ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ईको बाल मेले का समापन : मंत्री मो अकबर बोले- प्रकृति की रक्षा आज की जरूरत… पुरस्कृत हुआ बेस्ट इको क्लब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

ईको बाल मेले का समापन : मंत्री मो अकबर बोले- प्रकृति की रक्षा आज की जरूरत… पुरस्कृत हुआ बेस्ट इको क्लब

By Mohan Rao
Published: October 12, 2022
Share
ईको बाल मेला का समापन
SHARE

रायपुर। दो दिवसीय ईको बाल मेले के अंतिम दिन ईको क्लब स्कूलों को पुरस्कृत करने आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर पहुंचे। बच्चों की पहल की प्रशंसा करते हुए मंत्री मो अकबर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति की रक्षा वर्तमान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं यदि यह पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित हो जाये तो प्रकृति की रक्षा के लिये इससे बडा काम और कुछ नहीं हो सकता। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिये अपनी जवाबदारी समझनी चाहिये। इस मौके पर मंत्री अकबर ने प्रदेश के उत्कृष्ठ ईको क्लब को सम्मानित भी किया।

पर्यावरण मंडल के सदस्य सचिव आरपी तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए ईको क्लब स्कूलों के गठन एवं कार्यकलापों के बारे में विस्तार से बताया। तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के कोने कोने से ईको क्लब के बच्चे भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में दिव्यांग महाविद्यालय के बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ राजगीत एवं पर्यावरण गीत, रामकृष्ण आश्रम, नारायणपुर के बच्चों द्वारा गेडी नृत्य तथा डूमरतराई स्कूल के बच्चों द्वारा बैंड की प्रस्तुती की गई। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी अमर प्रकाश सावंत द्वारा किया गया।

इन्हें मिला पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ ईको क्लब प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल बिलासपुर, द्वितीय पुरस्कार श्रीराम शर्मा (मिन्टू) शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल डुमरतराई रायपुर, तृतीय पुरस्कार बीएसपी सीनियर सकेण्डरी स्कूल सेक्टर-7 भिलाई को प्राप्त हुए। सांत्वना पुरस्कार ऑक्सफोर्ड पब्लिक उमा विद्यालय, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बीएसपी ईएमएमएस सेक्टर-9 भिलाई, शाउमावि बरतीकला, वाड्रफ नगर, ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़, स्वामी करपात्री जी शाउमा विद्यालय, कबीरधाम दिया गया।

राज्य स्तरीय ईको बाल मेले पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के हायर सेकेण्डरी स्तर पर प्रथम स्थान  अग्निबाला साहू, बीएसपी एसएसएस सेक्टर-07 भिलाई, मिडिल स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान राकेश कुमार मरकाम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश स्कूल जगदलपुर रहे। ऑन द स्पॉट पेंटींग प्रतियोगिता पर हायर सेकेण्डरी स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान वसुन्धरा पैकरा, शासकीय उच्च माध्य विद्यालय तुमान कोरबा एवं मिडिल स्कूल स्तर पर कु. ऐषणा ताम्रकार शास पूर्व माध्य शाला उसरीजोर गरियाबंद रहे। भाषण प्रतियोगिता पर हायर सेकेण्डरी स्कूल स्पर पर प्रथम स्थान कोशी मिश्रा ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ तथा मिडिल स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान इशिता गुप्ता, बीएसपी स्कूल भिलाई रहे।

दिल्ली सरकार की नई पहल: आज से खुलेगा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक, 24 घंटे में नए केस में भारी गिरावट
उच्चतम स्तर पर खुला बाजार, सेंसेक्स 61 हजार और निफ्टी 18200 के पार
नियमितीकरण पर रिसाली निगम का सख्त रुख,  निर्माणाधीन मकान का काम रूकवाया, 4 दुकानों पर लगाया ताला
डीआरजी जवान को गोली मारने वाला नक्सली गिरफ्तार, छात्रावास में रहकर नक्सलियों के लिए कर रहा था काम
फिर हो रही कोरोना की इंट्री? बस्तर में महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking news : नवी मोनिका पाण्डेय होंगी छावनी थाने की इंचार्ज, विशाल सोन के निलंबन के बाद से खाली था थाना
Next Article Breaking: खनन माफिया और पुलिस की बीच फायरिंग में BJP नेता की पत्नी की मौत, गोली लगने से 5 पुलिसकर्मी घायल Breaking: खनन माफिया और पुलिस की बीच फायरिंग में BJP नेता की पत्नी की मौत, गोली लगने से 5 पुलिसकर्मी घायल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?