ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पेट्रोल के लिए पूरी बाइक चुरा लेते थे नाबालिग चोर, पुलिस के हत्थे चढ़े तो हुआ बड़ा खुलासा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

पेट्रोल के लिए पूरी बाइक चुरा लेते थे नाबालिग चोर, पुलिस के हत्थे चढ़े तो हुआ बड़ा खुलासा

By Mohan Rao
Published: February 4, 2023
Share
वाहन चोर पकड़ाए
SHARE

भिलाई। शहर में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एसपी अभिषेक पल्लव ने सभी थानों को विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसी कड़ी में भिलाई नगर पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है जिनमें दो नाबालिग हैं। नाबालिग चोर इतने शातिर हैं कि पेट्रोल के पूरी बाइक पार कर देते। चोरी की बाइक को बेचने ग्राहक की तलाश करते पहले एक पकड़ाया । उसके बाद दो नाबालिग भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इन चोरों के पास से 10 चोरी की मोटर साइकिलें बरामद की हैं।

मिली जानकारी के अनुसार वाहन चोरों की पता तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की सुपेला क्षेत्र का रहने वाला विवेक गजभिये मोटर सायकल बेचने के लिए सिविक सेण्टर में ग्राहक की तलाश कर रहा है। साथ ही एक अन्य मामले में कुछ अपचारी बालक भी मोटर सायकल बदल-बदल कर चलाने की जानकारी मिली। इसके पुलिस ने विवेक गजभिये एवं दो नाबालिगों को हिरासत में लिया और पूछताछ की।

पूछताछ में विवेक गजभिये ने बताया कि स्प्लेण्डर कमांक सीजी-07  एलएच-8249 चोरी कर सुपेला रेल्वे कासिंग के पास छिपाकर रखा है। मोटर सायकल बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है एवं एक चोरी की मोटर सायकल बिना नम्बर की स्वयं चला रहा है । विवेक गजभिये के मेमोरण्डम के आधार पर दोनों मोटर सायकल जब्त किया गया। इसी प्रकार नाबालिगों ने बताया कि वे पेट्रोल चोरी करने के लिये मोटर सायकल चोरी करते थे और कुछ मोटर सायकल की पेट्रोल चोरी करने के बाद उसकी बैटरी निकाल कर वाहन लावारिश छोड़ दिये थे। अपचारी बालकों के मेमोरण्डम पर पुलिस व्दारा 08 मोटर साइकिल जब्त किए। जब्त मोटर सायकल के मालिकों की जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी भिलाई नगर निरीक्षक राजेश साहू, सउनि सुरेन्द्र राजपूत, भोजराम साहू, आर. बृजभूषण त्रिपाठी, इसरार अहमद, रोहन दुबे, हेमेन्त कुर्रे की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

राज्य का पहला मिलेट्स कैफे स्वाद, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण का बना मिसाल
Gustakhi Maaf: भूपेश बनाम मोदी के बीच कहां फिट होते हैं रमन
मुख्यमंत्री साय ने किया खिलाड़ियों का सम्मान, 130 खिलाड़ियों को मिली 2 करोड़ की सम्मान राशि
देश में कोरोना की सबसे बड़ी उछाल: पिछले 24 घंटे में 95735 नए मामले…. मृतकों का आंकड़ा 75 हजार के पार
Gustakhi Maaf: हंगामे की राजनीति और युवा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breking: National Convention: छत्तीसगढ़ में सजने वाला है दिग्गजों का महाकुंभ, विधानसभा और लोकसभा चुनावों की बनेगी रणनीति
Next Article Bhilai Breaking : फिर एक बार दुर्ग पुलिस ने काटा स्टंटबाजों का चालान, वाईशेप ओवरब्रिज पर कर रहे थे मस्ती
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?