ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मिथिलांचलवासियों सपना पूरा, दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरा पहला यात्री विमान, मिला वाटर सैल्यूट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मिथिलांचलवासियों सपना पूरा, दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरा पहला यात्री विमान, मिला वाटर सैल्यूट

By @dmin
Published: November 8, 2020
Share
मिथिलांचलवासियों सपना पूरा, दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरा पहला यात्री विमान, मिला वाटर सैल्यूट
मिथिलांचलवासियों सपना पूरा, दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरा पहला यात्री विमान, मिला वाटर सैल्यूट
SHARE

पटना (एजेंसी)। मिथिलांचल वासियों खासकर दरभंगा के निवासियों को दिवाली और छठ से पहले मिला बड़ा तोहफा। लोगों के वर्षों का सपना पूरा हुआ। दरअसल दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरा पहला विमान। दिल्ली से उड़ान भरकर आज यानी रविवार को जब 11 बजकर 45 मिनट पर पहली उड़ान दरभंगा एयरपोर्ट पर पहुंची तो लोगों ने तालियों से उसका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उसे वाटर सैल्यूट दिया गया। इसके साथ ही आज से दरभंगा से दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई के लिए तीन जोड़ी स्पाइस जेट की फ्लाइट शुरू हो गई है।

फ्लाइट के लिए बुकिंग 20 सितंबर से ही शुरू
20 सितंबर से ही रोजाना ऑपरेट होनी वाली तीन जोड़ी फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू हो गई थी। 8 नवंबर को इन छह फ्लाइटों में करीब 80 से 90 फीसदी टिकट बुक हो चुके हैं। इन तीनों शहरों से आने वाले यात्रियों की तादाद ज्यादा है। बिहार में दीपावली व छठ की उत्सवधर्मिता की वजह से अभी यहां से जाने वाले यात्रियों की तादाद कुछ कम है। नई उड़ान सेवाओं के शुरू होने से इस बार दीपावाली व छठ में मिथिलांचल या इससे सटे जिलों के लोग आसानी से घर आएंगे। उन्हें घर जाने के लिए अब पटना आने की मजबूरी नहीं होगी। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इन तीनों फ्लाइट के 8 नवंबर से शुरू होने की घोषणा दो माह पहले पटना में की थी।

छह चेक-इन काउंटर है इस एयरपोर्ट में
वायु सेना के अंतर्गत आने वाले दरभंगा एयरपोर्ट का एरिया 1,400 वर्गमीटर है। इस हवाई अड्डे के अंतरिम टर्मिनल भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। छह चेक-इन काउंटरों वाला टर्मिनल भवन, सभी आवश्यक यात्री सुविधाओं के साथ व्यस्ततम समय में 100 यात्रियों को संभालने में सक्षम है। इस हवाई अड्डे को बोइंग 737-800 जैसे विमानों के लिए अनुकूल है।

पहली टेकऑफ दिल्ली के लिए
दरभंगा एयरपोर्ट पर पहली उड़ान बेंगलुरु से उड़ान भरकर 11.05 बजे दरभंगा एयरपोर्ट में लैंड करेगी। यही फ्लाइट दिल्ली के लिए 11.45 बजे दरभंगा से टेकऑफ करने के बाद दिल्ली 1:40 बजे दोपहर में पहुंचेगी। दिल्ली से 2.20 बजे रवाना होकर यह फ्लाइट दरभंगा एयरपोर्ट पर शाम चार बजे लैंड करेगी। दरभंगा से शाम 4:30 बजे बेंगलुरु को रवना होगी और 6.55 बजे लैंड करेगी। मुंबई से 12.10 बजे रवाना होकर फ्लाइट 2.30 बजे दरभंगा लैंड करेगी और तीन बजे मुंबई के लिए रवाना हो जाएगा। इसके मुंबई पहुंचने का समय शाम 6.10 बजे है।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर आईजी ने ली बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने एवं पेट्रोलिंग बढ़ाने दिए निर्देश
महंगाई की मार: दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा अमूल दूध का दाम, एक जुलाई से लागू होगी नई कीमत
राष्ट्रीय स्तर की ‘लखपति महिला पहल’ क्षेत्रीय कार्यशाला रायपुर में, 9 से 11 जुलाई तक होगा भव्य आयोजन
प्रगति प्लेटफ़ॉर्म से छत्तीसगढ़ में भिलाई इस्पात संयंत्र आधुनिकीकरण और लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट को मिली नई गति
दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े अंतर्राज्यीय उठाईगिरी गिरोह के सरगना, धमधा उठईगिरी कांड के बाद पीछे पड़ी थी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम गुजरात को पीएम मोदी की सौगात, रोफैक्स फेरी सर्विस का किया उद्घाटन
Next Article लगातार बढ़ रहा तनाव : नहीं सुधर रहा चीन, अपने 5000 सैनिक किये तैनात, भारत भी बढ़ा रहा अपने सैनिकों की संख्या J&K में LOC से लगे माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 1 आतंकी ढेर

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?