ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब युवाओं एवं सर्वहारा वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध: दक्ष वैद्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब युवाओं एवं सर्वहारा वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध: दक्ष वैद्य

By Om Prakash Verma
Published: November 18, 2025
Share
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब युवाओं एवं सर्वहारा वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध: दक्ष वैद्य
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब युवाओं एवं सर्वहारा वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध: दक्ष वैद्य
SHARE

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने संकल्पित
पिछड़े, अनुसूचित एवं जनजाति बाहुल्य जिलों में सरकारी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेज और आईटीआई खुलवाने की रखी मांग

भिलाई। भाजपा युवा नेता एवं हिन्द सेना समाजसेवी संगठन युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य ने छत्तीसगढ़ के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों युवा नेताओं में मंत्री के विभागीय कार्यक्रमों व योजनाओं तथा राज्य सरकार द्वारा युवाओं एवं अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लेकर लंबी चर्चा हुई। युवा नेता दक्ष वैद्य ने मंत्री खुशवंत साहेब के समक्ष संकल्प व्यक्त किया कि वे इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम युवा तक पहुंचाने संकल्पबद्ध हैं।

भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य ने युवाओं और अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान एवं कल्याण को लेकर विस्तृत चर्चा की। दक्ष वैद्य ने सतनामी समाज के धर्मगुरु एवं कल्पनाशील युवा नेता खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी जाने को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शिता का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि युवा, इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी एवं अनुसूचित जाति वर्ग का समग्र उत्थान आपके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में होगा। दक्ष वैद्य ने मंत्री खुशवंत साहेब की ऊर्जा, अनुभवों और ज्ञान कौशल का पूरा लाभ राज्य के युवाओं और अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को जरूर मिलेगा।

दक्ष वैद्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप में छत्तीसगढ़ के युवाओं की स्किल का सदुपयोग करने, उनके कौशल विकास, उन्हे उद्योग, रोजगार की सृजनशीलता के लिए प्रोत्साहित करने हेतु ठोस उपाय करने, इंजीनिरिंग, मेडिकल कॉलेजों, आईटीआई आदि संस्थानों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए समय समय पर मोटिवेशनल प्रोग्राम आयोजित कराने, उनके प्रोफेशन की महत्ता उन्हें समझाने हेतु कदम उठाने का आग्रह रोजगार, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से किया। युवा नेता दक्ष वैद्य ने मंत्री खुशवंत साहेब को बताया कि राज्य के निजी इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं पोलिटेक्निक कॉलजों और आईटीआई में प्रवेश और कई एक्टिविटीज के नाम पर छात्र छात्राओं से बेतहाशा धन उगाही की जाती है। गरीब तबके के विद्यार्थी रकम देने में असमर्थ होकर रोजगार के अवसरों से वंचित हो जाते हैं। ऐसे निजी संस्थानों पर सख्ती जरूरी है। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दक्ष वैद्य की बातों का समर्थन करते हुए भरोसा दिलाया कि ऐसे कदम जरूर उठाए जाएंगे।

दक्ष वैद्य ने राज्य के बस्तर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़, मोहला मानपुर, अंबागढ़ चौकी, कवर्धा जैसे पिछड़े और अनुसूचित जाति जनजाति बाहुल्य जिलों में सरकारी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेज और आईटीआई खुलवाने की भी मांग की। अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत बताते हुए युवा भाजपा नेता दक्ष वैद्य ने कहा कि आज भी अनुसूचित जाति के अधिकतर ग्रामीण जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। दक्ष वैद्य ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से मांग की कि छग शासन और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश के अनुसूचित जाति के अंतिम तक पहुंचाने की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवाओं के उत्थान के लिए सरकार की योजनाएं बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, और इन योजनाओं का लाभ युवाओं तक पहुंचना आवश्यक है।

दक्ष वैद्य ने मंत्री खुशवंत साहेब से आग्रह किया युवाओं के उत्थान के लिए सरकार की योजनाओं को अंतिम युवाओं तक पहुंचाने में मदद करें। हम कटिबद्ध हैं कि प्रदेश के युवाओं को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें। दक्ष वैद्य ने मंत्री खुशवंत साहेब को भरोसा दिलाया कि वह हिन्द सेना युवा ब्रिगेड की अपनी बड़ी टीम और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने कटिबद्ध हैं।

डीआरजी जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर…. हथियार व नक्सल सामग्री बारामद
shreekanchanpath 263 # 06 july 2024
भिलाई निगम : दुकानों का किराया नहीं पटाने पर 28 आबंटितियो का आबंटन हुआ निरस्त… राशि जमा कर दुकान वापस पाने मिल रहा अंतिम अवसर
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : छत्तीसगढ़ में बना रिकार्ड, प्रदेश भर में हुआ 6,412 जोड़ों का विवाह
रेलवे का एलान: अगले सात दिन तक रोजाना छह घंटे बंद रहेगा यात्री रिजर्वेशन सिस्टम, जानें क्या है वजह?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चाकूबाजों का पकड़ने वाले पुलिस कर्मियों का सम्मान, एसएसपी विजय अग्रवाल ने दिया सर्टिफिकेट
Next Article दक्षिण के तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए जगदलपुर से 356 तीर्थयात्रियों का जत्था हुआ रवाना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?