ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसपी से लोहा चुराने बदमाश ने ई-स्कूटर को किया मॉडिफाइड, 60 किलो लोहा चुराकर निकलते सीआईएसएफ ने पकड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बीएसपी से लोहा चुराने बदमाश ने ई-स्कूटर को किया मॉडिफाइड, 60 किलो लोहा चुराकर निकलते सीआईएसएफ ने पकड़ा

By Mohan Rao
Published: December 28, 2022
Share
बीएसपी में लोहा चोरी
SHARE

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में लोहा चोरी की घटना आम है। प्लांट से लोहा चुराने के लिए बदमाश भी अलग अलग हथकंडे अपनाते हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को सीआरपीएफ ने एक ई-स्कूटर चालक को पकड़ा जिसने बड़ी ही चालाकी से अपनी गाड़ी में लोहा छिपा रखा था। लोहा चोरी का यह तरीका देख सीआरपीएफ की टीम भी हैरान रह गई। इसके बाद चोर को सीआरपीएफ ने भट्ठी पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 60 किलो लोहा बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ ने मंगलवार को ई-स्कूटर क्रमांक सीजी 07 सीजे 8667 को रोककर गेटपास चेक किया गया। स्कूटर सवार का चेहरा गेट पास के चेहरे से मैच नहीं कर रहा था। स्कूटर कमलेश ढीमर (37) निवासी मरोदा सेक्टर चला रहा था। स्कूटर की जांच करने पर सीआईएसएफ को पैरो के नीचे कुछ संदेहास्पद लगा तो इसकी जांच की गई। वहां एक ढक्कन निकला और उसके अंदर लोहे के टुकड़े रखे थे जिनका वजन 60 किलो कीमत 1500 रुपए है।

दूसरे के गेटपास पर घुसा था प्लांट
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दूसरे के गेटपास पर प्लांट के भीतर घुसा था। चोरी के नीयत से उसने अपनी स्कूटर को मॉडिफाइड कराया। पैरो के नीचे बॉक्स बनाकर उसमें लोहे के टुकड़ों को छिपाकर ले जा रहा था। चोरी का यह तरीका भी काफी यूनिक था। भट्ठी पुलिस ने आरोपी युवक की स्कूटर भी जब्त कर ली है। भट्ठी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 379, 419 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

लॉकडाउन का उल्लंघन करते मिले ट्रवल्स बुकिंग आफिस…. निगम ने कार्रवाई करते हुए नया बस स्टैण्ड के चार बस ट्रवल्स को किया सील
सीजीएचएस: केंद्र सरकार के 35 लाख कर्मियों को मिली राहत, इलाज और मेडिकल टेस्ट को लेकर नहीं होगी दिक्कत
हसदेव नदी में डूबने से दो बहनों की मौत, परिजन पहुंचे तो तैरते मिले कपड़े… घंटों मशक्कत के बाद मिले शव
पूरी रात फंदे पर लटका रहा BSP ठेका श्रमिक का शव, पुलिस उतारने पहुंची तो परिजनों ने किया जमकर हंगामा
बड़ी डील: भारतीय रिन्यूएबल ऊर्जा क्षेत्र का सबसे बड़ा सौदा, अडाणी ग्रीन ने इस कंपनी को खरीदा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : बीएसपी क्वार्टर में घूसा डंपर, कार गैराज के साथ कार भी क्षतिग्रस्त… देखें हादसे की तस्वीरें
Next Article भिलाई निगम की अपील : एजेंसी का अनुबंध हो रहा समाप्त, स्पैरो के पास टैक्स जमा न करें लोग

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?