ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़क किनारे पलटी मिक्सर मशीन, बीच में फंस गया चालक… लोगों की मदद से सुरक्षित रेक्यू
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर
September 29, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला
September 29, 2026
शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी तेजी, केंद्र सरकार देगी विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन
स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सड़क किनारे पलटी मिक्सर मशीन, बीच में फंस गया चालक… लोगों की मदद से सुरक्षित रेक्यू

By Mohan Rao Published June 28, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में रविवार को थनोद रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी मिक्सर मशीन में चालक गंभीर रूप से फंस गया था, जिसे चौकी अंजोरा पुलिस एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य कर घायल चालक को समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई। पुलिस एवं जनसहयोग के समन्वय से चालक का सफल रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली।

मिली जानकारी के अनुसार  रविवार को चौकी अंजोरा क्षेत्र अंतर्गत थनोद रोड पर क्रमांक CG 07 CZ 6051 की मिक्सर मशीन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में वाहन चालक केबिन के भीतर गंभीर रूप से फंस गया। सूचना प्राप्त होते ही चौकी अंजोरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने बिना विलंब किए स्थानीय ग्रामीणों एवं आसपास उपस्थित नागरिकों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। संयुक्त प्रयासों से चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जिससे समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध हो सकी।

घटनास्थल पर उपस्थित आम नागरिकों द्वारा पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय कार्यवाही की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा भी राहत एवं बचाव कार्य में शामिल पुलिस टीम तथा जनसहयोग करने वाले नागरिकों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार तत्परता एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। थनोद रोड, चौकी अंजोरा क्षेत्र, जिला दुर्ग।

उक्त राहत एवं बचाव कार्य में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक चंद्रशेखर सोनी, पीएसआई अभिषेक चंद्रा, आरक्षक सुमन, आरक्षक विक्की यादव तथा ग्राम थनोद एवं आसपास के ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सड़क दुर्घटना अथवा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस एवं आपातकालीन सेवाओं को दें। संकट की परिस्थितियों में सुरक्षित तरीके से पुलिस का सहयोग करें, जिससे समय पर राहत एवं बचाव कार्य कर जनहानि को रोका जा सके।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

Mohan Rao June 28, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री साय
Next Article बड़कू दाऊ के बाड़ा में चल रहा था जुआ, पुलिस की रेड़ में पकड़ाए 8 जुआरी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?