़ा समूह ने कोविड पीडि़तों की सुविधा के लिए दिए 4 वेंटिलेटर…. कलेक्टर से मिलकर किया भेंट
भिलाई पहुंची देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : नक्सलमुक्त हुआ बस्तर, केंद्र सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सूची से हटाया नाम
Next Article राज्यपाल डेका ने तीन गांव गोद लिए, बेमेतरा, गरियाबंद व खैरागढ़ छुईखदान के यह गांव शामिल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?