ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महामारी में दिल्ली वालों ने दिखाया अपना दिल, मुफ्त बांटा खाना, दवा और ऑक्सीजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

महामारी में दिल्ली वालों ने दिखाया अपना दिल, मुफ्त बांटा खाना, दवा और ऑक्सीजन

By @dmin
Published: April 26, 2021
Share
महामारी में दिल्ली वालों ने दिखाया अपना दिल, मुफ्त बांटा खाना, दवा और ऑक्सीजन
महामारी में दिल्ली वालों ने दिखाया अपना दिल, मुफ्त बांटा खाना, दवा और ऑक्सीजन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना की दूसरी लहर बहुत तेजी से फैल रही है। इस दौरान कोरोना वायरस इतना भयावह हो गया है कि स्वास्थ्य सिस्टम पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। देश में ऑक्सीजन, ऑक्सीजन सिलिंडर के उपकरण और आईसीयू बिस्तरों की किल्लत हो गई है। वहीं दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर फैली हुई है और इसने राजधानी में कोहराम मचा दिया है। 

सोशल मीडिया बनी राष्ट्रीय हेल्पलाइन
कोरोना के भयानक दौर में सोशल मीडिया नई राष्ट्रीय हेल्पलाइन बनी है, जहां से जनता ने ही जनता की मदद एसओएस मैसेज भेजकर की है। दिल्ली के जामिया नगर के रहने वाले शारिख हुसैन का पिछले दस दिनों से फोन पर कॉल आना बंद नहीं हो रहा है, क्योंकि ये लोगों को मुफ्त में ऑक्सीजन की सप्लाई कर रहे हैं। 
ऑक्सीजन की मुफ्त सप्लाई करने वाले शारिख का कहना है कि हर दिन 500-700 लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर भर कर दिया जा रहा है। शारिख कहते हैं कि  उनके यहां नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और बुलंदशहर से लोग आ रहे हैं। उनका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करना है। हुसैन का कहना है कि उन्हें दिल्ली पुलिस से भी कॉल्स आती हैं और फोन पर बात करने के अलावा उनके घर के बाहर 100-200 लोग खड़े रहते हैं। इस दौरान हुसैन रोजा भी रख रहे हैं।

दिल्ली में शख्स ने चलाई मॉम्स किचन
इसके अलावा दिल्ली के 26 साल के शुभम चावला अपनी मां और भाई के साथ मिलकर मॉम्स किचन चला रहे हैं, ताकि कोविड मरीजों को मुफ्त में खाना दे सकें। शुभम चावला का कहना है कि उनके साले और दादी को कोरोना हुआ था। उन दोनों की स्थिति बेहद गंभीर थी और लंबे समय तक हमें कोई बिस्तर नहीं मिला था। काफी कोशिशों के बाद हमें बिस्तर मिला और वो दोनों अस्पताल में भर्ता हुए। इसके बाद शुभम ने ठान लिया कि वो किसी ना किसी तरह से कोविड मरीजों की मदद करेंगे और इसके बाद उन्होंने मॉम्स किचन की शुरुआत की।

ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति कर रहीं सामाजिक कार्यकर्ता
इसके अलावा बाल अधिकार सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और एसओएस मैसेज के जरिए लोगों की मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता खुद से अस्पताल जाते हैं और बेड की उपलब्धता देखते हैं। उन्होंने आगे बताया कि हम ऑक्सीजन सिलिंडर इक_े कर रहे हैं और जरूरतमंद लोगों को दे रहे हैं। 

नगरीय निकाय चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना – विक्की शर्मा
जम्मू-कश्मीर: हिजबुल का टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन उर्फ उबैद ढेर, हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली सफलता
सहकारिता मंत्री ने 15 मार्च से पहले शत-प्रतिशत धान उठाव के दिये निर्देश
भिलाई चेम्बर ने किया शिक्षकों का सम्मान, 15 शिक्षकों को भेंट किया श्रीफल व स्मृति चिह्न
अरब सागर में हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग, चार की मौत, ओएनजीसी ने दो पायलट समेत 9 सवारों को बचाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से जंग लडऩे माइक्रोसॉफ्ट भी आया आगे, कहा भारत की वर्तमान स्थिति से बहुत दुखी हूं कोरोना से जंग लडऩे माइक्रोसॉफ्ट भी आया आगे, कहा भारत की वर्तमान स्थिति से बहुत दुखी हूं
Next Article Administration's keen eye in rural areas .... Collector makes intensive visits to rural areas ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की पैनी नजर…. कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया सघन दौरा… टेस्टिंग और चिन्हांकन पर दिया जोर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?