ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मानदेय बढ़ाने हड़ताल पर बैठे रसोइया संघ पर बरसे मंत्री लखमा, कह दी यह बड़ी बात… भाजपा को मिला मुद्दा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterChhattisgarhFeatured

मानदेय बढ़ाने हड़ताल पर बैठे रसोइया संघ पर बरसे मंत्री लखमा, कह दी यह बड़ी बात… भाजपा को मिला मुद्दा

By Mohan Rao
Published: September 28, 2022
Share
Kawasi Lakhma
SHARE

जगदलपुर। मानदेय बढ़ाने हड़ताल पर बैठे रसोइया संघ पर बुधवार को उद्योग व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का गुस्सा फूट पड़ा। मंत्री लखमा ने रसोइया संघ की मांगों पर स्पष्ट कह दिया कि उनकी कोई मांग पूरी नहीं होगी। हड़ताल पर बैठे रहो हम नई भर्तियां कर लेंगे। इसके बाद मंत्री लखमा सीधे अपनी गाड़ी में बैठे और चल दिए। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियों के वायरल होने के बाद भाजपा को भी कांग्रेस को घेरने का मौका मिला गया है। पूर्व मंत्री ने केदार कश्यप ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

बता दें इन दिनों बस्तर में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोइया संघ ने मानदेय बढ़ाने के लिए हड़ताल कर रहे हैं। इस दौरान वे अपनी मांगों को लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा के पास पहुंचे और उन्हें आवेदन दिया। आवेदन देखने के बाद मंत्री लखमा ने नाराजगी जताई और रसोइया संघ को सीधे कह दिया कि एक भी मांग पूरी नहीं होगी। काम पर लौटना है लौटो या हड़ताल पर बैठो हम नई भर्तियां कर लेंगे। इतना कहने के बाद वे रुके नहीं अपनी गाड़ी में बैठे और वहां से चल दिए। इधर रसोइया संघ का प्रतिनिधि मंडल उन्हें इस प्रकार जाते हुए देखता रहा।

पूर्व मंत्री केदार कश्यप बोले- सत्ता के नशे में चूर है कांग्रेस
इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री केदार कश्यप का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि रसोइया संघ की मांगों पर मंत्री का बर्ताव सही नहीं है। कांग्रेस पार्टी व उसके मंत्री सत्ता के नशे में चूर हैं। कांग्रेस ने चुनाव के पहले घोषणापत्र में जिन बिंदुओं पर जनता से वादा किया था उसे पूरा करने के बजाए उल्टा बौखलाहट दिखा रहे हैं। रसोइया संघ ने अपनी मांगों का आवेदन दिया तो मंत्री गुस्सा हो गए और ऐसी बात कही जो कि सरकार में बैठे लोगों को शोभा नहीं देता।

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: सिविल जज बनने के लिए तीन साल बतौर वकील प्रैक्टिस जरूरी
एनसीसी और एनएसएस विंग के विद्यार्थी नशामुक्ति के लिए करेंगे जागरूक…
Big Breaking: प्रधान पाठक पदोन्नति और पदस्थापना में लेन-देन, भ्रष्ट अधिकारियों की अब खैर नहीं, जांच के दायरे में आएंगे सभी DEO, आदेश जारी
NRC से किसी भी धर्म के भारतीय नागरिक को डरने की जरूरत नहीं: अमित शाह
मुख्यमंत्री ने छिंदनार पुल जनता को किया समर्पित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राशन कार्ड के आवेदन में निराकरण में ढिलाई, कलेक्टर ने सचिव को थमाया नोटिस राशन कार्ड के आवेदन में निराकरण में ढिलाई, कलेक्टर ने सचिव को थमाया नोटिस
Next Article दिग्विजय सिंह ने खत्म किया सस्पेंस, लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव… जानिए कितने चेहरे हैं मैदान में

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?