ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिसाली महोत्सव में मंत्री डहरिया ने क्षेत्र के विकास के लिए की 10 करोड़ की घोषणा, मार्च से पहले मिलेगा एमएमयू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

रिसाली महोत्सव में मंत्री डहरिया ने क्षेत्र के विकास के लिए की 10 करोड़ की घोषणा, मार्च से पहले मिलेगा एमएमयू

By Mohan Rao
Published: December 26, 2022
Share
रिसाली महोत्सव
SHARE

रिसाली। रिसाली महोत्सव में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया ने 10 करोड़ की सौगात देते हुए मार्च तक एक चलित चिकित्सा बस (एमएमयू) उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने तालाब सौन्दर्यीकरण के लिए 2 करोड़, उद्यान सौन्दर्यीकरण के लिए 2 करोड़, कार्यालय विस्तार करने एक करोड़ राशि स्वीकृत की। इसके अलावा विभिन्न विकास कार्य के लिए 5 करोड़ अलग से दिया।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ डहरिया ने कहा इस क्षेत्र के विधायक और लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रयास से रिसाली निगम का गठन हुआ है। यही वजह है कि उनका अनुशंसा वाला निगम से संबंधित कोई फाइल नहीं रोकते। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री की मांग पर डॉ. डहरिया ने डुण्डेरा व पुरैना के लिए अलग से एमएमयू बस मार्च के पहले उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गृहमंत्री ने अब तक हुए 147 करोड़ के विकास का उल्लेख करते कहा कि इस तरह का आयोजन निगम को हर वर्ष करना चाहिए। विकास के लिए राजनैतिक भेद भाव नहीं होने चाहिए। सम्यक प्रयास से विकास होता है। मानवता का विकास होना चाहिए। इसके लिए इस तरह का आयोजन आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रतिवेदन आयुक्त आशीष देवांगन ने प्रस्तुत किया। वहीं स्वागत भाषण महापौर शशि सिन्हा व आभार सभापति केशव बंछोर ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शालनी यादव, देवेन्द्र देशमुख, जितेन्द्र साहू, मुकुंद भाऊ, केशव हरमुख, नंद कुमार सेन, बालम चक्रधारी, जगदीश दीपक, राजेन्द्र रजक, भीषम हिरवानी, हर्ष साहू, आदि उपस्थित थे। समारोह में अतिथियों को शाॅल व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

60 से भी अधिक समाज प्रमुखों का सम्मान
रिसाली महोत्सव में समाज प्रमुखों का सम्मान किया गया। निगम के 40 वार्डो से अलग-अलग समाज के प्रतिनिधित्व करने वालों को आमंत्रित किया गया था। गृहमंत्री व महापौर ने सभी समाज प्रमुखों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रिसाली में बेहतर विकास व सुविधाओं के लिए सुझाव मांगा। इस मौके पर रिसाली निगम के जनक गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को स्थापना दिवस के अवसर पर लड्डू से तौला गया। इसके लिए 80 किलो से भी ज्यादा तिल का लड्डू तैयार कराए गए और बाद में इन लड्डूओं का वितरण किया गया।

श्रम विभाग ने किया 4 लाख का वितरण
आयोजन स्थल पर अलग-अलग विभाग का स्टॉल लगाया गया था। श्रम विभाग ने मृत्यु दिव्यांग सहायता योजना, उत्कृष्ठ खेल प्रोत्साहन सियान सहायता, महतारी जतन योजना, असंगठित प्रसुति योजना व नौनिहाल छात्रवृत्ती के तहत कुल 4 लाख 370 रूपए का चेक वितरण किया। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग ने मरोदा टैंक व रिसाली स्कूल में अध्यनरत बालिकाओं को साइकिल व समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, बैसाखी का वितरण किया।

डॉ. भीमराव अंबेडकर की दूरदर्शिता और दर्शन ने संविधान को विशिष्ट बनाया : सुश्री उइके
महिला टीचर ने पुलिस पति को पीटा, शराब के नशे में बेटी से मारपीट करने पर पत्नी ने की पिटाई
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड की सुनवाई टली…. अब 5 मार्च को होगी अगली सुनवाई
Breaking News : दुर्ग में युवक की हत्या, युवती के दूसरे प्रेमी ने पहले प्रेमी को इतना मारा की हो गई मौत
एक साथ 15 दोषियों को फांसी की सजा, जेल में साथी कैदी की पीट-पीटकर कर दी थी हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक देवेन्द्र को थाली बजाने के लिए इनाम में मिला चॉकलेट, जानिए क्या है मामला विधायक देवेन्द्र को थाली बजाने के लिए इनाम में मिला चॉकलेट, जानिए क्या है मामला
Next Article दुर्ग रेलवे स्टेशन में बड़ा हदसा, ट्रेन की चपेट में आने से वेंडर घायल… हाथ पैर की उंगलियां कटी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?