ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- 62 फीसदी केस पांच राज्यों में… 33 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- 62 फीसदी केस पांच राज्यों में… 33 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक

By @dmin
Published: September 8, 2020
Share
The recovery rate from corona infection reached 98 percent
The recovery rate from corona infection reached 98 percent
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण, आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव और नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल मौजूद रहे।  प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाली मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और मृत्यु दर में कमी देखने को मिल रही है। मंत्रालय ने कहा कि देश के कुल सक्रिय मामलों के 62 फीसदी मामले पांच राज्यों में हैं। 

मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस मरीजों के ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इसी लिए सक्रिय मामलों और रिकवर मामलों के बीच का अंतर भी बढ़ रहा है। आज देश में आठ लाख 83 हजार सक्रिय मामले हैं तो 33 लाख 23 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। भूषण ने कहा कि देश में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर 53 मौतें दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि जिन देशों से हमारी तुलना की जाती है वहां प्रति 10 लाख की जनसंख्या का आंकड़ा 500 से 600 तक है। उन्होंने कहा कि अगस्त में भारत में कोरोना मृत्यु दर 2.15 फीसदी थी जो अब 1.70 फीसदी रह गई है।

पांच राज्यों में 62 फीसदी मामले

राजेश भूषण ने कहा कि देश में पांच राज्य ऐसे हैं जिनमें देश के कुल सक्रिय मामलों के 62 फीसदी मामले हैं। देशभर के कुल सक्रिय मामलों में से महाराष्ट्र में 27 फीसदी, आंध्र प्रदेश में 11 फीसदी, कर्नाटक में 10.98 फीसदी, उत्तर प्रदेश में लगभग सात फीसदी और तमिलनाडु में लगभग छह फीसदी मामले हैं। आईसीएमआर ने कहा कि किसी व्यक्ति को जांच ने नहीं डरना चाहिए। डॉ. भार्गव ने कहा कि वायरस से डरना है, जांच से नहीं डरना है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को और गंभीरता से लेना है। अभी तक देश भर में पांच करोड़ से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है।

छत्तीसगढ़ी भाखा हमर पुरखौती अउ हमर अभिमान हरे, ऐला संजोए अउ आगू बढ़ाए बर काम करना हे…सीएम ने छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की दी बधाई
खेल अकादमियों में चयन के लिए परीक्षण ट्रायल 24 और 25 अगस्त को… जाने क्या है सरकार की गाइडलाइन
डीआरजी जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर…. हथियार व नक्सल सामग्री बारामद
धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महाशिवरात्रि पर नेवई के शिवमंदिर में की पूजा….. प्रदेश वासियों की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
कोविड पॉजिटिव 70 वर्षीय महालक्ष्मी की कहानी: जब आई तब आक्सीजन लेवल 50 था अब 96 तक पहुंचा… 20 दिन बाद अब हुई डिस्चार्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article birth and death certificate now started in Risali Corporation office नई पहल: रिसाली निगम कार्यालय में अब शुरू हुआ जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र का बनाना
Next Article भिलाई ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग… पूरे देश में मिला 21 वां स्थान, निगम एवं भिलाईवासियों की मेहनत रंग लाई निगम के कई विभागों में कोरोना संक्रमित… आयुक्त ने दिया तीन दिन के लिए मुख्यालय बंद करने का आदेश…. दो दिन शासकीय अवकाश- इस दिन खुलेगा निगम दफ्तर

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?