ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंगूरी भाबी को रिझाने के लिये विभूति नारायण मिश्रा द्वारा निभाये गये यादगार किरदार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

अंगूरी भाबी को रिझाने के लिये विभूति नारायण मिश्रा द्वारा निभाये गये यादगार किरदार

By @dmin
Published: June 23, 2020
Share
SHARE

दर्शकों को ठहाकों के सफर पर ले जाने वाले मॉडर्न कॉलोनी के पड़ोसी मिश्रा और तिवारी का केवल आपस में कनेक्शन नहीं है, बल्कि एक-दूसरे की धर्मपत्नियों से भी उनका खास रिश्ता रहा है! तिवारी और मिश्रा उन लोगों में से हैं, जिन्हें हमेशा यह लगता है कि ‘सामने वाला उससे ज्यादा खुशहाल है’ और इसलिये ये दोनों ही एक-दूसरे की पत्नियों के दिल जीतने में लगे रहते हैं।
विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभाने वाले, आसिफ शेख ने अंगूरी भाबी (शुभांगी अत्रे) को रिझाने की हमेशा ही अलग-अलग तरकीबें लगाई हैं। लेकिन इसके उनकी बदकिस्मती ही कहेंगे कि उनके सारे पैंतरे धरे के धरे रह जाते हैं और वह हर बार ही नाकामयाब होते हैं। विभूति के लिये सबसे अहम है अंगूरी भाबी का ध्यान अपनी तरफ खींचना और ऐसा करने में वह कोई कसर भी नहीं छोड़ता। इस बारे में आसिफ शेख अपने कुछ पसंदीदा किरदारों और उसके पीछे की कहानी बता रहे हैं।

भला किसे यह याद नहीं होगा जब विभूति ने महमूद उर्फ मास्टर पिल्लई की नकल उतारी थी? 60 के दशक की शानदार फिल्म ‘पड़ोसन के उस मशहूर गीत ‘एक चतुर नार को बड़ा ही मजेदार ट्विस्ट दिया गया था। ऐसा तब होता है जब अंगूरी दक्षिण भारतीय शास्त्रीय संगीत सीखने की इच्छा जाहिर करती है। विभूति तुरंत ही इस मौके को लपक लेता है और अंगूरी के करीब रहने के लिये बन जाता है म्यूजि़क टीचर यानी मास्टर पिल्लई। लेकिन उसकी बदकिस्मती, कि भाबीजी जल्द ही संगीत से ऊब जाती है और उसकी सारी तरकीब पर पानी फिर जाता है! एक अन्य एपिसोड में विभूति के भूले-बिसरे अंकल उसे खबर देते हैं कि वह नल्लेश्वर साम्राज्य का राजा बन गया है। इससे विभूति काफी खुश हो जाता है, क्योंकि अंगूरी का ध्यान अपनी तरफ खंीचने का उसका सपना अब पूरा हो सकता था। लेकिन कुछ ही समय में एक गलतफहमी की वजह से उसका खिताब छिन जाता है। एक बार फिर विभूति की उम्मीद बिखर जाती है! और यह सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता, एक और एपिसोड में विभूति उसके घर का सारा सामान आधे कीमत पर खरीदने के लिये डार्लिंग नाम का एक रद्दी वाला बन जाता है! इतना ही नहीं जब उसे पता चलता है कि अंगूरी को ताजा जूस बहुत पसंद है तो वह जूस बेचने वाला भी बन जाता है। लेकिन जल्द ही तिवारीजी, टीका-मल्खान के साथ मिलकर उसका धंधा चैपट कर देते हैं।
इस पर आसिफ कहते हैं, इस शो में मैंने लगभग 250 किरदार निभाये हैं और हर किरदार को निभाने में बड़ा मजा आया। मैंने 15 तरह की अलग-अलग महिलाओं का वेश बनाया है। इसकी लिस्ट काफी लंबी है, लेकिन कुछ किरदार ऐसे रहे, जो मेरे लिये यादगार अनुभव बन गया। उनमें से कुछेक के बारे में मैं बताता हूं कि जब मैं एक आशिक मिजाज किस्म का इलेक्ट्रिशियन राजाराम बना था और तिवारी की बूढ़ी दादी का किरदार निभाया था। दर्शकों को सभी किरदार पसंद आये और उन्होंने इसका काफी लुत्फ उठाया। इससे मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा और मैं इस बात के लिये प्रेरित होता रहा कि ज्यादा से ज्यादा इस तरह के किरदार निभाऊं। हर बार यही कोशिश रही कि मैं खुद से बेहतर करके दिखाऊं।

तो आपको कौन-सा किरदार सबसे ज्यादा पसंद आया?

आसिफ इस बात से काफी खुश हैं और जोर-शोर से शूटिंग शुरू करने की तैयारियों में जुटे हैं। आप भी तैयार हो जाइये अपने प्यारे विभूतिजी को अपने अंदाज से अपने प्यार को रिझाते हुए, ‘भाबीजी घर पर हैं के सभी नये एपिसोड में।

Entertantment: ‘शोमैन’ ने पहली टेलीविजन शो ‘जानकी’ का टीजऱ किया लॉन्च,15 अगस्त को आएगा पहला शो
म्यूजिक से करते हैं खासा प्यार, तो यहां बनाएं कॅरियर
कल रिलीज होगा जागेश और अंजली का नया गाना तै कहानी बनजा रानी
20 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी प्रभास की यह फिल्म, 400 करोड़ तक पहुंचा मेकिंग बजट…
सिंगर-कंपोजर बप्पी लहरी का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री बघेल ने 10वीं व 12वीं में सफल विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं: छात्रों को दिया यह संदेश
Next Article नाखून चबाता है आपका बच्चा तो इन आसान तरीकों से छुड़ाएं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?