भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव मंगलवार को वार्ड 40 छावनी आदिवासी नगर पहुंचे। जहां भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड वासियों को स्वागत द्वार और सर्व सुविधा युक्त शौचालय की सौगात दी। वार्ड वासियों और आदिवासी समाज के प्रभुत्व जनो के साथ मिलकर विधायक यादव ने दोनों विकास कार्यों का लोकार्पण किया। पूरे विधि विधान के साथ लोकार्पण समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान सामूहिक भोज में विधायक ने सभी के साथ बैठकर भोजन भी किया।

विधायक देवेन्द्र यादव के वार्ड में पहुंचते ही वार्ड वासियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद स्वागत द्वार और सर्व सुविधा युक्त शौचालय का लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि आप सभी वार्ड वासियों और आदिवासी समुदाय के लोगों का हमेशा से मुझे प्यार और आशीर्वाद मिलता रहा है। हम सब एक परिवार का हिस्सा है। और जब परिवार एकजुट होता है तो पूरा परिवार हर समस्या से लड़ सकते है। हम सब ने मिलकर भिलाई की भलाई के लिए काम किया और सफल भी हुए।
विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछली बार मैं यहां आया था तब आप सब से मिला आप लोगों ने प्रवेश द्वार और शौचालय की मांग की थी। जिस पर हम सब ने काम किया और आज हम आप सब को प्रवेश द्वार और शौचालय समर्पित कर रहे है। हमने जब भी जो वादा किया उसे हमने पूरा किया। हमारे मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सब को पट्टा देने,राशन कार्ड देने, मकान का मालिकाना हक देने का वादा किया जिसे पूरा कर के दिखाए है।
इस दौरान विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि आप सब ने हमे हो प्यार और आशीर्वाद दिया है इसे बनाएं रखिएगा। कार्यक्रम के अंत मे आदिवासी समाज के सम्मनित पदाधिकारियो ने आशीर्वचन देते हुए कहाँ की हम सब ने विधायक यादव को हमेशा अपना बेटा माने है, कभी उन्हें नेता नहीं समझे । हमें हमेशा वे हमारे परिवार का हिस्सा है सदस्य है। हमेशा वे हम लोगों से मिलने और समस्याओं को जानने के लिए आते है। भेंट मुलाकात करते है। हमने जब भी जिन भी विकास कार्यों की मांग की उन्होंने पूरा किया। प्रवेश द्वार बनवाया और सर्व सुविधा युक्त शौचालय भी बनवाया है। इसके लिए हम सब वार्ड वासी विधायक यादव का दिल से धन्यवाद और आभार जताते है।




