ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Mid-Day Meal: बच्चों को खिलाया कुत्ते का जुठा खाना, 78 बच्चों को लगाने पड़े एंटी-रेबीज इंजेक्शन
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodabazarBreaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

Mid-Day Meal: बच्चों को खिलाया कुत्ते का जुठा खाना, 78 बच्चों को लगाने पड़े एंटी-रेबीज इंजेक्शन

By Om Prakash Verma Published August 3, 2025
Share
Mid-Day Meal: बच्चों को खिलाया कुत्ते का जुठा खाना, 78 बच्चों को लगाने पड़े एंटी-रेबीज इंजेक्शन
Mid-Day Meal: बच्चों को खिलाया कुत्ते का जुठा खाना, 78 बच्चों को लगाने पड़े एंटी-रेबीज इंजेक्शन
SHARE

बलौदाबाजार (पीटीआई)। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लॉक के लच्छनपुर गांव के सरकारी स्कूल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में यहां मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) के तहत बच्चों को कथित रूप से कुत्ते का जूठा खाना परोस दिया गया। जिसे छात्रों ने खा लिया जिसके बाद 78 बच्चों को एंटी-रेबीज का टीका लगवाना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 29 जुलाई की है। मिड-डे मील खुला रखा हुआ था, तभी आवारा कुत्ता पकी हुई सब्जी को जूठा कर गया। इस बारे में कुछ छात्रों ने शिक्षकों को बताया। जिसके बाद शिक्षकों ने खाना बनाने वाली स्व सहायता समूह की महिलाओं से खाने को छात्रों को देने से मना किया। लेकिन स्व सहायता समूह की महिलाओं ने इस बात को न मानते हुए कुत्ते द्वारा जूठा किया हुआ भोजन छात्रों को परोस दिया।

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, ‘एक आवारा कुत्ते ने पकी हुई सब्जियों को दूषित कर दिया था, जो स्कूली छात्रों को उनके मध्याह्न भोजन के हिस्से के रूप में परोसी जानी थीं। कुछ छात्रों ने शिक्षकों को इस घटना की जानकारी दी। शिक्षकों ने खाना बनाने वाले स्व सहायता समूह से इसे न परोसने को कहा था, लेकिन उन्होंने यह दावा करते हुए कि यह दूषित नहीं था, सब्जी छात्रों को परोस दीं। अधिकारी ने बताया कि कम से कम 84 छात्रों ने भोजन किया।

एक छात्र के पिता उमाशंकर साहू ने बताया कि छात्रों ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष झालेन्द्र साहू सहित स्कूल से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने कथित रूप से दूषित भोजन न परोसने के निर्देशों की अनदेखी करने के लिए स्व सहायता समूह को हटाने की मांग की।

परिजन अपने बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए और उनमें से 78 को एंटी-रेबीज टीका लगाया गया। लच्छनपुर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी वीना वर्मा ने कहा, ‘एंटी-रेबीज वैक्सीन एहतियात के तौर पर दी गई थी, न कि संक्रमण की पुष्टि के कारण। पहली खुराक का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। यह ग्रामीणों, अभिभावकों और एसएमसी (स्कूल प्रबंधन समिति) के सदस्यों की मांग पर किया गया।

शनिवार को उप-विभागीय मजिस्ट्रेट दीपक निकुंज और खंड शिक्षा अधिकारी नरेश वर्मा अन्य अधिकारियों के साथ मामले की जांच के लिए स्कूल पहुंचे। उन्होंने बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के बयान दर्ज किए। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि एसएचजी के सदस्य जांच में शामिल नहीं हुए।

इस बीच स्थानीय विधायक संदीप साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर घटना की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि किसके निर्देश पर बच्चों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिए गए।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Om Prakash Verma August 3, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में बढ़ा रेल सेवाओं का दायरा, सीएम साय ने कहा-पर्यटन, व्यापार और शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा छत्तीसगढ़ में बढ़ा रेल सेवाओं का दायरा, सीएम साय ने कहा-पर्यटन, व्यापार और शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
Next Article भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए सीएम साय, कहा- कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति गहरी भक्ति और समर्पण का प्रतीक भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए सीएम साय, कहा- कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति गहरी भक्ति और समर्पण का प्रतीक

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?