ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेन्द्र बोले- मेरे व्यक्तिगत जीवन की हत्या कर रहे हैं भाजपाई, कर रहे गंदी राजनीति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक देवेन्द्र बोले- मेरे व्यक्तिगत जीवन की हत्या कर रहे हैं भाजपाई, कर रहे गंदी राजनीति

By Mohan Rao
Published: November 5, 2023
Share
देवेन्द्र यादव
SHARE

भिलाई। भाजपा के नेता मेरा सार्वजनिक जीवन ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत जीवन की भी हत्या कर रहे हैं। एक फर्जी वीडियो जारी करके मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। अगर भाजपा नेता चुनाव जीतना चाहते हैं तो वह आए चुनावी मैदान में और सीधे-सीधे चुनाव लड़े और सच्चाई से चुनाव जीते।  लेकिन यह झूठे लोग हैं और शहर में झूठ फैला कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है।

यह बातें भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव ने कही। देवेंद्र यादव ने रविवार को दोपहर 3:00 बजे अपने सेक्टर 5 स्थित निवास में प्रेस वार्ता ली। जहां मीडिया के सामने विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि चुनावी समय में भाजपा के नेता अब तक उनके ऊपर कई तरह के आरोप लगा रहे थे लेकिन अब वे  भाजपा के नेता गंदगी फैलाने में जुटे हैं और एक फर्जी गंदी वीडियो बनाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। 

श्री यादव ने बताया कि इसकी सूचना उन्हें कुछ माह पहले ही मिली थी। तभी उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन से की थी। पुलिस ने मामले की जांच भी की है और पुलिस को यह भी पता चलना है की सबसे पहले यह वीडियो हैदराबाद से जारी हुआ था। इसके बाद यहां जिस नम्बर से जारी किया गया वह नम्बर भी पुलिस के पास है,लेकिन वह नंबर लगातार बंद है। भिलाई में कुछ भाजपा नेता उस फर्जी वीडियो को वायरल करके झूठे फैला रहे है, की वह देवेंद्र यादव का वीडियो है।   जबकि वह वीडियो उनका है ही नहीं। शिकायत के बाद  उन्होंने फॉरेंसिक जांच भी करवाई है। जिसकी रिपोर्ट भी उन्होंने मीडिया को दी है। 

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के नेता मेरे व्यक्ति का जीवन पर भी प्रहार कर रहे हैं। मुझे बदनाम करें की कोशिश की जा रही है लेकिन भिलाई की जनता काफी समझदार है। मेरी भी परिवार है,माँ, बच्चा , पत्नी, भतीजे भाई, हजारों बहाने मुझे राखी बांधती है। वे सब जानते है, मेरा ईश्वर जनता है सच्चाई क्या है।  मेरे साथ जिस तरह से भाजपा के नेताओं ने गलत व्यवहार किया है या मानवीय दृष्टि से भी गलत है। मीडिया से बात करते-करते विधायक देवेंद्र यादव रो पड़े और उन्होंने रोते हुए कहा कि भाजपा के नेता को चुनाव जीतना है तो जीत जाए, जो करना है करे पर  इस तरह  की गंदी राजनीति न करें। आज नहीं वे मुझे हराने के लिए कई माह पहले ही उन्होंने यह घिनौना षड्यंत्र रचा था।

आप को बड़ा झटका: दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत का इस्तीफा, केजरीवाल को भेजी चिठ्ठी
छत्तीसगढ़ में नवदंपति ने की आत्महत्या, पत्नी पहले फांसी पर झूली तो पति ने भी कर ली खुदकुशी
‘भारत पर्व’ में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति-पर्यटन से रूबरू हो रहे देश-विदेश के पर्यटक
कोरोना से जंग: CDS बिपिन रावत सालभर तक सैलरी से हर महीने PM केयर्स में डोनेट करेंगे 50 हजार रुपये
आयुक्त ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में विलंब पर ठेकेदार को थमाया नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में बागियों की हो सकती है वापसी! विधानसभा चुनाव के दौरान चला था निष्कासन और निलंबन का दौर बागियों पर गिरी गाज, कांग्रेस ने बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता, 6 नेता पार्टी से निष्कासित
Next Article बालोद में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार पिता-पुत्र सहित तीन की मौत… जानिए हादसे की वजह

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?