ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेक्टर 10 में विधायक देवेंद्र ने दी बैडमिंटन कोर्ट की सौगात, लोगों के साथ फीता काट कर किया लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सेक्टर 10 में विधायक देवेंद्र ने दी बैडमिंटन कोर्ट की सौगात, लोगों के साथ फीता काट कर किया लोकार्पण

By Mohan Rao
Published: April 17, 2023
Share
विधायक देवेन्द्र यादव की भेंट मुलाकात
SHARE

भिलाई।  वार्ड क्रमांक 65  सेक्टर 10 वासियों को भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने सर्व सुविधा युक्त बैडमिंटन कोर्ट की सौगात दी। वार्ड पार्षद सुभद्रा सिंह लोककर्म प्रभारी एकांश बंछोर, अनिल सिंह, राजेश प्रसाद सहित वार्ड के वरिष्ठ जानों के साथ मिलकर फीता काटकर लोकार्पण किया। सेक्टर 10 सड़क 35 में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर 10 लाख की लागत से इस बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया गया है।

इस मौके पर विधायक देवेन्द्र ने कहा कि सिर्फ टाउनशिप ही नहीं बल्कि हम पूरे शहर में बड़े-बड़े विकास कार्य करवा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भिलाई हमेशा से अग्रणी रहा है और हम खेल में भी भिलाई को अग्रणी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए वे जरूरी खास खेल जिस पर पहले कभी ध्यान नहीं दिया गया और जिसके लिए भिलाई में कोई खास सुविधा नहीं है वैसे खेलों के लिए सुविधा बनाई जा रही है ताकि हमारे खिलाड़ियों को जरूरी प्लेटफार्म मिल सके। उन्होंने बताया कि 10 लाख की लागत से  बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया गया है। इस बैडमिंटन कोर्ट में सभी जरूरी सुविधाएं हैं। जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। फ्लड लाइट की सुविधा होने से रात में भी खेल का आनंद लिया जा सकेगा।

वार्ड का दौरा कर लोगों से की भेंट मुलाकात
इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर 10 वार्ड का दौरा भी किया। यहां लोगों से भेंट मुलाकात कर यहां हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया।। इस बीच सड़क 28ए और 8 एफ में पहुंचे, जहां वे लोगों के साथ बैठक करके विभिन्न विषयों पर चर्चा। इसी प्रकार जोनल मार्केट शाप नंबर 179 शुभम जायसवाल के यहां बैठक की। इसके बाद सड़क 30 स्थित मंदिर में बैठक की। इस तरह वार्ड में कई जगह बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की गई।

तेजी से हो रहा शहर का विकास
इस अवसर पर विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि  प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सिर्फ भिलाई ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का विकास हुआ है। छत्तीसगढ़ के किसानों से लेकर मजदूरों के हित और विकास के लिए योजनाएं बनाएंगे शहर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पट्टा का लाभ दिया जा रहा है। हर परिवार को राशन कार्ड बना कर दिया गया है। इस तरह से प्रदेशवासियों के हित में लगातार काम किए जा रहे हैं।

Bhilai Breaking : टाउनशिप के अनाधिकृत निर्माण का नहीं हो पाएगा नियमितिकरण, बीएसपी प्रबंधन ने बताई यह वजह
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन, आईजीएमसी शिमला में थे उपचाराधीन
छत्तीसगढ़ में बढ़ा जांच का दायरा: प्रति दस लाख आबादी पर रोजाना 1485 सैंपलों की जांच…. प्रदेश में कई बड़े राज्यों से ज्यादा संख्या में हो रही है जांच…. पिछले तीन दिनों में 1.46 लाख सैंपलों की जांच
प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के तहत कृषि उन्नति को नई गति कलेक्टर ने दिए बहुआयामी निर्देश
सीएम बघेल ने कहा: नई सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ी राजभाषा, छत्तीसगढ़ी तीज-त्यौहारों का महत्व और अधिक बढा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश में मंडरा रहा कोरोना का खतरा; संक्रमण के मामले में आया उछाल, 750 नए केस आए, दिल्ली में आंकड़ा 100 के करीब छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के आंकड़े, मिले 135 संक्रमित, एक मरीज की मौत
Next Article बड़ी घटना टली: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के दौरान बस में लगी आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं बड़ी घटना टली: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के दौरान बस में लगी आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?