ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान : प्रदेश में अब तक 4.43 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान : प्रदेश में अब तक 4.43 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

By Mohan Rao
Published: November 27, 2026
Share
SHARE

91 हजार 614 किसानों ने बेचा धान, टोकन प्रणाली से किसानों को मिल रही सुविधा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाभियान के तहत 26 नवम्बर तक 4 लाख 43 हजार 888 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। 26 नवम्बर को एक ही दिन में 82 हजार 746 टन धान की खरीदी की गई है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सभी धान उपार्जन केन्द्रों में शुद्ध पेयजल, किसानों की बैठने की व्यवस्था, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। प्रदेश के किसान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था से खुश है और सहजता के साथ धान का विक्रय कर रहे है।

उल्लेखनीय है कि किसानों की सुविधा के लिए लागू ऑनलाइन टोकन प्रणाली का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। किसान टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से घर बैठे टोकन प्राप्त कर रहे है, वहीं इस वर्ष किसानों की सुविधाएं कोई ध्यान में रखते हुए 360 नए धान उपार्जन केंद्र बनाये गये है, वर्तमान में 2590 धान उपार्जन केंद्रों में धान की आवक शुरू हो गई हैं। 26 नवंबर तक के प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में 4 लाख 43 हजार 888 मीट्रिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य हो चुकी हैं। अब तक 91 हजार 614 किसानों ने धान बेचा है। 26 नवंबर को एक ही दिन में 82 हजार 746 टन धान की खरीदी की गई।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। प्रदेश में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उपार्जन केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और किसान हितैषी बनाया गया है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली से किसानों को घर बैठे धान विक्रय की तिथि निर्धारित करने की सुविधा मिल रही है।

कृष्ण कुंज की सुरक्षा एवं रखरखाव के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
थाना प्रभारी स्वयं लिखें डायरी, एसपी करें समीक्षा-गुप्ता
शांति नगर दशहरा मैदान में बहेगी भक्ति की धारा… नवकुंडीय श्री सत्चण्डी महयज्ञ के साथ वृंदावन मथुरा के पंडित रामगोपाल महाराज के श्रीमुख से भागवत कथा
3 दिन की जगह 6 दिन के लिए दें व्यापार की अनुमति… छत्तीसगढ़ चेम्बर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर रखी मांग
बंगाल विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची…. नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टिकेश्वर विश्वकर्मा के लिए रेलवे भर्ती परीक्षा में शामिल होने का खुला अवसर सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र
Next Article लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?