ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक रिकेश ने अपने चार माह का मानदेय मानव सेवा के लिए किया समर्पित, नेहरू नगर गुरुद्वारे को दी ई-रिक्शा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक रिकेश ने अपने चार माह का मानदेय मानव सेवा के लिए किया समर्पित, नेहरू नगर गुरुद्वारे को दी ई-रिक्शा

By Mohan Rao
Published: June 16, 2024
Share
विधायक रिकेश सेन ने गुरुद्वारा समिति को सौंपी ई-रिकशा
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अपने पहले मानदेय की राशि से नेहरू नगर गुरूद्वारा के लिए ई-रिक्शा खरीद कर गुरूद्वारा प्रबंध समिति को समर्पित किया है। यह ई-रिक्शा शव फ्रीजर लाने-ले जाने के लिए भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में जरूरतमंदों को नि:शुल्क सेवा देगा। यही नहीं विधायक रिकेश सेन ने अपने दूसरे, तीसरे और चौथे विधायक मानदेय को झारखंड बैजनाथ धाम मंदिर प्रांगण की गलियों में रेड कार्पेट मैट बिछवाने के कार्य हेतु बाबा धाम ट्रस्ट को समर्पित किया है।

रविवार को नेहरू नगर गुरूद्वारा में प्रबंध समिति को ई रिक्शा समर्पित करते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा कि अमूमन देखने में आता है कि हमारे युवा साथी अपनी पहली सैलरी से डिस्को, पब में पार्टी कर खर्च करते हैं, युवाओं से आग्रह है कि वो ऐसे काम में अपनी पहली सैलरी का कुछ हिस्सा अवश्य लगाएं जो मानव सेवा के लिए हों। मैं जब पहली बार पार्षद बना था तो अपना पहला मानदेय मैंने अपने माता-पिता को समर्पित किया था। अब मेरे माता पिता इस दुनिया में नहीं हैं इसलिए विधायक बनते ही मैंने अपना पहला विधायक मानदेय शव फ्रिजर लाने-ले जाने के लिए आवश्यक वाहन को खरीदने में लगाया है।

विधायक रिकेश ने कहा कि यह वाहन आज जनसेवार्थ गुरूद्वारा समिति को समर्पित करने में मुझे जो आत्मसंतुष्टि मिली है उसका अनुभव क्षेत्र के युवाओं को भी अवश्य लेना चाहिए। श्री सेन ने बताया कि बैजनाथ धाम में उनके द्वारा सदुपयोग में लाई गई मानदेय राशि से स्पेशल मैट बिछवाने का कार्य शुरू हो गया है। यहां देश भर से श्रावण महीने में श्रद्धालु जल चढ़ाने आते हैं, बैजनाथ धाम मंदिर की गलियों में पानी और कीचड़ से भक्तों को चलने में असुविधा होती थी जिसे ध्यान रखते हुए मैंने तीन माह का विधायक मानदेय बैजनाथ धाम ट्रस्ट को समर्पित किया है ताकि इन गलियों में स्पेशल रबर मैट कार्पेट बिछवाया जा सके। यह कार्य मंदिर ट्रस्ट के अधीन प्रारंभ हो चुका है।

गृहमंत्री अमित शाह 6 फरवरी को आएंगे छत्तीसगढ़, चंद्रगिरी तीर्थ में विश्व शांति महायज्ञ में होंगे शामिल… जानिए पूरा शेड्यूल
प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल
Big Breaking : छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा बदलाव, भिलाई व रायपुर सहित 13 जिलों के अध्यक्ष बदले
हार के बाद अब भारतीय टीम को एक और झटका, सभी खिलाडिय़ों पर ICC ने लगाया जुर्माना
जिला पंचायत परिसर में सज गया है बिहान बाजार…. 5 से 8 नवंबर तक दोपहर 12 से 8 बजे खुला रहेगा बिहान बाजार… जाने इस बाजार की खासियत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 243 # 16 June 2024
Next Article सीएम साय से मिले उनके संघर्ष के दिनों साथी, 90 के दशक पुराने किस्सों पर हुई बात… भावुक हो गए दोनों
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?