ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री ने काटा रागी से बना केक, अंबिकापुर को दी इंडोर स्टेडियम व डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री ने काटा रागी से बना केक, अंबिकापुर को दी इंडोर स्टेडियम व डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात

By Mohan Rao
Published: August 22, 2023
Share
युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने मनाया अपना जन्मदिन
SHARE

सुरजपुर। युवाओं ने भेंट मुलाकात के दौरान मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच पर अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए विशेष रूप से रागी से बना केक बनवाया गया। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, मंत्री अमरजीत भगत व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तथा हजारों युवाओं के बीच सीएम बघेल ने केक काटा। इस दौरान युवाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ में मिलेट मिशन को बढ़ावा देने का खूब काम कर रहे हैं। हमने सोचा कि अगले दिन मुख्यमंत्री का जन्मदिन है तो आज ही मिलेट का केक उनसे कटवाएंगे। युवाओं तथा जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को मिलेट से बना हुआ यह केक काटने का आग्रह किया।

युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर की तरह ही अंबिकापुर में भी खेल प्रेमियों के लिए 100 करोड़ रुपए की लागत से इंडोर स्टेडियम बनवाने की घोषणा की। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज हाकी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर एक रेजिडेंशियल कालेज आरंभ करने की घोषणा भी उन्होंने की। अब तक ऐसे बच्चों के लिए केवल स्कूल की ही सुविधा है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि सरगुजा संभाग के सभी जिलों में शासकीय बीएड कालेज आरंभ किये जाएंगे। जिला मुख्यालय सूरजपुर में वुशू खेल अकादमी आरंभ की जाएगी। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में ला कालेज की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर युवाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष प्रेम साय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, सलाहकार राजेश तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

केआर टेक्निकल कालेज की छात्रा तमन्ना सिंह ने भी मुख्यमंत्री से अपनी बात रखी। तमन्ना स्वयं दिव्यांग हैं। उन्होंने लिप सिंक के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि स्कूल में स्पेशल टीचर होते हैं जो विशेष अभिव्यक्ति से बच्चों को पाठ पढ़ाते हैं लेकिन मूक बधिरों के लिए ऐसा कोई कालेज नहीं है। मुख्यमंत्री ने तमन्ना से कहा कि हम ऐसे दिव्यांगजनों के लिए राज्य स्तरीय रेसीडेंशियल कालेज आरंभ करेंगे। इसी तरह मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले से आई सोनू कुमार ने दृष्टिबाधित छात्रों की चेन्नई में इलाज की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी की जांच कराएंगे तथा अच्छा इलाज कराएंगे।

संगीत और महापुरुषों की जीवनी पढ़ना मुख्यमंत्री को पसंद  
छात्र-छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी मुख्यमंत्री से किया। उन्होंने पूछा कि वे अपने समय का प्रबंधन कैसे करते हैं। साथ ही यह भी पूछा कि आप मनोरंजन किस तरह से करते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि मनोरंजन के लिए समय नहीं मिल पाता। फिर भी जब कुछ समय मिलता है तो परिवार के साथ समय बिताना पसंद करता हूँ। दोस्तों के साथ हँसी-मजाक अच्छा लगता है। मुझे पुस्तकें पढ़ना अच्छा लगता है इनमें महापुरुषों की जीवनी पढ़ना मुझे विशेष रूप से पसंद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे संगीत भी पसंद करते हैं।

सरगुजा के मान बढ़ाबो मांदर के ताल म
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए हॉकी स्टेडियम युवाओं से खचाखच भरा था। युवाओं ने छत्तीसगढ़ी और सरगुजिहा गीतों से अपनी प्रस्तुति दी। हाय डारा लोर गे हे जैसे गीतों की प्रस्तुति में युवा खूब झुमे। सरगुजा के मान बढ़ाबो मांदर के ताल म। जैसे गीतों की प्रस्तुति ने भी युवाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के शुभंकर बछरू ने भी युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

अगले साल से सरगुजा के सभी जिलों में बीएड कोर्स
बलरामपुर के वाड्रफनगर स्थित रानी दुर्गावती महाविद्यालय की अनुराधा कुशवाहा ने कहा कि मैं भविष्य में शिक्षिका बनना चाहती हूँ लेकिन हमारे जिले में बीएड कालेज नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा सम्भाग के सभी जिलों में बी एड कॉलेज खोला जाएगा। बलरामपुर जिले के शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर के छात्र मेघनाथ ने मुख्यमंत्री को जिले में महाविद्यालय शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया। मेघनाथ ने मुख्यमंत्री से महाविद्यालय में अतिरिक्त भवन एवं भौतिक शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, राजनीतिक शास्त्र, विज्ञान विषय हेतु स्नातकोत्तर की कक्षाएं प्रारंभ करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय भवन में 5 नए कमरे के निर्माण कराने की बात कही साथ ही अगले सत्र से महाविद्यालय में भौतिक शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, जैसे नए संकाय शुरू करने की बात कही। कोरिया के टिंकेश कुमार ने टेक्निकल टैलेंट प्रदर्शन हेतु महोत्सव आयोजित किये जाने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अच्छा सुझाव है इसे शीघ्र ही किया जाएगा। विशेष पिछड़ी जनजाति की छात्रा सुनीता पंडो ने सुरजपुर में नवीन कन्या महाविद्यालय आरंभ किए जाने को मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

खनिजों से चालू वित्तीय वर्ष में दिसम्बर तक मिला 8672 करोड़ रूपए का राजस्व
विकलांग को मिलेगी बैटरी चलित साईकल, जनदर्शन में 55 आवेदन आए
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुई अदा मिसेज़ इंडिया दीपा
Good news : छत्तीसगढ़ में होगी 5000 शिक्षकों की भर्ती, वित्त विभाग ने दी सहमति
राहुल को राजनाथ का जवाब: मैं किसान और मोदी गरीब घर में पैदा हुए, खेती के बारे में उनसे ज्यादा जानते हैं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मोबाइल टावर में लगी बैटरी चुराता था गैंग, दिल्ली जाकर बेचने की थी तैयारी… ऐसे पकड़ाए शातिर चोर
Next Article Assembly Elections 2023 : पार्षद आदित्य सिंह ने की वैशाली नगर विधानसभाा से दावेदारी, जिला अध्यक्ष को सौंपा आवेदन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?