भिलाई। कोरोना संकट के इस दौर में पावर हाउस में युवा व्यापारियों व अन्य लोगों के समूह ने सेवा की मिशाल पेश की। प्रवासी मजदूरों के घर वापसी के दौरान इनके द्वारा ताजे फल, भोजन व ठंडे पानी व मट्टे का वितरण किया गया। लगातार 9 दिनों तक इनके द्वारा ट्रकों, बसों व पैदल जा रहे मजदूरों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।

बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण छत्तीसगढ़ से होकर बड़ी संख्या में मजदूर ट्रकों, बसों व पैदल ही अपने घर जा रहे हैं। इन्हें किसी तरह जाने का साधन तो मिल गया लेकिन इनके भोजन की व्यवस्था कहीं नहीं की गई। इसे देखते हुए फल व्यापारी शिव कुमार जायसवाल, शंकर साहनी, अखिलेश सिंह, संजय तिवारी सहित अन्य लोगों ने मिलकर सेवा शिविर लगाया। शिविर के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को फल, भोजन व मट्टे का प्रतिदिन वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में अलीमुद्दीन, रमेश गुप्ता, राम उपकार तिवारी, गुलाब चंद, बाल किशन जायसवाल, बिंदु सोनकर, आजाद सोनकर, बबलू गुप्ता, मो आसिफ, गुलशन कुमार, राजाराम, फिरोज आदि का सहयोग रहा।




