ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मिसाल: समर्पण-साहस और जुनून से बताया…इंसानियत अभी जिंदा है…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मिसाल: समर्पण-साहस और जुनून से बताया…इंसानियत अभी जिंदा है…

By @dmin
Published: April 22, 2021
Share
मिसाल: समर्पण-साहस और जुनून से बताया…इंसानियत अभी जिंदा है…
मिसाल: समर्पण-साहस और जुनून से बताया…इंसानियत अभी जिंदा है…
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना महामारी के दौरान इंसानी फितरत नजर आई। लूट-खसोंट करने वाले चेहरे दिखाई दिए तो इन हैवानों के बीच चंद लोग इस तरह उभरे, जैसे कि वे फरिश्ते हों। उन्होंने अपने परिवार की परवाह तक नहीं की। लोगों की मदद के लिए खुद को झोंक दिया। यहां तक कि अपना घर, जगह और वक्त तक कुर्बान कर दिया। उन्होंने अपने समर्पण, साहस और जुनून से समाज को बताया कि कोरोना भले ही कितना खतरनाक क्यों न हो, लेकिन इंसानियत अभी जिंदा है…

मरीजों के लिए नहीं की परिवार की परवाह
कोरोना महामारी से जूझने का काम अगर किसी ने सबसे ज्यादा किया तो वे हमारे डॉक्टर्स हैं। उन्होंने मरीजों का इलाज करने के दौरान अपने परिवार की परवाह तक नहीं की। ऐसे ही फरिश्तों में एक हैं महाराष्ट्र की डॉक्टर प्रज्ञा। उन्होंने बालाघाट से नागपुर का सफर स्कूटी से तय किया और कोविड अस्पताल में ड्यूटी करने पहुंच गईं। वह लगातार दो अस्पतालों में काम कर रही हैं और मरीजों की जान बचा रही हैं। इसके अलावा पूरे देश में हजारों ऐसे डॉक्टर्स हैं, जिन्होंने कोरोना काल में लगातार कई हफ्ते तक ड्यूटी की। इस दौरान वे मरीजों को छोड़कर अपने घर तक नहीं गए।

किसी ने तोड़ा रोजा तो किसी ने खोला अस्पताल
कहते हैं कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। कोरोना काल में कुछ फरिश्तों ने इसे साबित भी किया। दरअसल, राजस्थान के उदयपुर में रहने वाले अकील मंसूरी ने अपना रोजा सिर्फ इसलिए तोड़ दिया, ताकि कोरोना से संक्रमित दो महिलाओं को प्लाज्मा डोनेट कर सकें। उधर, गुजरात के वडोदरा में इबादतगाह को कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया गया। यहां 50 बेड का अस्पताल खोला गया है। इसके अलावा दिल्ली में सिख गुरुद्वारा समिति भी कोविड मरीजों के इलाज के लिए आगे आई है। उन्होंने अपने सारे सराय और लंगर हॉल दिल्ली सरकार को सौंपने का एलान किया।

रिसाली से दो बार के पार्षद रहे चुम्मन देशमुख ने थामा कांग्रेस का हाथ, गृह मंत्री साहू ने गमछा पहनाकर कांग्रेस में किया शामिल
बजट सत्र के दूसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम साय बोले पूर्व पीएम से बहुत कुछ सीखा
प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा की शुरूआत, विद्यार्थियों को सीधे संवाद का अवसर, प्रतिभागी अपने प्रश्न को 11 जनवरी तक करें अपलोड
राजोरी में बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के दो जवान घायल
राम वन गमन परिपथ के उद्घाटन के लिए चंदखुरी कौशल्या मंदिर परिसर में भव्य तैयारी…. 7 अक्टूबर को सीएम बघेल करेंगे उद्घाटन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शर्मनाक: जिंदगी-मौत की हो रही सौदेबाजी… और कितना गिरेगा इंसान… शर्मनाक: जिंदगी-मौत की हो रही सौदेबाजी… और कितना गिरेगा इंसान…
Next Article होम आइसोलेशन कंट्रोल सेंटर की प्रभारी मेडिकल अधिकारी डॉ. रश्मि भुरे ने कहा- 94 से कम आया आक्सीजन सैचुरेशन तो तुरंत हास्पिटल में हो एडमिट…. बढ़ेगी रिकवरी की संभावना होम आइसोलेशन कंट्रोल सेंटर की प्रभारी मेडिकल अधिकारी डॉ. रश्मि भुरे ने कहा- 94 से कम आया आक्सीजन सैचुरेशन तो तुरंत हास्पिटल में हो एडमिट…. बढ़ेगी रिकवरी की संभावना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?