ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महाराष्ट्र में कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूटे, हर तीन मिनट में जान गंवा रहा कोरोना का एक मरीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

महाराष्ट्र में कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूटे, हर तीन मिनट में जान गंवा रहा कोरोना का एक मरीज

By @dmin
Published: April 19, 2021
Share
Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200
कोरोना संकट : इन 4 राज्यों ने बढ़ा रखी है टेंशन, देश के कुल मामलों में 67 फीसदी कोविड-19 केस यहीं से
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में कहर जारी है। आलम यह है कि राज्य में हर घंटे कोरोना के 2 हजार नए मामले मिल रहे हैं। आंकड़ों से पता लगता है कि 2859 लोग हर मिनट कोरोना वायरस के संपर्क में आ रहे हैं और इतना ही नहीं हर तीन मिनट पर इस वायरस से एक व्यक्ति की मौत हो रही है। बता दें महाराष्ट्र हर दिन कोरोना के रिकॉर्ड मामले आ रहे हैं। रविवार को भी यहां कोरोना वायरस के 68 हजार 631 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

यह पहली बार है जब राज्य में एक दिन के अंदर कोरोना के इतने मामले आए हों। नए मामलों के बाद अब तक राज्य में कोरोना के कुल 38 लाख 39 हजार 338 मामले आ चुके हैं। इतना ही नहीं, रविवार को राज्य में रिकॉर्ड 503 मौतें भी दर्ज की गईं जिसके बाद कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 60 हजार पार पहुंच गया है। नए मामलों में से 8 हजार 468 केस मुंबई के हैं। अकेले मुंबई में ही अब तक कोरोना से 12 हजार 354 लोगों की जान गई है, जिसमें से 53 मौतें रविवार को दर्ज की गईं।
बता दें कि महाराष्ट्र में फिलहाल ‘मिनी लॉकडाउनÓ लागू है जिसमें तमाम पाबंदियां लगाई गई हैं। हालांकि, इसका असर अभी तक नहीं दिख रहा है। राज्य में वीकेंड लॉकडाउन, धारा 144 भी लागू है। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। राज्य में ऑक्सीजन की भारी कमी है। इस बीच भारतीय रेलवे ने घोषणा की है कि वह ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेसÓ ट्रेनों के जरिए राज्य में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन और ऑक्सीजन सिलेंडरों की सप्लाई करेगा।
हालांकि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को दावा किया है कि महाराष्ट्र में किसी भी कोरोना मरीज की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना के मरीजों की मौत इसलिए हो रही है क्योंकि वे अस्पताल देरी से पहुंच रहे हैं। बता दें कि भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के पौने तीन लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 1625 मौतें भी हुई हैं। देश में कोरोना और उससे होने वाली मौतों के ये अब तक के सर्वाधिक मामले हैं।

छत्तीसगढ़ के कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त हुए अरुण देव गौतम…. 1992 बैच के आईपीएस, महत्वपूर्ण पदों पर रहे
इस वर्ष का पहला लोक अदालत 10 जुलाई को… जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया ऐसे प्रकरणों का होगा निराकरण… 11 सितम्बर व 11 दिसंबर को भी लगेगा लोक आदलत
क्य आप जानते हैं घर की साफ-सफाई करने से भी होता हैं वेट लॉस…
पत्रलेखा की 2023 की शुरुआत रही धमाकेदार, आर या पार में किया शानदार काम…
छत्तीसगढ़ में कोरोना: मरीजों का आंकड़ा 40 हजार के पार… मिले 2599 संक्रमित और 22 की मौत…. रिकवरी रेट 50 फीसदी से कम हुआ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used कोरोना का कहर: पिछले 24 घंटे में मिले 2.74 नए मरीज… 1619 की गई जान…. सक्रिय मामले 19.29 लाख के पार
Next Article In-charge of the BJP district organization - the names of the co-officers लॉकडाउन का दिख रहा असर: 10 दिनों में जिले का पॉजिटिव रेट 25 फीसदी गिरा…. बीते 24 घंटों में सामने आए 1282 नए केस…. 3157 हुए स्वस्थ्य
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?