ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महाराष्ट्र में एक और दर्दनाक हादसा: कोविड अस्पताल के ICU में लगी आग, 13 मरीजों की जलकर मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

महाराष्ट्र में एक और दर्दनाक हादसा: कोविड अस्पताल के ICU में लगी आग, 13 मरीजों की जलकर मौत

By @dmin
Published: April 23, 2021
Share
महाराष्ट्र में एक और दर्दनाक हादसा: कोविड अस्पताल के ICU में लगी आग, 13 मरीजों की जलकर मौत
महाराष्ट्र में एक और दर्दनाक हादसा: कोविड अस्पताल के ICU में लगी आग, 13 मरीजों की जलकर मौत
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। कोरोना की तबाही से जूझ रहे महाराष्ट्र में आज यानी शुक्रवार को एक और बड़ा हादसा हो गया। महाराष्ट्र के पालघर जिले में विरार के विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लग गई, जिसमें 13 मरीजों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक वातानुकूलन (एसी) इकाई में विस्फोट होने के बाद यह आग लगी और हादसे के वक्त अस्पताल में 90 मरीज मौजूद थे, जिनमें से 18 मरीज आईसीयू में थे। मृतकों में पांच महिलाएं और आठ पुरुष हैं। टेलीविजन पर दिखाई जा रही तस्वीरों में आग के बाद धुएं से भर गए आईसीयू में अफरा-तफरी नजर आई जहां कुछ जगहों पर पंखे गिर गए, बेड एवं अन्य फर्नीचर बिखरे हुए थे और मृतकों के परिजन अस्पताल के बाहर रोते-बिलखते दिखे। अधिकारी ने बताया कि चार मंजिला विजय वल्लभ अस्पताल के दूसरे तले पर स्थित आईसीयू में तड़के तीन बजे आग लगी। अग्नि शामक दल ने आग पर सुबह पांच बजकर बीस मिनट तक काबू पा लिया।

12 patients have died in the fire at Vasai Covid hospital: Corona Control Room, Vasai Virar Municipal Corporation

— ANI (@ANI) April 23, 2021

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त आईसीयू में 18 मरीज थे। पांच मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें इलाके के अन्य अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के अन्य मरीज इससे प्रभावित नहीं हुए क्योंकि आग आईसीयू तक ही सीमित थी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने कहा कि अधिकारियों को जांच करनी चाहिए कि अस्पताल का अग्नि सुरक्षा ऑडिट किया गया था या नहीं। यह अस्पताल मुंबई से करीब 50 किलोमीटर दूर है।
इस हादसे से दो दिन पहले ही महाराष्ट्र में नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के बाद कोविड-19 के 22 मरीजों की मौत हो गई थी। जिला आपदा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि विरार के अस्पताल में आग आईसीयू की वातानुकूलन इकाई में विस्फोट के बाद लगी। हादसे के शिकार लोगों के परिजन सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
गौरतलब है कि नौ जनवरी को महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल की विशेष नवजात देखभाल इकाई में लगी आग में 10 नवजातों की मौत हो गई थी। एक से तीन महीने के 17 शिशु उस वक्त वार्ड में भर्ती थे। वहीं, 25-26 मार्च की दरम्यानी रात को मुंबई के ड्रीम्स मॉल में आग लग गई थी जिसकी तीसरी मंजिल पर कोविड का अस्पताल था। 40 घंटे तक लगी रही आग में नौ लोगों की मौत हो गई थी जिनमें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखे गए मरीज भी शामिल थे।

जिन लोगों की मौत हुई है, उनके नाम
उमा सुरेश कंगुटकर (महिला, 63 वर्ष)
नीलेश भोईर (पुरुष, 35 वर्ष)
पुखराज वल्लभदास वैष्णव, (पुरुष, 68 वर्ष)
रजनी आर कडु (महिला, 60 वर्ष)
नरेंद्र शिंदे, (पुरुष, 58 साल)
कुमार किशोर दोशी, (पुरुष, 45 वर्ष)
जनार्दन मोरेश्वर महाले,( पुरुष, 63 साल)
रमेश टी। उपयान, (पुरुष, 55 साल)
प्रवीण शिवलाल गौड़ा, (पुरुष, 65 वर्ष)
अमेय राजेश राउत, पुरुष, (23 वर्ष)
शमा अरुण महाले, (पुरुष 48 साल)
सुवर्णा एस पिटले, (महिला, 64 वर्ष )
सुप्रिया देशमुख, (महिला 43 वर्ष)

चेहरे से मास्क हटना सामूहिक विपदा पर हम सबकी बड़ी जीत- डॉ. रश्मि भुरे
ब्रेकिंग न्यूज़: मुख्यमंत्री बघेल पहुंचे पाटन, जामगांव में किया स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मध्यम स्कूल का लोकार्पण
काम की खबर : छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की 2023 की छुट्टियां… सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी इतनी छुट्टियां… देखें पूरी लिस्ट
बाबा धाम रवाना हुआ पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय का जत्था, विधिवत पूजा अर्चना कर शुरू की यात्रा
संन्यास : महज चार रन देकर इस भारतीय गेंदबाज ने झटके थे छह विकेट, अब क्रिकेट को कहा अलविदा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 27 नए केस छत्तीसगढ़ में कोराना: पिछले 24 घंटों में 16750 नए संक्रमितों की पुष्टि…. 207 कोरोना मरीजों की मौत
Next Article आईपीएल सट्टा: राजधानी में खाईवाल सहित चार गिरफ्तार…. 3 लाख नगदी व चार मोबाइल जब्त आईपीएल सट्टा: राजधानी में खाईवाल सहित चार गिरफ्तार…. 3 लाख नगदी व चार मोबाइल जब्त
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?