ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युवाओं से भेंट-मुलाकात : सीएम बघेल ने कहा- राजनीति में आए युवा, आपके आने से ही प्रदेश आगे बढ़ेगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

युवाओं से भेंट-मुलाकात : सीएम बघेल ने कहा- राजनीति में आए युवा, आपके आने से ही प्रदेश आगे बढ़ेगा

By Mohan Rao
Published: July 23, 2023
Share
युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान सीएम भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इन्डोर स्टेडियम में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत में धमतरी से आये युवा सोमेश्वर गंजीर ने ऋग्वेद के श्लोकों के साथ सपनो का छत्तीसगढ़ विषय पर जोशीले तरीके से अपनी बात रखी। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने युवाओं से राजनीति में आने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के जितने ज्यादा युवा राजनीति में आएंगे उतना ही अधिक लोगों को पढ़े-लिखे युवाओं का नेतृत्व मिलेगा और हमारा प्रदेश आगे बढ़ेगा।

धमतरी के भुजेश कुमार ने मुख्यमंत्री से उनके पढ़ाई के दौरान आई समस्या के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने विस्तार से बताया की बचपन में गांव में सड़कें, बिजली, नाली की समस्या को देखता था। मुझे लगता था कि विधायक ही इस समस्या का समाधान करता है। मेरे मन में भी आया कि मैं भी एक दिन विधायक बनूंगा। मैने शुरूआत की और निरंतर संषर्घ के बाद आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं। मै पूरी कोशिश करता हूँ कि लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो।

रायपुर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आये बड़ी संख्या में युवाओं से मुख्यमंत्री सीधे रूबरू हुए। इस दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री समक्ष अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने न केवल उनके बाते सुनी बल्कि मौके पर ही युवाओं की मांग पर कई अहम घोषाणाएं की। मुख्यमंत्री ने युवाओं की मांग पर दन्त चिकित्सकों को 2 साल ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ करने, शासकीय कन्या महाविद्यालय धमतरी में पीजी कोर्स प्रारंभ करने, स्वास्थ्य केंद्रों में फीजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति, फीजियोथेरेपी कॉलेज में छात्रावास की व्यवस्था सहित छत्तीसगढ़ी भाषा में अध्यापक भर्ती करने की घोषणा की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष युवाओं ने मेरे सपनों के छत्तीसगढ़ पर अपने विचार, कविता और भाषण की प्रस्तुत किए। उसके पश्चात मुख्यमंत्री ने युवाओं से बातचीत की। पीएससी की तैयारी कर रहे छात्र प्रणव कुमार ने प्रारंभिक परीक्षा की मार्कशीट जारी करने तथा पारदर्शिता के लिए उचित उपाय करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने इस पर अमल करने का आश्वासन दिया। धर्मेश नायक ने कहा कि हमने टैटू आर्ट का कोर्स किया है। उन्होंने महादेवघाट को कला केंद्र के रूप में घोषित करने की मांग की जिससे टैटू कलाकारों को प्रोत्साहन मिले। मुख्यमंत्री ने इस सुझाव पर विचार कर कार्यवाही करने की बात कही।

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के छात्र भोजराज धनगर ने स्कूल स्तर पर प्रशिक्षित कला के शिक्षक नियुक्त करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा अभी संगीत विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालय खोले जा रहे हैं, उसके बाद निश्चित रूप से स्कूली स्तर पर भी से लागू किया जाएगा। कसडोल के देवेंद्र सतनामी ने कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज आने-जाने के लिए बसों में फ्री टिकट की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस सुझाव पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक गायिका सुश्री आरू साहू, ऋषि वालिया बैंड इंडियन रोलर्स और राहुल नायक के बैंड की प्रस्तुति हुई। जब भी रायपुर आओगे आधारित विडियांे का विमोचन हुआ। इस अवसर पर आदिम जाति विभाग मंत्री श्री मोहन मरकाम, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष विधायक श्री कुलदीप जूनेजा, विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव सुश्री संकुतला साहू, श्रीमती अनिता योगेश शर्मा खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल की अध्यक्ष श्री सन्नी अग्रवाल, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, खेल एवं युवा कल्याण के सचिव एनएन एक्का. रायपुर कमिश्नर संजय अलंग, कलेक्टर डॉ. नरेन्द्र सर्वेश्वर भूरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारीगण उपस्थित थे।

गुजरात से लौटे महिला पत्रकारों से मिले सीएम साय, बोले- महिला पत्रकार अपने साहस से कर रहीं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत
सूने मकान में सेंधमारी के लिए चोरों ने अपनाया यूनिक तरीका, घर का ताला भी नहीं टूटा और पार हो गए लाखों के जेवर
लापरवाही: नाली बनाते बनाते पाइप को किया क्षतिग्रस्त, रिसाली निगम को 32 लाख का नुकसान
विधायक देवेन्द्र यादव की पहल पर सिविक सेंटर में विशाल पार्किंग बनकर तैयार, जल्द होगा लोकार्पण
रायगढ़ में एसपी ने बाटें 215 गुम मोबाइल, जिन्होंने छोड़ दी थी आस उनके भी मिल गए मोबाइल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी 14 साल का नाबालिग… घुमाने के बहाने ले गया था बच्ची को
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: पारम्परिक ज्ञान को लेकर आगे बढ़ता छत्तीसगढ़

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?