ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेंद्र यादव ने की वार्ड 48 के लोगों से भेंट मुलाकात :  एक साथ दी डोमशेड, गार्डन, बैडमिंटन कोर्ट की सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक देवेंद्र यादव ने की वार्ड 48 के लोगों से भेंट मुलाकात :  एक साथ दी डोमशेड, गार्डन, बैडमिंटन कोर्ट की सौगात

By Mohan Rao
Published: April 17, 2023
Share
भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की भेंट मुलाकात
SHARE

भिलाई। नगर  निगम भिलाई के वार्ड 48 खुर्सीपार के लोगों को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बड़ी सौगात दी है। वार्डवासियों की मांग पर विधायक देवेन्द्र यादव ने एक साथ तीन बड़े विकास कार्य की सौगात दी। वार्ड 48 में भव्य सर्व सुविधा युक्त डोमशेड का निर्माण किया जाएगा। साथ ही यहां पर लोगों के सैर करने के लिए गार्डन बनाएं जाएंगे और खिलाड़ियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट का भी निर्माण किया जाएगा।

गौरतलब है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार वार्डदौरा कर भेंट मुलाकात करते रहते है। इसी कड़ी में जब वे खुर्सीपार गए थे, तब लोगों ने उन्हें वार्ड के विकास कार्यों की जानकारी देने के साथ ही इन विकास कार्यांें की भी मांग की थी। जिसके तहत विधायक यादव ने अधिकारियों को निर्देशित करके स्टीमेंट तैयार कराया और शासन से सभी विकास कार्यों को स्वीकृत भी कराया। जिसका आज भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक देवेन्द्र यादव उपस्थित रहे। जिन्होंने वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर पूजा अर्चना की और कुदाली चलाकर भूमिपूजन किया।

इस दौरान विधायक यादव ने वार्डवासियों से कहा कि हमने जो भी वादा आप लोगों से किया। उसे हमने समय पर पूरा किया है। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने सभी वादे निभाए है। पट्टा का लाभ, मालिकाना हक, हर परिवार का राशनकार्ड,  महिलाओं के लिए दाई दीदी क्लिनिक, मोबाइल मेडिकल युनिट की शुरूआत की है। जहां सब को फ्री में इलाज की सुविधा दी जा रही है और फ्री में दवाइयां भी दी जाती है। इस प्रकार हमने यहां लोगों की सुविधाओं के लिए  बैंडमिंटन कोर्ट, गार्डन, डोमशेड, वार्ड में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था के साथ अन्य जो भी जरूरी काम है। वह सब किए जाएंगे।  आज भूमिपूजन किया गया है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा और लोगों को इन सभी सौगातों का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर उपस्थित वार्ड के नागरिकों ने विधायक यादव का दिल से आभार जताया और कहा कि आप के प्रयास से लगातार खुर्सीपार छावनी क्षेत्र का विकास हो रहा है। इन क्षेत्रों में इतना विकास किया गया है कि पूरे क्षेत्र की तस्वीर ही बदल गई है। इन विकास कार्यों के लिए आप का दिल से आभार जताते है। भेंटमुलाकात के दौरान विधायक देवेन्द्र ने देखा कि वार्ड के मितानिन पद्मा तांडी के घर की दीवारों पर बीपी और अन्य बीमारियों की भी जानकारी थी, इसके विधायक ने मितानित की  तारीफ भी की।

कोरोना से जंग में यूएई ने बढ़ाई भारत की हिम्मत, तिरंगे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा
Big news : छत्तीसगढ़ में श्रमिकों का बढ़ गया महंगाई भत्ता, श्रम विभाग ने जारी किया आदेश… अब मिलेंगे इतने रुपए
छत्तीसगढ रजत महोत्सव : उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को किया सम्मानित
हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को नैया पार कराने वाले भक्त गुहा निषाद राज से प्रेरणा लेना चाहिए- ताम्रध्वज साहू
आदिवासी समाज के रीति-रिवाज, रहन-सहन, संस्कृति, कला तथा जीवन शैली को आत्मसात करना चाहिए-सांसद विजय बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धोनी को लेकर ये क्या कह गए सुनील गावस्कर, बोले- उनके जैसा न तो कोई.... धोनी को लेकर ये क्या कह गए सुनील गावस्कर, बोले- उनके जैसा न तो कोई….
Next Article Breaking News : छत्तीसगढ़ बंद के दौरान बिरनपुर में पिता-पुत्र की हत्या की गुत्थी सुलझी, पुलिस की गिरफ्त में आए 8 आरोपी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?