ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रामनगर मुक्तिधाम के री-डेवलपमेंट को मिली एमआईसी की मंजूरी, बिल्डर अजय चौहान ने सम्हाला जिम्मा… मार्च में शुरू होगा काम
Share
Notification Show More
Latest News
रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान
October 12, 2026
निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया
October 12, 2026
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल
October 12, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक
October 12, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति
मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

रामनगर मुक्तिधाम के री-डेवलपमेंट को मिली एमआईसी की मंजूरी, बिल्डर अजय चौहान ने सम्हाला जिम्मा… मार्च में शुरू होगा काम

By Mohan Rao Published February 19, 2025
Share
रामनगर मुक्तिधाम
SHARE

सीएम साय, डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री ने विधायक रिकेश सेन के प्रयास को सराहा

भिलाई। नगर निगम भिलाई में मंगलवार को महापौर परिषद की बैठक में रामनगर मुक्तिधाम के उन्नयन को लेकर मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए निगम प्रशासन ने टेंडर भी जारी किया था, अब जल्द ही मार्च महीने से काम शुरू कराया जाएगा। 5 से 10 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को बिना किसी शासकीय मद या फंड से पूरा किया जा रहा है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल पर राम नगर मुक्तिधाम को निज खर्च से वेल डेवलप्ड करने शहर के बिल्डर अजय चौहान ने रूचि दिखाई थी।

विधायक रिकेश सेन ने पूरा प्रोजेक्ट तैयार कर कलेक्टर और राज्य शासन को भेजा था। सभी जगह से स्वीकृति बाद अब भिलाई निगम एमआईसी से भी मंजूरी ने निज सहयोग से क्षेत्र के विकास का रास्ता भी खोल दिया है। पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी लेने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधायक रिकेश के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर किए गए प्रयास पर उनकी पीठ थपथपाई है।

राम नगर मुक्तिधाम को वेल डेवलप्ड करने के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल अब सार्थक होने जा रही है। श्री सेन ने इसके लिए उद्योगपतियों, समाजसेवी संस्थाओं के प्रमुखों से चर्चा की थी। तब बिल्डर अजय चौहान ने आगे आकर कहा था कि वे अपने माता-पिता के नाम पर राम नगर मुक्तिधाम को वेल डेवलप्ड कर विशेष आध्यात्मिक स्वरूप देना चाहते हैं। इसमें जो भी खर्च आएगा, उसे वे खुद वहन करेंगे। भविष्य में इसके रखरखाव पर भी योजना तय कर ली गई है। अब राम नगर मुक्तिधाम 10 करोड़ की लागत से कुछ इस तरह वेल डेवलप्ड होगा कि मुक्तिधाम की सारी धारणा और सोच न सिर्फ बदल जाएगी बल्कि बहुत जल्द राम नगर मुक्तिधाम का नया स्वरूप भिलाई की विशेष पहचान में भी शुमार होगा।

विधायक रिकेश सेन के प्रयास से लगभग एक वर्ष के भीतर राम नगर मुक्तिधाम छत्तीसगढ़ ही नहीं देश में भी अपनी विशेष पहचान हासिल करेगा। यह मुक्तिधाम पर्यावरण को ध्यान में रखकर प्रदूषण मुक्त वेल डेवलप्ड होगा। मुक्तिधाम परिसर को गार्डन, वातानुकूलित बड़े हाल, पेड़ पौधे, भगवान की प्रतिमाएं, फव्वारा, प्रार्थना कक्ष, वातानुकूलित शोक सभा हाल, बड़े कक्ष, साउंड सिस्टम से लैस एलईडी स्क्रीन के साथ विशेष आध्यात्मिक स्वरूप में संजोया जाएगा। वातानुकूलित प्रार्थना हाल भी होगा जिसमें अंतिम संस्कार का क्रियाकलाप एक बड़े स्क्रीन पर लाइव लोग देख सकेंगे। भव्य प्रवेश और निकास द्वार बनेंगे। टाइल्स और मार्बल से सुसज्जित श्रद्धांजलि सभा कक्ष, अंतिम संस्कार के बाद के कार्यक्रम के लिए हाल, गार्डन सहित पूरा क्षेत्र अत्यधिक स्वच्छ होगा।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भिलाई, वैशाली नगर, अहिवारा, दुर्ग ग्रामीण और दुर्ग शहर विधानसभा में कहीं आंशिक तो कहीं पूर्ण रूप से अंतिम संस्कार के लिए रामनगर मुक्तिधाम पर ही लोगों को आश्रित रहना पड़ता है। राज्य और नगर निगम से समय-समय पर मुक्तिधाम के लिए लाखों खर्च किए जाते रहे हैं, बावजूद अभी भी कई समस्याएं हैं। एमआईसी स्वीकृति के बाद अब लगभग एक साल के भीतर राम नगर का मुक्तिधाम छत्तीसगढ़ ही नहीं देश में भी अपनी विशेष पहचान हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि भिलाई शहर को सुंदर, विकसित और जनसुविधा से परिपूर्ण बनाने में राज्य सरकार के प्रयासों में निजी उद्यमों और समाजसेवियों का ऐसा सहयोग स्वागतेय है।

You Might Also Like

रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान

निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया

अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक

मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

Mohan Rao February 19, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साय सरकार का बड़ा फैसला : छत्तीसगढ़ में अब 24 घंटे खुली रहेंगी दुकानें, सप्ताह में एक दिन बंद रखने की बाध्यता भी होगी खत्म
Next Article छत्तीसगढ़ के बजट पर चेंबर के प्रतिनिधि मंडल ने वित्तमंत्री ओपी चौधरी को दिए सुझाव, इन बिंदुओं पर रखी अपनी बात

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?