ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रभारी जिले में की कार्यों समीक्षा: कहा समय पर हो लोक सेवा गांरटी के आवेदनों का निराकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रभारी जिले में की कार्यों समीक्षा: कहा समय पर हो लोक सेवा गांरटी के आवेदनों का निराकरण

By @dmin
Published: July 4, 2020
Share
Minister Tamradhwaj Sahu reviewed the works in the district in-charge
Minister Tamradhwaj Sahu reviewed the works in the district in-charge
SHARE

गरियाबंद। प्रदेश के गृह और लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने प्रभार जिले गरियाबंद में चल रहे विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री साहू ने कहा कि समाज के गरीब, मजदूर और जरूरतमंदों को भटकना न पड़े इसका विशेष ध्यान दिया जाए। इस बैठक में राजिम विधायक अमितेश शुक्ल भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान मंत्री साहू ने कहा कि आमजन यदि किसी समस्या के संबंध में आवेदन दे रहे हैं, तो उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन को गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति अधिक संवेदनशील होकर कार्य करना होगा। प्रभारी मंत्री ने बैठक में कोविड-19 के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बने क्वारेंटाइन सेंटर को पुन: मूल कार्य के लिए तैयार करें। लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया और सड़कों की जानकारी दें, ताकि तत्काल राशि स्वीकृत की जा सके। यदि बड़े कार्य है, तो उसे बजट में शामिल किया जायेगा। बारिश के पश्चात सड़कों के नवीनीकरण और डामरीकरण के लिए भी प्रस्ताव दें। उन्होंने नामांतरण, बटवारा और सीमांकन के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिये है।

समीक्षा के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायतों में खाली जमीन पर फलदार पौधों का रोपण और खेल मैदान के नाम पर जमीन आरक्षित करने के निर्देश दिये है। सड़क किनारे वृक्षारोपण करने भी निर्देश दिये गये हैं। खाद्य विभाग को पहुंचविहिन क्षेत्रों में खाद्यान्न सामग्री पहुंचानें के निर्देश पर जानकारी दी गई कि इन क्षेत्रों में सितम्बर माह तक का खाद्यान्न पहुंचाया जा चुका है। जिला सहकारी बैंक की समीक्षा में खाद-बीज वितरण और फसल बीमा की जानकरी ली गई।

बैठक में नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री साहू ने पुलिस वेलफेयर स्किम के तहत जिले में अन्य स्थानों पर पुलिस पेट्रोल पम्प खोलने की दिशा में पहल करने तथा कर्मचारियों के आवास मरम्मत कराने के निर्देश भी दिये हैं। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में सीएमएचओ को जिले में कोरोना टेस्टिंग विशेषकर घनी आबादी क्षेत्रों में बढ़ाने कहा। साथ ही प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सावधानियां जैसे मास्क, फिजीकल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान देने कहा।

महिला एवं बाल विकास विभाग को पूरक पोषण आहार, रेडी-टू-ईट की गुणवत्ता पर किसी पर किसी प्रकार की समझौता न हो, इस पर विशेष ध्यान रखते हुए बच्चों में संस्कार व नवाचारी शिक्षा को बढ़ावा देने कहा। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को जिले के कृषकों को फूलों की खेती के लिए भी प्रेरित करने कहा। सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया कि स्वीकृत सेतु निर्माण के कार्य सरकार की प्राथमिकता में है जिले में स्वीकृत सेतु निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कराये। बैठक में कृषि, जल संसाधन, लोक निर्माण, पशु चिकित्सा, खनिज, आरईएस, पीएचई, विद्युत, श्रम विभाग, उद्योग हस्तशिल्प विकास के कार्यो की भी समीक्षा की गई।

विधिक माप विज्ञान विभाग का वार्षिक सत्यापन शिविर की हुई शुरुआत…
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अंबिकापुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुआ वृहद पौधरोपण
बड़ी खबर: बालोद जिला अस्पताल में लापरवाही की हद…. प्रसव के लिए लाई गई महिला की मौत…. गर्भ में है दो बच्चे….. परिजनों ने शव लेने से किया इंकार
‘पुलिस शहीद सेल’ का गठन: शहीद परिवारों की समस्याओं का हरसंभव होगा निराकरण
CG Crime: प्रेमिका की हत्या कर फांसी पर झूला प्रेमी!… सोशल मीडिया में डाला पोस्ट आज मेरी मौत होगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हमेशा फायदे में रहेंगे, जब भी खाने हों फ्रूट्स इस तरह खाएं
Next Article तिस्वा ने लॉन्च किया रेन रोमांस कलेक्शन, इस मॉनसून को बनाएं जादुई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?